ABC Juice in hindi | ABC Juice Health Benefits | abc juice drinking benefits in winter | abc juice nutrition and recipe in hindi | Amazing ABC Detox Drink Recipe | What is ABC Detox Drink? | क्या है एबीसी डिटॉक्स जूस

हेल्थ
ABC Juice in hindi  | ABC Juice Health Benefits | abc juice drinking benefits in winter | abc juice nutrition and recipe in hindi | ABC Detox Drink Recipe | What is ABC Detox Drink? | क्या है एबीसी डिटॉक्स जूस
ABC Juice

ABC Juice in hindi | ABC Juice Health Benefits | abc juice drinking benefits in winter | abc juice nutrition and recipe in hindi | ABC Detox Drink Recipe | What is ABC Detox Drink? | क्या है एबीसी डिटॉक्स जूस

ABC Juice : शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार की जरूरत होती है। शरीर के लिए जरूरी तमाम पोषक तत्वों के सेवन से बीमारियां भी दूर होती हैं। स्वस्थ और फिट रहने के लिए जूस बहुत ही अच्छा माना जाता है. आज के समय में डिटॉक्स ड्रिंक खूब चलन में है,

लोग शरीर से विषाक्त पदार्थों को दूर करने के लिए इस ड्रिंक का सेवन करते हैं। नियमित रूप से रोजाना डिटॉक्स ड्रिंक का सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है और शरीर के भीतर मौजूद विषाक्त पदार्थ भी बाहर निकल जाते हैं।

शरीर को फिट, हेल्दी और रोगमुक्त रखने के लिए आजकल एबीसी जूस (Amazing ABC Juice) का सेवन खूब किया जा रहा है। यह एक प्रकार का बॉडी डिटॉक्स ड्रिंक है जिसे तीन फल और सब्जियों को मिलकर बनाया जाता है। इंसान के शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने के लिए शरीर के तीन महत्वपूर्ण अंग काम करते हैं जिसमें लिवर, किडनी और आंतें शामिल है।

एबीसी जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है. लाल, हरे और संतरी रंग के फलों से एबीसी जूस बनाया जाता है. बता दें कि इस जूस में सेब, गाजर और चुकंदर का उपयोग किया जाता है यह जूस कैंसर और हार्ट डिजीज जैसी खतरनाक बीमारी को कंट्रोल करने में मदद करता है. एबीसी जूस का सेवन सेहत के लिए रामबाण माना जाता है, आइए जानते हैं एबीसी जूस पीने के फायदे,और घर पर इसे तैयार करने की रेसिपी (ABC Juice Recipe) के बारे में।

इसे भी पढ़े : Apple : सेव खाने के गुण फायदे और नुकसान
एबीसी जूस का सेवन करने के फायदे  (ABC Juice Health Benefits)

एबीसी ड्रिंक को मिरेकल ड्रिंक भी कहा जाता है। इस ड्रिंक में मौजूद तत्व शरीर के साथ-साथ स्किन की बेहतरी के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। एबीसी जूस में सेब, चुकंदर और गाजर का इस्तेमाल किया जाता है। यह जूस कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचाव में फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन हृदय से लेकर शरीर के सभी अंगों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आइये जानते हैं इसके सेवन से शरीर को मिलने वाले फायदों के बारे में।

आंखों के तनाव को करें कम (Keeps Eye Healthy) – जो लोग ऑफिस में दिनभर कंप्यूटर पर काम करते हैं उन्हें एबीसी जूस का सेवन जरूर करना चाहिए. एबीसी जूस आंखों की मांसपेशियों को रिलेक्स करता है साथ ही थकान भी दूर होता है. एबीसी जूस में विटामिन-ए होता है जो कि आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है.

स्किन के लिए बहुत फायदेमंद (Good for Skin)- एबीसी जूस का सेवन स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस जूस का नियमित रूप से सेवन करने से स्किन से जुड़ी कई बीमारियां खत्म होती हैं। एबीसी जूस का सेवन करने से स्किन से जुड़ी समस्याएं जैसे ब्लैकहेड्स, झाइयां, झुर्रियां, पिंपल्स और दाग-धब्बों की समस्या जड़ से खत्म होती है।

शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में फायदेमंद (Detoxifies Body)- शरीर में मौजूद हानिकारक विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में इस जूस का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। शरीर के आंतरिक अंग जैसे किडनी, लिवर और आंतों में ये विषाक्त पदार्थ मौजूद होते हैं। इस जूस में सेब,गाजर और चुकंदर का मिश्रण इन हानिकारक पदार्थों को बॉडी से दूर करने में बहुत फायदेमंद माना जाता है। लिवर, किडनी और आंत के लिए इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है।

शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद (Boosts Immunity) – हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता ही हमें बीमारियों से लड़ने के लिए सक्षम बनाती है। शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए एबीसी जूस का सेवन बहुत फायदेमंद माना जात है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है और इसका सेवन संक्रमण और एलर्जी से भी रक्षा करता है।

