आखिरकार दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कन्हैया कुमार के खिलाफ देशद्रोह का केस चलने की अनुमति दी।

न्यूज़
kanhaiya kumar
kanhaiya kumar

कन्हैया कुमार के खिलाफ देश द्रोह का केस

आखिरकार दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कन्हैया कुमार के खिलाफ देश द्रोह का केस चलने की अनुमति दे दी।
दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में लगे कथित देश विरोधी नारों के मामले में जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर राजद्रोह का केस चलाया जाएगा। मुकदमा चलाए जाने को लेकर मंजूरी देने की फाइल काफी वक्त से लटकी हुई थी।
ऐसा माना जा रहा दिल्ली के दंगो में आम आदमी पार्टी के नेता का नाम आने के बाद केजरीवाल को भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है इसी विरोध के चलते केजरीवाल सरकार ने यह फैसला लिया गया है।
केजरीवाल पर आरोप है कि वह कन्हैया कुमार को बचाने का काम कर रहे थे इतने वक़्त के बाद दिल्ली पुलिस पर कन्हैया कुमार के खिलाफ ठोस सबूत जुटाने की चुनौती होगी।

क्या है पूरा मामला

9 फरवरी 2016 को जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी परिसर में नारेबाजी के वीडियो सामने आए थे। इसके बाद मामले की जांच की गई थी इन वीडियो के सामने आने के बाद कई नेताओं JNU पहुंच कर कन्हैया कुमार का समर्थन किया था और तत्कालीन जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार समेत अन्य के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया था।
2019 लोक सभा चुनाव में कन्हैया कुमार सीपीआई के सीपीआई के टिकट से लोकसभा चुनाव भी लड़ा था और कन्हैया कुमार की करारी हार हुई थी।

Image credit: patrika.com

Leave a Reply