Bed Tea Side Effects : सुबह खाली पेट चाय पीने के नुकसान

न्यूज़
Tea
Bed Tea Side Effects

Table of Contents

Bed Tea Side Effects : कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं खाली पेट ज्यादा दूध वाली चाय पीने की गलती, झेलने पड़ सकते हैं ये  नुकसान

Tea Side Effects : सुबह की चाय आपके स्वास्थ्य को कई तरीकों से प्रभावित करती है। आपके मुंह से बैक्टीरिया को आंत तक पहुंचा सकती है. ये आंत में अच्छे बैक्टीरिया के साथ मिलकर आपके मेटाबॉलिज्म को बाधित कर पेट खराब कर सकता है।आइए जानते है कैसे सुबह खाली पेट चाय शरीर के लिए नुकसानदेह है। यह भी पढ़े: रखे हेल्दी नेटल टी जानें इस चाय के लाभ

क्या आप उन लोगों में से हैं जिन्हें सुबह सबसे पहले खाली पेट ज्यादा दूध वाली चाय पीने की आदत है ? आप इस चाय को बहुत स्वाद ले कर पीते है और अपनी मॉर्निंग (morning) को हेल्दी मॉर्निंग (healthy morning drink) कहते है। लेकिन आपको ये हेल्दी मॉर्निंग टी / बेड टी (bed tea) की आदत बहुत भारी पड़ सकती है।

 

क्युकी बेड टी (bed tea) के बैड इफेक्ट होते है। क्या आप जानते है चाय में कई तरह के ऐसिड होते हैं। खाली पेट चाय पी कर आप अपने पेट को सीधा नुकसान पहुंचाते हैं। इसमें पाए जाना वाला कैफिन शरीर को एनर्जी तो देता है लेकिन खाली पेट चाय पीना कई बीमारियों को न्यौता देती है। इससे अल्‍सर या गैस जैसी अन्य कई परेशानियां बढ़ने की संभावना रहती है।

आज की इस पोस्ट में हम आपको मॉर्निंग टी /बेड टी (bed tea) के बैड इफेक्ट्स बातएंगे साथ ही ये भी बताएँगे की आप सुबह उठकर सबसे पहले खाली पेट क्या पिए जिससे आप हेल्दी और स्वस्थ रहेंगे

Tea: अगर आप चाय-लवर है, तो आपको अलग-अलग किस्म की चाय के बारे में जरूर पता होगा। जैसे – मसाला चाय, कटिंग चाय, तुलसी चाय, अदरक वाली चाय वगैराह, हालांकि, सुबह सबसे पहले चाय जैसे कैफीनयुक्त पेय पीना सबसे अच्छी बात नहीं होती है।

Bed Tea Side Effects
Bed Tea Side Effects

Bed Tea Side Effects : यहां कुछ कारण बताए गए हैं कि दिन की शुरुआत चाय से क्यों नहीं करनी चाहिए।

  • सुबह सबसे पहले चाय पीने से आपका एसिड और क्षारीय संतुलन बिगड़ सकता है।
  • चाय में थियोफिलाइन नामक एक रसायन होता है, जो मल पर निर्जलीकरण प्रभाव डाल सकता है और कब्ज पैदा कर सकता है। एक हेल्दी रेशेदार डाइट और व्यायाम एक साथ कब्ज को रोकने में इतने प्रभावी नहीं हो सकते हैं अगर आप सुबह सबसे पहले चाय पीते हैं।

    यह भी पढ़े: कैमोमाइल चाय के फायदे

  • सुबह खाली पेट चाय पीने से प्रोस्टेट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है जो पुरूषों में पाई जाती है।
  • सुबह सबसे पहले चाय पीने से अन्य पोषक तत्वों का अवशोषण बाधित हो सकता है।
  • खाली पेट चाय पीने से इसमें घुली चीनी भी शरीर के अंदर जाती है जो वजन बढ़ाने का मुख्य कारण है ।
  • चाय में निकोटिन के अंश होते हैं, यही कारण हो सकता है कि आप पेय के आदी महसूस करते हैं।
  • सुबह सबसे पहले चाय या कॉफी पीने के बाद मुंह के बैक्टीरिया आंत तक चले जाते हैं।

किस समय पीनी चाहिए चाय

आप सुबह नाश्ता करने के 1 घंटे बाद चाय का सेवन कर सकते हैं। चाय या कॉफी पीने का सबसे अच्छा समय खाना खाने के 1-2 घंटे बाद का माना जाता है। आप इसे सुबह भी पी सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें, कि खाली पेट कभी ना पिएं।

सुबह सबसे पहले क्या पिएं |

सौंफ का पानी, मेथी का पानी, नींबू पानी, गिलोय का रस,
आंवले का रस, जीरे का पानी,

खाली पेट चाय पीने के नुकसान
खाली पेट चाय पीने के नुकसान

आप अपने दिन की शुरुआत सादे पानी से भी कर सकते हैं। आप इसे जागने के 15 से 20 मिनट बाद ले सकते हैं। आप पानी पीने के बाद फल खा सकते हैं, और फिर अगले 15 से 20 मिनट के बाद चाय या कॉफी पी सकते हैं।

अध्‍यन के अनुसार पाया गया है कि जो लोग खाली पेट बहुत अधिक दूध वाली चाय पीते हैं, उन्‍हें थकान का एहसास होता है। चाय में दूध मिलाने से एंटीऑक्‍सीडेंट का असर खतम हो जाता है।

यह भी पढ़े: Tea and Coffee: चाय और कॉफी में सबसे अच्छा क्या है

sangeetaspen.com से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए आप हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

Leave a Reply