5 जून: विश्व पर्यावरण दिवस

न्यूज़

सन 1972 में विश्व पर्यावरण दिवस का आरंभ हुआ। उस समय 5 जून से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा इसका आयोजन विश्व पर्यावरण सम्मेलन के रूप में किया गया।

पर्यावरण की सही परिभाषा

पर्यावरण दो शब्दों के योग से बना है परी+आवरण यानी की हमारे चारो और का वह प्राकृतिक आवरण जो हमें घेरे रखता पर्यावरण कहलाता है।
पर्यावरण के जैविक संघटकों में सूक्ष्म जीवाणु से लेकर कीड़े-मकोड़े, सभी जीव-जंतु और पेड़-पौधों के अलावा उनसे जुड़ी सारी जैव क्रियाएं और प्रक्रियाएं भी शामिल हैं।

पर्यावरण दिवस को अन्य नामो (Eco Day, World Environment Day, WED) से भी सम्बोधित किया जाता है इसका मुख्य उदेश्य लोगो में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाना तथा विश्व को पर्यावरण की सुरक्षा क्यों करनी चाहिए यह समझाना है।

विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत कहां से हुई

1972 में पहली बार विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में हुई। जिसमें 119 देशों ने भाग लिया तथा 1987 में इसके केन्द्रो को बदलते रहने का प्रस्ताव रखा गया तब से प्रत्येक वर्ष पर्यावरण दिवस के आयोजन के लिए अलग-अलग देशो को चुना जाता है

विश्व में जब पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा था। तब भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भारत की प्रकृति और पर्यावरण के प्रति अपनी चिंताये जाहिर की थी उसके कुछ वर्षो बाद 19 नवंबर 1986 में भारत में पर्यावरण संरक्षण के लिए पर्यावरण संरक्षण अधिनियम लागू हुआ।

हमें स्वय रखना होगा प्रकृति का ख्याल

जिस प्रकार हम खुद का और अपने परिवार का ख्याल रखते है ठीक वैसे ही हमें प्रकृति का ख्याल भी रखना होगा क्युकी प्रकृति के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। 2020 में जहाँ मानव जाती कोरोना महामारी से परेशान है वही इसकी रोकथाम के लिए किये गए लॉकडाउन का पर्यावरण पर साकारत्मक प्रभाव पड़ा है। और प्रदूषण के स्तर में कमी देखि गय।

प्रत्येक व्यक्ति को ये समझना होगा कि जब पर्यावरण स्वच्छ रहेगा तब ही इस धरती पर जीवन संभव है।

3 comments

  • I’ve been exploring for a little for any high-quality articles
    or blog posts on this kind of space . Exploring in Yahoo I eventually stumbled upon this site.
    Studying this info So i’m glad to show that I have an incredibly just right uncanny feeling I found
    out exactly what I needed. I so much definitely will make sure to don?t overlook this site and give it a glance regularly.

  • Very good blog! Do you have any suggestions for aspiring writers? I’m hoping to start my own blog soon but I’m a little lost on everything. Would you advise starting with a free platform like WordPress or go for a paid option? There are so many options out there that I’m completely confused .. Any tips? Thanks!|

Leave a Reply