Bubble Tea | Bubble Tea Benefits | Bubble Tea Recipe | health benefits of bubble or boba tea | google doodle celebrates the bubble tea popularity | know Bubble Tea history

हेल्थ
Bubble Tea | Bubble Tea Benefits | Bubble Tea Recipe |health benefits of bubble or boba tea | google doodle celebrates the bubble tea popularity | know Bubble Tea history | जानें बबल टी की लोकप्रियता का इतिहास और फायदे
Bubble Tea

Bubble Tea | Bubble Tea Benefits | Bubble Tea Recipe | health benefits of bubble or boba tea | google doodle celebrates the bubble tea popularity | know Bubble Tea history | जानें बबल टी की लोकप्रियता का इतिहास और फायदे

Bubble Tea : गूगल अक्सर अपने डूडल की वजह से चर्चा में बना रहता है। वह किसी ना किसी खास दिवस या चीज को अपना डूडल समर्पित करता है। इसी क्रम में आज एक बार फिर गूगल अपने डूडल को लेकर सुर्खियों में है। दरअसल, आज गूगल ने एक खास डूडल शेयर किया है। अपने इस खास डूडल के जरिए गूगल दुनियाभर में बबल टी की लोकप्रियता का जश्न मना रहा है।

कोरोना काल में लॉकडाउन के समय लोग अपने घरों में नई चीजों को अनुभव कर रहे थे। इस समय लोगों ने कुकिंग में नए प्रयोगों में अपनी दिलचस्पी भी दिखाई थी। लोग डालगोना कॉफी के साथ-साथ बबल टी भी बना रहे थे।इसके बाद बबल टी दुनिया भर में लोकप्रिय हुआ और गूगल ने 29 जनवरी 2022 को इसे इमोजी के रूप में घोषित कर दिया।

आज गूगल ने भी बबल टी का डूडल बनाया है। गूगल ने डूडल के साथ ही एक इंटरैक्टिव डूडल गेम भी पेश किया है। जिसकी मदद से आप डिजिटल बबल टी बना सकते हैं.

Bubble Tea Benefits : गूगल ने अपने होमपेज पर एक बेहतरीन एनिमेशन वाला इंटरैक्टिव डूडल गेम पेश किया है, जिसके जरिए आप डिजिटली बबल टी बना सकते हैं। बबल टी एक तरह का पेय पदार्थ है, जो कोराना महामारी के दौरान लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ। कोरोनाकाल से ही यह लगातार ट्रेंड में बना हुआ है। तो चलिए जानते हैं इस खास पेय पदार्थ के इतिहास और इसके फायदों के बारे में

बबल टी का इतिहास

बबल टी की लोकप्रियता का आज जश्न मनाने का एक अहम कारण है। दरअसल, कोरोनाकाल में इस ड्रिंक का लोकप्रियता इतनी बढ़ गई थी कि साल 2020 में आज ही के दिन इसे इमोजी के रूप में घोषित किया गया था। हालांकि, इस ड्रिंक का इतिहास काफी पुराना है। बबल चाय को बोबा टी, पर्ल टी या टैपिओका टी के नाम से भी जाना जाता है। दिलचस्प बात ये है

कि बबल टी आज इतनी चर्चा में है, लेकिन वह लगभग 17वीं सदी से ताइवान में पी जा रही है। इसके बारे में गूगल ने अपने पेज पर भी जानकारी दी है। जिसमें बबल टी की जड़ों को पारंपरिक ताइवानी चाय से जुड़ी हुई बताया है। लोग इसे दूध या ग्रीन टी बेस के साथ बनाते हैं।

बबल टी में टैपिओका बॉल्स मिलाए जाते हैं, जिसे भारत में साबुदाना कहते हैं. चबाने में लगभग उसी के जैसे लगता है । बबल टी को पीने की शुरुआत 1980 में हुई थी। इस चाय को दुनियाभर में पर्ल टी, ब्लैक पर्ल टी, बिग पर्ल, पर्ल शेक, बोबा नई चाय के नामों से भी कहा जाता है। इसमें साबूदाना डाला जाता है, इसीलिए इसका नाम बबल टी पड़ा है। साथ ही इसमें बर्फ भी मिलाया जाता है।

