उन्नाव मामले पर कॉन्ग्रेस नेता उदित राज ने फैलाई फेक न्यूज़, यूपी पुलिस ने दर्ज की FIR

न्यूज़
उन्नाव मामले पर कॉन्ग्रेस नेता उदित राज ने फैलाई फेक न्यूज़, यूपी पुलिस ने दर्ज की FIR
उन्नाव मामले पर कॉन्ग्रेस नेता उदित राज ने फैलाई फेक न्यूज़, यूपी पुलिस ने दर्ज की FIR

कॉन्ग्रेस नेता उदित राज (Udit Raj) ने उन्नाव में दो लड़कियों की मौत और एक की गंभीर स्थिति वाली घटना को लेकर रेप की झूठी अफवाह फैलाई है। यूपी पुलिस ने कॉन्ग्रेस नेता के इस झूठ का पर्दाफाश किया है।

उदित राज ने दावा किया था कि उनकी पूर्व सांसद सावित्रीबाई फुले से बात हुई है और पुलिस ने उन्हें बड़ी मुश्किल से उन्नाव के पीड़ित परिजनों से मिलने दिया। उदित राज (Udit Raj) ने लिखा, “पीड़ित परिजनों ने बताया है कि बच्चियों के साथ बलात्कार हुआ है।”

उन्होंने ये भी दावा कर डाला कि मर्जी के खिलाफ मृतक लड़कियों की लाशें जला दी गईं। उन्नाव पुलिस ने प्रेस रिलीज के माध्यम से इस झूठ का भंडाफोड़ करते हुए बताया कि असोहा थाना अंतर्गत बबुरहा में हुई घटना में उदित राज ने भ्रामक, गलत और साक्ष्यों की उपेक्षा करके आक्रोश फैलाने वाली पोस्ट की है। ‘मृतकों के साथ बलात्कार होने और उनकी लाशें बिना मर्जी के जलाने’ वाली बात झूठी अफवाह है।

उन्नाव पुलिस ने कहा कि जनमानस को भड़काने के लिए इस तरह का बयान दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दोनों लड़कियों के साथ किसी भी प्रकार के बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई है। ऊपर से सच्चाई ये है कि शवों को जलाया भी नहीं गया है

उन्हें दफनाया गया है। ये काम पुलिस ने नहीं, परिजनों ने ही किया है। पुलिस ने कहा कि ये सब बिना किसी दबाव के स्वेच्छापूर्ण तरीके से किया गया।उदित राज (Udit Raj) ने फेक न्यूज़ फैलाई।

उन्नाव पुलिस ने झूठी अफवाहों का किया भंडाफोड़

उन्नाव पुलिस ने कहा है कि पूर्व सांसद ने उक्त ट्वीट जानबूझ कर मनगढंत और फर्जी ख़बरें फैलाने के लिए किया गया। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई गई। इसीलिए, उनके खिलाफ कोतवाली सदर उन्नाव थाना में IPC की धारा-155 और आईटी एक्ट 66 के तहत FIR दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है। उदित राज ने पुलिस पर केस की लीपापोती का आरोप लगाया था। उन्होंने यूपी भवन पर प्रदर्शन भी किया।

Unnao Police
Unnao Police

बता दें कि पड़ताल में पता चला है कि पूरा मामला एक तरफा प्रेम का था। लड़कियों की कीटनाशक पिलाकर हत्या करने की कोशिश हुई थी, जिनमें 2 की मौत हो गई। इस बात को आरोपित विनय ने स्वयं स्वीकार किया है। उसने बताया कि लड़की के इंकार करने पर उसने पानी की बोतल में कीटनाशक मिलाकर उसे पिलाया, लेकिन वह पानी अन्य दोनों लड़कियों ने भी पी लिया। तीनों लड़कियाँ दोनों आरोपित लड़कों को जानती थीं। 

समाचार सौजन्य : opindia.

Leave a Reply