धोनी को देख कर भावुक हुए रैना, चूमकर किया स्वागत

न्यूज़

धोनी को देख कर भावुक हुए रैना,चूमकर किया स्वागत

आईपीएल (IPL) 13 की शुरुवात 29 मार्च से होने जा रही है इसके लिए सभी खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे हैं। इस सीजन के लिए जब MS Dhoni चेन्नई पहुंचे तो वहां उनका भव्य स्वागत किया गया इसी बिच जब काफी समय बाद सुरेश रैना (Suresh Raina) ने एमएस धोनी (MS Dhoni) को देखा तो उन्होंने धोनी (MS Dhoni) को गले लगाते ही किस करके उनका स्वागत किया।

 

इन दो टीमों के बीच खेला जायेगा पहला महामुकाबला

पहले मुकाबले में आमने-सामने होंगी धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स रोहित शर्मा के मुंबई इंडियंस इन दो टीमों के बिच खेला जायेगा पहला महामुकाबला

पहले भी धोनी एंड टीम ने तीन बार आईपीएल खिताब जीता

महेंद्र सिंह धोनी एंड टीम ने चेन्नई सुपरकिंग्स को तीन बार आईपीएल खिताब जिताया है लगभग सात महीनो के बाद महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल से क्रिकेट मैदान में वापसी करने आ रहे हैं, धोनी ने इसके लिए अभ्यास भी शुरू कर दिया है।

 

सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

चेन्नई सुपर किंग्स ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है  जिसमे दिख रहा है की रैना, धोनी को देखते ही गले लगा लेते हैं। धोनी भी रैना की पीठ कई बार थपथपाते हैं। इसी दौरान रैना, धोनी के गले लगते हुए उनके गर्दन को चूम लेते हैं। रैना और धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

गले लगने के बाद सुरेश रैना ने एमएस धोनी से कुछ ऐसा कहा, जिसे सुनते ही धोनी हंसने लगे और उनके साथ अन्य खिलाड़ी भी हंसने लगे। सुरेश रैना और एमएस धोनी बहुत समय से सीएसके के  लिए  एक साथ खेलते नजर आ रहे हैं।बीते मैचों में फैन्स धोनी और रैना की इस जोड़ी को काफी पसंद करते दिखे। सुरेश रैना काफी समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं।

Leave a Reply