Cow dung paper innovation

न्यूज़
Cow Dung paper products

गाय का गोबर (Cow Dung)

गाय का गोबर (Cow Dung) एनर्जी का एक बहुत अच्छा श्रोत है। आयुर्वेद में भी गाय के गोबर (Cow Dung) को उपयोगी बताया गया है। यह बात हम सभी जानते है कि गाय का गोबर जैविक खाद के लिए उपयोग में लाया जाता है।

जैविक खाद का उपयोग करने से किसान जो धन रासायनिक खाद खरीदने में खर्च करता है वह धन बच जाता है। खाद इस्तेमाल करने के बाद बच जाती है तो किसान उसको सेल कर धन अर्जित कर सकता है।

गाय के गोबर से उपले बनते है। वह एनर्जी का एक अच्छा श्रोत है इसे किसान खाना बनाने हेतु उपयोग में लाते है। इनका उपयोग करने से पेड़ कटने से बचे रहते है।

भारत सरकार ने पेड़ो तथा जंगलो को कटने से रोकने के लिए और ग्रामीण महिलाओ कि सुविधा के लिए उज्ज्वला योजना के तहत देश के हर घर तक गैस चूल्हा पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया है।

अभी भी कई स्थानों पर ग्रामीण गाय के गोबर से बने उपलों का उपयोग करना पसंद करते है। बॉयो गैस (bio gas) का प्लांट लगाना किसानो के लिए बहुत लाभदायक है। वेस्ट मटेरियल को वह खाद के रूप में उपयोग करते है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि गाय के गोबर से कागज बनाया जा सकता है गाय के गोबर से कागज बनाकर भी अच्छा पैसा कमा सकते हैं। कुछ न्यूज़ पेपर के अनुसार इसके योजना के लिए सरकार के द्वारा भी सहयोग प्राप्त किया जा सकता है।Cow Dung paper card

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (MINISTRY OF MICRO, SMALL & MEDIUM ENTERPRISES) के तहत देश भर में इस प्रकार के प्लांट लगाने की योजना तैयार की जा रही है किन्तु जब हमने उनकी वेबसाइट पर जाकर यह सर्च किया तो इसके बारे में हमको अभी इससे सम्बंधित कोई जानकारी नहीं मिली। 

गोबर से तैयार कैरी बैग प्‍लास्‍टिक बैग का अच्‍छा विकल्‍प है।

नेशनल हैंडमेड पेपर इंस्टीट्यूट ने गाय के गोबर से सामान्य लागत में पेपर बनाने की विधि तैयार की है। कागज बनाने के लिए गोबर के साथ कागज के टुकड़ो (फटा-पुराना कपड़ा) का इस्तेमाल किया जाता है।

गाय के गोबर से तैयार पेपर की क्‍वालिटी बहुत अच्‍छी है. इससे कैरी बैग भी तैयार किया जा रहा है। गोबर से तैयार कैरी बैग प्‍लास्‍टिक बैग का अच्‍छा विकल्‍प है।

 गोबर से तैयार कैरी बैग आसानी से डिस्पोज़ dispose हो जाते है वही प्लास्टिक पर्यावरण के लिए बहुत हानिकारक है। पेपर बैग कि मार्केट में बहुत अधिक मांग है। गोबर से तैयार कैरी बैग से आप अच्छी कमाई (Earn From Cow Dung) कर सकते हैं COVID -19 के कारण LOCKDOWN की वजह से बेरोजगारी की मार झेल रहे युवाओ को भी अपने गांव /घरो में ही रोजगार मिल सकता है।Cow Dung paper beg

गोबर से पेपर बनाने के प्‍लांट के लिए सरकार से लोन और सब्सिडी ले सकेंगे इसकी अधिक जानकारी के लिए आप अपने स्थानीय ग्राम विकाश अधिकारी से संपर्क कर सकते है।

यह रोजगार पर्यावरण की दृस्टि से भी सुरक्षित है। और अगर हम गोबर से बने पेपर का उपयोग करते है तो पेपर बनाने के लिए पेड़ो का कटान भी कम होगा। पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस काम को शुरू करने में कानूनी रूप से ज्यादा परेशानी भी नहीं आती।

 माह में एक प्लांट से एक लगभग 1 लाख तक कागज के बैग बनाए जा सकते है।

गाय का गोबर पशुपालकों के लिए बना नया व्यवसाय

गाय के गोबर से कागज बनाकर नेशनल हैंडमेड पेपर इंस्टीट्यूट ने बेरोजगार युवाओ को रोजगार का नया अवसर दिया है। जिसका लाभ किसानों व पशुपालकों को भी होगा। 

गाय के गोबर से कागज, पेन्ट, पेन्सिल, शगुन के लिफ़ाफ़े, कार्ड, डायरी, पेपर बैग आदि अनेकी उपयोगी वस्तुए बनायीं जा रही है।

गाय के गोबर के अन्य फायदे

वैज्ञानिको का मानना हैं कि गाय के गोबर में विटामिन बी-12 प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह रेडियोधर्मिता को भी सोख लेता है।

गौमूत्र और गोबर फसलों के लिए बहुत उपयोगी कीटनाशक सिद्ध हुए हैं। कीटनाशक के रूप रासायनिक उर्वरकों के दुष्प्रभावों के बिना खेतिहर उत्पादन बढ़ाने की अपार क्षमता है। खेतो में गाय का गोबर इस्तेमाल करने से भूमि की उर्वरता बनी रहती है। और वहीं उत्पादन भी अधिक होता है।

कहा जाता है की एक गाय का गोबर 7 एकड़ भूमि को खाद और मूत्र 100 एकड़ भूमि की फसल को कीटों से बचा सकता है।

गाय के गोबर से अनेको चर्म रोगों का उपचार सर्वविदित है। प्राचीनकाल में घरो की दीवारों को एवं भूमि को गाय के गोबर से लीपा-पोता जाता था। यह गोबर दीवारों को मजबूत बनाता था तथा घरों पर मच्छर और कीटाणुओं के हमले को भी रोकता था। 

bottom line

गाय का गोबर (Cow Dung) पेपर बनाने के लिए आपको ट्रेनिंग कि आवश्कता होगी बिना ट्रेनिंग के इस कार्य को करने में समझदारी नहीं है। में हमेशा आपको बिना ट्रैनिग के किसी भी व्यवसाय को करने कि सलाह नहीं देती हूँ।

पेपर बैग मेकिंग में भविष्य अच्छा है। सिंगल यूज़ प्लास्टिक कई राज्यों में बैन है जिनके कारण पेपर बैग कि मांग बढ़ी है हम चाहते है कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक पूरी तरह से बेन हो जिससे पर्यावरण को बचाया जा सके। 

अगर आप अपने गांव वासियों के लिए रोजगार के साधन उपलब्ध करवाना चाहते है तो इस विकल्प को चुन सकते है।

One thought on “Cow dung paper innovation

  • I’m impressed, I have to admit. Seldom do I encounter a
    blog that’s both equally educative and amusing, and
    without a doubt, you’ve hit the nail on the head. The problem is something that not
    enough folks are speaking intelligently about. I’m very happy that I came across this during my hunt
    for something relating to this.

Leave a Reply