camphor oil | benefits of camphor oil | kapoor ke tel ke fayde in hindi | कपूर का तेल ऐसे करें इस्तेमाल



Camphor Oil | benefits of camphor oil | kapoor ke tel ke fayde in hindi | Uses Of Kapoor | Qualities Of Camphor | कपूर का तेल, ऐसे करें इस्तेमाल
Camphor : हम सभी अपने घरों में पूजा-पाठ के दौरान कपूर का इस्तेमाल (Uses Of Kapoor) करते हैं। कपूर में एंटीबायोटिक और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। कपूर के इन्हीं गुणों (Qualities Of Camphor) के कारण इसका इस्तेमाल ना सिर्फ पूजा पाठ में बल्कि सेहत और सौंदर्य उत्पादों में भी किया जाता है।
हमारे लिए जितना फायदेमंद कपूर है उससे कहीं ज्यादा फायदेमंद कपूर का तेल होता है। त्वचा से जुड़े कई प्रकार के रोगों में कपूर का तेल बहुत लाभकारी होता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा संबंधी कई प्रकार की बीमारियां दूर हो जाती हैं।
इसीलिए कपूर का उपयोग, पारंपरिक चीनी और भारतीय आयुर्वेदिक उपचार में हमेशा से किया जाता रहा है। ये स्किन और बालों की कई समस्याओं को कम करने में मददगार है। अगर सिर्फ बालों के लिए कपूर (Camphor oil benefits) के फायदे की बात करें तो ये एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है। इसे बालों में लगाने से जूं, डैंड्रफ और फंगल इंफेक्शन जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसके अलावा भी बालों के लिए कपूर के इस्तेमाल के कई फायदे हैं। तो चलिए जानते हैं कपूर के तेल के फायदों के बारे में।
दाग धब्बे में फायदेमंद – बहुत से लोगों को चेहरे पर दाग धब्बे होने की शिकायतें होती हैं। ऐसे लोगों के लिए कपूर का तेल काफी फायदेमंद हो सकता है। ऐसे लोगों को अपने चेहरे पर प्रतिदिन कपूर का तेल लगाना चाहिए या फिर नारियल के तेल में कपूर मिलाकर भी लगा सकते हैं।
यह भी पढ़ें – home made remedies : चेहरे को गोरा व सुंदर बनाने के कुछ आसान घरेलु उपाय
फटी एड़ियों के लिए लाभदायक – कई लोगों को मौसम के बदलने पर एड़ियां फटने की शिकायत रहती है। ऐसे में यदि आप प्रतिदिन रात में सोने से पहले अपने पैरों को अच्छे से साफ करके उसमें कपूर का तेल लगाते हैं, तो इससे आपकी फटी एड़ियों में काफी राहत मिलेगी साथ ही ये आपकी एड़ियों को मुलायम भी बनाएगा।
पिंपल्स कि समस्या में उपयोगी – चेहरे पर पिंपल आने की मुख्य वजह चेहरे का तैलीय होना है। कपूर का तेल आपकी पिंपल्स की समस्या को दूर करने में बहुत फायदेमंद होता है।कपूर के तेल को चेहरे पर लगाने से यह आपके चेहरे के बंद रोम छिद्रों को खोल देता है। जिससे पिंपल्स की शिकायत दूर होती है।



पैरों की बढ़ाए खूबसूरती – पैरों के लिए भी कपूर का तेल बहुत ही लाभकारी हो सकता है। इसके लिए एक टब में गुनगुना पानी लें। अब इसमें कपूर के तेल की कुछ बूंदे डाल दें। इसके बाद इस पानी में कुछ समय के लिए अपना पैर डुबोएं। जब पैर अच्छी तरह से भीग जाए, तो इससे अपनी एड़ियों को निकालकर साफ करें। इससे फटी हुई एड़ियों की परेशानी दूर होगी। साख ही यह पैरों में फैल रहे इंफेक्शन की समस्या को भी दूर कर सकता है।
बालों पर कपूर का तेल – बालों पर कपूर का तेल नियमित रूप से लागने से डैंड्रफ और जुएं की परेशानी दूर हो सकती है। इसके लिए बालों को धोने से पहले नियमित रूप से कपूर का तेल अपने बालों पर लगाएं। इसके कुछ घंटों बाद बालों को शैंपू से धो लें। इससे (Can I apply camphor on my hair) काफी लाभ मिलेगा।
स्किन और बालों पर कपूर का तेल लगाने से काफी लाभ मिलता है। मार्केट में मौजूद कपूर का तेल खरीदने से बेहतर है कि आप इसे घर पर तैयार करें। इससे आपको दोगुना लाभ मिल सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको कपूर से एलर्जी है, तो इस तेल का इस्तेमाल न करें।
यह भी पढ़ें – Hair Growth Tips : बाल लम्बे, घने करने के आसान घरेलु उपाय
डेंड्रफ की समस्या से दे निजात – कई बार गलत शैंपू या साबुन का इस्तेमाल करने से हमारे बालों में डैंड्रफ की समस्या उत्पन्न हो जाती है। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप कपूर के तेल का उपयोग कर सकते हैं. रात में सोते समय अपने बालों में कपूर का तेल लगाएं और फिर अगली सुबह किसी अच्छे शैंपू से अपने बालों को धो लें।
FAQ :
Q : कपूर का तेल क्या काम आता है?
Ans :कपूर का तेल आपकी पिंपल्स की समस्या को दूर करने में बहुत फायदेमंद होता है.
Q : कपूर का तेल घर पर कैसे बनाएं?
Ans : 1 कटोरी नारियल तेल में कपूर के कुछ टुकड़े डालकर एयरटाइट डिब्बे में बंद करके रख दें। अब कुछ समय बाद (लगभग 1 से 2 दिन बाद) डिब्बे को खोलें। नारियल तेल कपूर के सभी सत्वों को ग्रहण कर लेगा। लीजिए आपका कपूर का तेल तैयार है।
Q : नारियल के तेल में कपूर मिलाकर लगाने से क्या फायदा?
Ans : कपूर से ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा मिलता है और यह बालों के विकास को बढ़ाता है।
Q : सरसों का तेल कपूर लगाने से क्या होता है?
Ans : सरसों के तेल और कपूर के मिश्रण को लगाने से त्वचा की समस्याएं जैसे मुंहासें, कील, झुर्रियां आदि को दूर करने में मदद मिलती है।