Bubble Tea | Bubble Tea Benefits | Bubble Tea Recipe |health benefits of bubble or boba tea | google doodle celebrates the bubble tea popularity | know Bubble Tea history | जानें बबल टी की लोकप्रियता का इतिहास और फायदे
Bubble Tea | Bubble Tea Benefits

बबल टी बनाने की सामग्री (Bubble Tea Ingredients)

  • दो कप पानी
  • एक कप टैपिओका बॉल्स
  • एक चम्मच चाय पत्ती
  • एक चम्मच शहद या ब्राउन शुगर
  • एक कप दूध
  • दो चम्मच बर्फ के टुकड़े

ऐसे बनाएं बबल टी (How to make Bubble Tea)

बबल टी बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर पैन चढ़ाएं. अब एक कप पानी डालकर उबालें. गर्म होने पर इसमें टैपिओका बॉल्स को डालकर फूलने दें. जब पानी ऊपर आ जाए और बॉल्स अच्छे से फूल जाएं तो गैस बंद करें. अब इन्हें छानकर एक गिलास में निकाल लें. अब गैस पर दूसरे पैन में 1 कप पानी डालकर गर्म करें और इसमें 1 चम्मच चायपत्ती मिला दें. जब इस पानी में उबाल आ जाए तो गैस बंद कर दें.

फिर चाय पत्ती के पानी को छानकर एक गिलास में निकालकर ठंडा कर लें. अब एक गिलास में उबाले हुए टैपिओका बॉल्स डालें. ऊपर से शहद या ब्राउनशुगर डालकर मिक्स करें. अब इसमें ठंडा चायपत्ती का पानी और दूध डालकर मिक्स कर दें. ऊपर से किसी भी फ्लेवर का स्वीटनर डालें. इसके बाद आइस के टुकड़े डालकर मिक्स कर दें. आपकी बबल टी तैयार है.

बबल टी के फायदे (health benefits of bubble or boba te)

ब्लड प्रेशर करे कम – कई स्टडीज में यह सामने आ चुका है कि बबल टी का ग्रीन बेस ब्लड प्रेशर को कम करने में बेहद फायदेमंद है। साथ ही कई गुणों से भरपूर यह चाय शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम कर सकती है, जिससे स्ट्रोक और दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों को संभावाएं भी कम हो जाती हैं।

​कैंसर का खतरा कम करे – कैंसर एक ऐसी गंभीर बीमारी है, जो कई बार जानलेवा तक साबित हो सकती है। ऐसे में अगर आप बबल टी का सेवन करते हैं, तो इससे कैंसर का जोखिम कम होता है। यह चाय कैंसर सेल्स को प्रभावित करती है। इसे पीने से लीवर, ब्रेस्ट, प्रोस्टेट और कोलेरक्टोल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों का खतरा कम होता है।

इम्यून सिस्टम को बनाए मजबूत – बबल टी को बनाने में इस्तेमाल होने वाली हरी चाय के बेस में एंटीऑक्सीडेंट्स की भारी मात्रा पाई जाती है। अपने इसी गुण की वजह से यह चाय हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत करती है। दरअसल, यह चाय हमारी इम्युनिटी को कम करने वाले फ्री रेडिकल्स को खत्म कर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को भी कम करती है। साथ ही इसमें इस्तेमाल होने वाले फल जैसे ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी की भारी मात्रा पाई जाती है, जो इम्यूनिटी मजबूत करने में मददगार होते हैं।

ऊर्जा बढ़ाए – बबल टी में मौजूद ज्यादा मात्रा में शक्कर इंस्टेंट एनर्जी बूस्टर के तौर पर काम करती है। ताइवान में काफी प्रचलित इस हेल्थ ड्रिंक में कैफीन का इस्तेमाल भी होता है, जो दिनभर की थकान को दूर कर ऊर्जा बढ़ाने में काफी सहायक होती है।

Leave a Reply