Arbi Masala Recipe | Arbi Ki Sabzi in hindi | How to make Arbi Ki Sukhi Sabzi | Arbi Recipe | Ingredients for Fried Arbi Recipe | घुइयाँ की सब्जी |अरबी की सब्जी

हेल्थ
Arbi Masala Recipe | Arbi Ki Sabzi in hindi | How to make Arbi Ki Sukhi Sabzi |  Arbi Recipe | Ingredients for Fried Arbi Recipe | घुइयाँ की सब्जी |अरबी की सब्जी
Arbi Masala Recipe | Arbi Ki Sabzi in hindi |

Arbi Masala Recipe | Arbi Ki Sabzi in hindi | How to make Arbi Ki Sukhi Sabzi | Arbi Recipe | Ingredients for Fried Arbi Recipe | घुइयाँ की सब्जी |अरबी की सब्जी

 अरबी के नाम पे जाना जाता है। इसमें एक अद्वितीय और मजबूत स्वाद है और आमतौर पर स्वादपूर्ण अजवाइन (कैरम/carom seeds) के बीज के साथ पकाया जाता है। किसी भी अन्य पारंपरिक करी की तरह, यह आदर्श रूप से भारतीय फ्लैटब्रेड, रोटी और उबले हुए चावल के साथ भी परोसा जाता है।

यह असंख्य सब्जियों के साथ तैयार करने के विकल्प के कारण भारतीय करी या सब्जी श्रेणियों में अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए जानी जाती हैं।

अरबी की सब्जी (Arbi Ki Sabzi) को मैने बहुत आसान तरह से बनाया है। बच्चे इसे बहुत पसंद करते है क्योंकि यह बहुत स्वादिष्ट और कुरमुरी हो जाती है। यह खाने का स्वाद बढ़ा देती है। आप अरबी की सब्जी (Arbi Ki Sabzi) पराठे व पूरी के साथ परोसे। अरबी की सब्जी विधि हिन्दी  में उपलब्ध है।

यह भी पढ़े : Arbi For Health:अरबी के फायदे, उपयोग और नुकसान

उबली अरबी को मसालों के साथ क्रिस्प होने तक फ्राय करके तैयार अरबी की सूखी सब्जी 1 दिन की यात्रा पर पूरी, परांठे या चपाती के साथ ले जाने के लिए उत्तम.

आवश्यक सामग्री – Ingredients for Fried Arbi Recipe/(Arbi Ki Sabzi)

अरबी – 400 ग्राम
सरसों का तेल – 2-3 टेबल स्पून
हरा धनिया – 2-3 टेबल स्पून
अजवायन – 1 छोटी चम्मच
हींग – ½ पिंच
हल्दी पाउडर – ½ छोटी चम्मच
हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
अदरक – ½ इंच टुकडा़ (बारीक कटा हुआ)
लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटी चम्मच
धनिया पाउडर – 2 छोटी चम्मच
अमचूर पाउडर – ½ छोटी चम्मच
गरम मसाला – ¼ छोटी चम्मच
नमक – 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार


विधि – How to make Arbi Ki Sukhi Sabzi

Arbi Ki Sabzi : अरबी को कुकर में डालिये और इतना पानी डाल दीजिए कि वो उसमें डूब जाए. कुकर का ढक्कन बंद कर दीजिए और अरबी को गैस (Arbi Ki Sabzi)  पर उबलने रख दीजिये. कुकर में एक सीटी आने पर गैस धीमी कर दीजिए

और अरबी को 2 मिनिट के लिए धीमी आंच पर उबलने दीजिए. 2 मिनिट बाद गैस बन्द कर दीजिये . फिर कुकर का प्रेशर खत्म होने पर कुकर खोलिये और अरबी को कुकर से निकाल कर प्लेट में रख दीजिए और ठंडा होने दीजिये.

अरबी  को केवल एक सीटी की आवश्यकता होती है  अंत में, यदि आपके पास अजवाइन या कैरम के बीज हैं तो इस रेसिपी और स्वादिष्ट बनाये। अजवाइन (carom seeds) स्वाद के साथ साथ आपको अरबी  पाचन के लिए मदद करते हैं। इसके अलावा,  जब आप अरबी के कच्चे होने पर छिलके उतारे उस समय अरबी को काटते समय तेल या दस्ताने का उपयोग कर सकते हैं।

यह भी पढ़े : Uttarakhand ghee sankranti festival : घी संक्रांति कब है

अगर आप उबली अरबी की सब्जी बना रहे है। तो अरबी अच्छे से ठंडी हो जाए तब इसे छील लीजिए. छिली हुई अरबी को लम्बाई में 2 टुकड़े करते हुए काट लीजिए.

अरबी की सब्जी
अरबी की सब्जी

पैन में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में अजवायन (carom seeds) डाल दीजिए और इसके तड़कने के बाद, हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ अदरक डाल दीजिए और मसाले को हल्का सा भून लीजिए.

मसाला भून जाने के बाद मसाले में अरबी, नमक, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डाल कर अच्छे से मिक्स कर दीजिए.

अरबी को ढक कर 2-3 मिनिट के लिए धीमी आंच पर सिकने दीजिए. 3 मिनिट बाद अरबी को चैक कीजिए. एक तरफ से सिक जाने के बाद अरबी को पलट दीजिए ताकि ये दूसरी ओर से भी अच्छे से सिक कर तैयार हो जाए. अरबी को फिर से ढक कर 3 मिनिट के लिए धीमी आंच पर सिकने दीजिए.

3 मिनिट बाद अरबी को चैक कीजिए. अरबी अच्छी क्रिस्पी होकर तैयार है. अरबी में थोड़ा सा हरा धनिया डालकर मिक्स कर दीजिए और अरबी को प्लेट में निकाल लीजिए. बहुत ही स्वादिष्ट अरबी बनी है. इसे गार्निश करने के लिए ऊपर से थोड़ा सा हरा धनियां डाल दीजिए.

इस तैयार मसाला अरबी को आप चपाती, परांठे या पूरी किसी के साथ परोसिये और खाइये. अरबी की सूखी सब्जी (Arbi Ki Sabzi) को आप ट्रैवल के समय भी खाने के लिए ले जा सकते हैं. मसाला अरबी की सब्जी को आप 24 घंटे तक आसानी से खाने के लिए उपयोग कर सकते हैं.

सुझाव

  • अरबी खरीदते समय ध्यान रखें कि अरबी एक जैसे आकार की हो, कहीं से पतली कहीं से मोटी और ज्यादा गांठ वाली न हो. साथ ही अरबी का कलर भी अधिक डार्क न होकर हल्का होना चाहिए.
  • अरबी को छीलने से पहले पूरी तरह से ठंडा होने दीजिये. अगर गरम-गरम अरबी छीलते हैं तो वह ज्यादा लसलसी हो जाएगी.
  • सब्जी बनाते समय उसे एकदम तेजी से नहीं चलायें, आसानी से धीरे धीरे अरबी को पलटते हुये चलायें

Leave a Reply