हार्ट के लिए हेल्दी (Good for Healthy Heart) – एबीसी ड्रिंक में मौजूद पोषक तत्वों का मिश्रण हार्ट के लिए बहुत बहुत अच्छा माना जाता है। इस जूस को पीने से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में रखने में फायदा मिलता है। चूंकि गाजर में ल्यूटिन, बीटा-कैरोटीन और अल्फा होता है जो हार्ट के लिए बहुत अच्छा माना गया है। इसके अलावा सेब में मौजूद गुण ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने का करते हैं। इस जूस में मौजूद कैरोटेनॉयड्स शरीर के कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखते हैं।

ABC Juice in hindi  | ABC Juice Health Benefits | abc juice drinking benefits in winter | abc juice nutrition and recipe in hindi | ABC Detox Drink Recipe | What is ABC Detox Drink? | क्या है एबीसी डिटॉक्स जूस
What is ABC Detox Drink

ABC Juice in hindi | ABC Juice Health Benefits | abc juice drinking benefits in winter | abc juice nutrition and recipe in hindi | ABC Detox Drink Recipe | What is ABC Detox Drink? | क्या है एबीसी डिटॉक्स जूस

क्या है एबीसी डिटॉक्स जूस? (What is ABC Detox Drink?)

एबीसी डिटॉक्स जूस या ड्रिंक सेहत के वरदान मानी जाती है। इसका सेवन मोटापे से लेकर शरीर की कमजोरी तक कई प्रकार की परेशानियों में फायदेमंद होता है। एबीसी जूस Apple (सेब), Beetroot (चुकंदर), Carrot (गाजर) को मिलकर बनाया जाता है। इन तीजों फलों में पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो सेहव के लिए काफी उपयोगी माने जाते हैं। सेहत के साथ-साथ इस जूस का सेवन स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है।

इसे भी पढ़े : carrot milk shake : ऐसे बनाएं कैरेट मिल्क शेक

स्किन से जुड़ी कई समस्याएं जैसे पिंपल्स, ब्लैकहेड्स, ब्लैक स्पॉट्स और दाग-धब्बे की समस्या को दूर करने में यह जूस बहुत लाभदायक होता है। इसके अलावा एबीसी जूस का सेवन शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है। इसमें मौजूद तमाम गुणों के कारण एबीसी यानि सेब, गाजर और चुकंदर से बने जूस को चमत्कारिक जूस भी कहा जाता है।

एबीसी जूस में मौजूद पोषक तत्व (ABC Juice Nutrition)

एबीसी जूस में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, बी, सी,ई और के गुण होते हैं, जो युवा दिखने और महसूस कराने में मदद करते हैं. इसमें मौजूद फाइबर और मिनरल शरीर को कार्य करने की क्षमता प्रदान करता है. इसमें एंटी-एजिंग कंपाउंड होते हैं जो स्‍किन सेल्‍स को रिपेयर कर सकते हैं.

एबीसी जूस को तैयार करने की रेसिपी (ABC Detox Drink Recipe)

आवश्यक सामग्री

  • 1 गिलास पानी
  • 1 बड़ा चम्मच शहद (स्वाद के लिए)
  • 1 चम्मच नींबू का रस (स्वाद के लिए)
  • गाजर
  • चुकंदर
  • सेब

बनाने का तरीका

  1. गाजर, चुकंदर और सेब को धोकर छोटे-छोटे टुकड़े में काट लें।
  2. अब इसे ब्लेंडर या जूसर में डालें और इसमें थोड़ा सा पानी डालें।
  3. जूस बनने के बाद इसे छान लें।
  4. इसमें स्वादानुसार नींबू या शहद मिलाएं या ऐसे ही पिएं।

नियमित रूप से रोज सुबह इस जूस का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है और दिल, लिवर, किडनी समेत कई अंगों को फायदा मिलता है। वैसे तो यह जूस सभी के लिए फायदेमंद और सुरक्षित होता है। लेकिन खानपान से जुड़ी बीमारी जैसे डायबिटीज आदि से पीड़ित व्यक्तियों को इसका सेवन करने से पहले अपने चिकित्सक की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

इसे भी पढ़े : Beetroot benefits : चुकन्दर के फायदे और नुकसान

एबीसी जूस पीने का सही समय

एबीसी जूस पीने का सही समय दिन का होता है. अधिक फायदे के लिए जूस का सेवन खाली पेट करना चाहिए. नाश्ता करना से एक घंटा पहले एबीसी जूस का सेवन करना चाहिए. अगर सुबह के समय जूस का सेवन नहीं कर सकते हैं तो आप शाम के समय एबीसी जूस पी सकते हैं.

ABC Juice Health Benefits

Leave a Reply