राजदीप ने अजय देवगन की कार रोक बकी गालियाँ, गिरफ्तारी के बाद मुंबई में बेल

न्यूज़
राजदीप ने अजय देवगन की कार रोक बकी गालियाँ, गिरफ्तारी के बाद मुंबई में बेल
राजदीप ने अजय देवगन की कार रोक बकी गालियाँ, गिरफ्तारी के बाद मुंबई में बेल

ये मामला मुंबई के गोरेगाँव क्षेत्र का है ? ’: राजदीप ने अजय देवगन की कार रोक बकी गालियाँ, गिरफ्तारी के बाद मुंबई में बेल

मुंबई में एक व्यक्ति ने अजय देवगन की कार रोक दी और उनके खिलाफ टिप्पणी करने लगा, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हालाँकि, उसे थोड़ी ही देर बाद जमानत भी मिल गई।

ये मामला मुंबई के गोरेगाँव क्षेत्र का है, जहाँ अजय देवगन अपनी कार से जा रहे थे। राजदीप रमेश सिंह (sikha farmer Rajdeep ramesh)  नामक व्यक्ति ने ‘किसान आंदोलन’ का समर्थन न करने और देश के पक्ष में ट्वीट करने पर अजय देवगन की कार रोकी और चिल्लाने लगा।

उक्त व्यक्ति द्वारा अजय देवगन की कार रोकने के बाद वहाँ का ट्रैफिक भी रुक गया और कई लोग वीडियो बनाने लगे। इस दौरान उक्त व्यक्ति कह रहा था –

“ये देखो अजय देवगन है। रोटी कैसे पचती है तुम्हें? भाइयो, ये देख लो। जो लोग पंजाब के खिलाफ हैं, उन्हें रोटी कैसे पचती है? शर्म करो शर्म! पगड़ी है सिर पर। लानत है तुम पर, लानत है। शर्म है कि नहीं तुम्हें? गाड़ी चढ़ाएगा मेरे ऊपर तू?”

राजदीप पेशे (sikha farmer Rajdeep) से ऑटो ड्राइवर है। ये घटना मंगलवार (मार्च 2, 2021) को सुबह 8:55 में संतोष नगर क्षेत्र में हुई। अजय देवगन फिल्म सिटी जा रहे थे, तभी अपनी ऑटो लेकर जा रहे राजदीप रमेश सिंह ने उनकी कार देख ली, जिसके बाद वो ऑटो से निकल कर हंगामा मचाने लगा।

किसान आंदोलन’ का समर्थन न करने के नाम पर वो बार-बार अजय देवगन से बाहर निकल कर बहस करने को कह रहा था। दिंडोशी पुलिस थाने में उसके खिलाफ गालियाँ बकने का मामला दर्ज कराया गया है।

अंतरराष्ट्रीय हस्तियों द्वारा भारत के खिलाफ किए जा रहे दुष्प्रचार पर करारा जवाब दिया
दरअसल, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार, अजय देवगन, सुनील शेट्टी, करण जौहर, एकता कपूर, कैलाश खेर और कई अन्य सितारों ने कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियों द्वारा भारत के खिलाफ किए जा रहे दुष्प्रचार पर करारा जवाब दिया था और भारत का समर्थन करते हुए एकजुटता दिखाई थी।

रिहाना, ग्रेटा थनबर्ग, मिया खलीफा और मीणा हैरिस जैसों ने भारत के खिलाफ प्रोपेगंडा चलाया था, जिसका इन सेलेब्स ने जवाब दिया था।

तब अजय देवगन ने ट्वीट कर लिखा था, ”भारत या भारतीय नीतियों के खिलाफ किसी भी प्रकार के झूठे प्रचार की तरफ ध्यान न दें। ऐसे समय में जरूरी है कि हम सभी एकजुट रहें। भारत साथ है। भारत प्रोपेगंडा के खिलाफ है।”

समाचार सौजन्य  : opindiya 

Leave a Reply