Amizaning Tips to increase Hunger | home remedies will increase appetite or hunger in summer |garmi me bhukh badhane ke tips| | गर्मीयो में भूख न लगे तो अपनाये इन घरेलू नुस्खों को

हेल्थ
home remedies will increase appetite or hunger in summer
home remedies will increase appetite or hunger in summer

Amizaning Tips to increase Hunger | home remedies will increase appetite or hunger in summer |garmi me bhukh badhane ke tips| गर्मीयो में भूख न लगे तो अपनाये इन घरेलू नुस्खों को |

Increase Hunger : गर्मी के मौसम में अक्सर लोगों को भूख कम लगने या भूख न लगने की शिकायत रहती है। इस मौसम में तली-भुनी चीजें खाने का कम मन करता है। लोग भोजन भी कम मात्रा में करते हैं।सामने आपकी फेवरेट चीज रखी हो फिर भी उसे हाथ लगाने का मन नहीं करता है,दरअसल इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।

गर्मी के मौसम में भूख न लगने की समस्या पर ध्यान न देने से कई बार लोगों के शरीर में जरूरी तत्वों की की कमी भी हो जाती है जिसकी वजह से आप कमजोर महसूस करते हैं। भूख न लगने को कभी भी नजरंदाज नहीं करना चाहिए। लेकिन अगर आप ऐसा सोचते हैं कि भूख लगना पेट पर निर्भर करता है, तो आप ग़लत हैं।

यह भी पढ़े :BACHON KI BHOOK BADHANE KE TOP UPAY

तो आइये जानते है की गर्मी के मौसम में भूख कम क्यों लगती है? इस मौसम में भूख को बढ़ाने के क्या उपाय हैं? आइये विस्तार से जानते हैं। साथ ही जानेंगे की भूख लगना पेट पर निर्भर नहीं करता है तो क्या है इसकी वजह

गर्मियों में भूख कम क्यों लगती है? (Loss Of Appetite During Summers in Hindi)

हमारा शरीर हर परिस्थिति के अनुसार जैविक प्रतिक्रियाओं के आधार पर काम करता है। गर्मी के मौसम में तापमान बढ़ने की वजह से शरीर की नमी कम होती है। तापमान अधिक होने के कारण शरीर से पसीने के रूप में पानी बाहर निकलता है। इसकी वजह से हमारे शरीर में थर्मास्टाटिक बदलाव होते हैं और इसकी वजह से ही डिहाइड्रेशन की समस्या होती है।

यह भी पढ़े : गर्मियों के लिए 5 खास ड्रिंक्स

शरीर में मौजूद हाइपोथैलेमस इस दौरान सही ढंग से काम नहीं करता है और इसकी वजह से आपको भूख कम लगती है। हाइपोथैलेमस द्वारा ही भूख नियंत्रित होती है और यह मस्तिष्क में मौजूद भूख का केंद्र माना जाता है।

हाइपोथैलेमस शरीर में भूख की भावनाओं को भी कंट्रोल करता है जिससे आपका शरीर भूख लगने पर सिग्नल देता है। गर्मी में कम पानी पीने से और सही डाइट न लेने से भी ऐसा हो सकता है। 

Amazing Tips to increase Hunger
Amazing Tips to increase Hunger

गर्मियों के मौसम में भूख कम लगने के कुछ प्रमुख कारण इस प्रकार से हैं।

  • उचित मात्रा में पानी न पीना।
  • सही डाइट का पालन न करना।
  • डिप्रेशन की समस्या।
  • गरिष्ठ भोजन करना।

भूख कैसे काम करती है?

अगर आप ऐसा सोचते हैं कि भूख लगना पेट पर निर्भर करता है, तो आप ग़लत हैं। आमतौर पर भूख हाइपोथैलेमस द्वारा नियंत्रित होती है, जो मस्तिष्क का भूख केंद्र है। यह तृप्ति जैसी भावनाओं पर भी कंट्रोल रखता है, जिससे पता चलता है कि आपका पेट भरा है या नहीं। हाइपोथैलेमस भूख को पहचान कर, तृप्ति को बढ़ाकर और भूख को नियंत्रित करके भूख हार्मोन घ्रिलिन (पेट और हाइपोथेैलेमस द्वारा उत्पादित) के साथ काम करता है।

कम भूख लगना आपके शरीर के अनुसार कम्युनिकेट करने का तरीका है। इसलिए गर्मियों में जबरदस्ती खाने से बचना चाहिए। आपका शरीर क्या खाना-पीना चाहता है, उसके अनुसार ही काम करें। भूख लगना एक नैचुरल प्रक्रिया है। ज़ाहिर है, इसीके चलते मॉनसून आते ही आपको गर्म चाय और पकोड़े खाने की चाहत होने लगती है। इसके अलावा ठंड में आपकी भूख बढ़ भी जाती है।

गर्मियों में भूख बढ़ाने के टिप्स (Tips to Increase Appetite in Summer)

गर्मी में पानी और लिक्विड का सेवन – गर्मी के मौसम में शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव की वजह से आपको भूख न लगने की समस्या हो सकती है। शरीर अपनी जरूरत के हिसाब से आपको सिग्नल देता है और उसी के आधार पर हमारे शरीर को काम करना चाहिए। गर्मी के मौसम में भूख कम लगने पर आपको पर्याप्त मात्रा में पानी और लिक्विड का सेवन करना चाहिए।

इसके अलावा कम मात्रा में कई बार भोजन करने का प्रयास करें। नियमित रूप से हेल्दी और संतुलित डाइट का पालन करने से भी आपको भूख बराबर बरकरार रह सकती है। गर्मियों में जबरदस्ती भोजन करना बहुत नुकसानदायक होता है इसलिए ऐसा करने से आपको बचना चाहिए। गर्मी के मौसम में भूख बढ़ाने के लिए आप इन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं।

गर्मी में धनिया की पत्तियों का इस्तेमाल – धनिया की पत्तियों का इस्तेमालकर आप गर्मी के मौसम में अपनी भूख बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आप धनिया से बने काढ़े का सेवन कर सकते हैं। इस काढ़े से पित्त दोष के साथ-साथ विकास जैसी परेशानी दूर होती है। साथ ही गले में होने वाली जलन और उल्टी की समस्या से राहत मिलता है।

इस काढ़े को तैयार करने के लिए सबसे पहले 1 बर्तन में 2 गिलास पानी डालें। इसमें धनियां की कुछ पत्तियों को डालें। अब इस पानी को तब तक उबालें जब तक पानी आधा ना रह जाए। इसके बाद पानी को एक कप में छान लें। अब आप इसमें काली मिर्च पाउडर और अजवाइन पाउडर मिलाकर पिएं। इससे आपकी भूख बढ़ेगी।

लौंग, सोंठ और धनिया चूर्ण – लौंग, सोंठ का चूर्ण और धनिया से तैयार चूर्ण का सेवन कर भी आप इस मौसम में भूख बढ़ा सकते हैं। इसका सेवन करने से आपकी पाचन क्रिया बहुत मजबूत होती है और आपको सही भूख लगती है। इसे तैयार करने के लिए आप सबसे पहले धनिया, लौंग और सोंठ को बराबर मात्रा में ले और इसे अच्छे से पीस लें। इसके बाद रोजाना इस चूर्ण को 2 ग्राम लेकर गर्म पानी के साथ सुबह में खाएं।

Leave a Reply