Doctor Day 2022 | History and Theme of National Doctor Day 2022 | When and Where Doctors Day is Celebrated  

हेल्थ
Doctor’s Day 2022
Doctor’s Day 2022

Doctor’s Day 2022 History of National Doctor’s Day  | theme of national doctor’s day 2022 | When and Where Doctors Day is Celebrated | 

Doctor Day 2022 : प्र्तेक वर्ष 1 जुलाई को पुरे भारत वर्ष में डॉक्टर्स डे (Doctor Day 2022 ) मनाया जाता है। 1 जुलाई के दिन देश के महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधानचंद्र रॉय (Dr.BidhanChandra Roy) का जन्मदिन और पुण्यतिथि होती है। यह दिन उन्हीं की याद में मनाया जाता है।

सभी डॉक्टरों को समर्पित National Doctor’s Day 

National Doctor Day स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम कर रहे उन सभी डॉक्टरों को समर्पित है । जो हर परिस्थिति में डॉक्टरी मूल्यों को बचाए रखते हुए अपना फर्ज निभाते है । डॉकटर्स के योगदान और बलिदान के सम्मान में हर साल डॉक्टर्स डे (Doctor Day 2022 ) मनाया जाता है.भारत सरकार के द्वारा साल 1991 में सबसे पहला नेशनल डॉक्टर डे मनाया गया ।

कब मनाया जाता है डॉक्टर्स डे?

भारत में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) द्वारा ‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ यानी डॉकटर्स डे 1 जुलाई को मनाया जाता है. इस तिथि को डॉ बिधान चंद्र की जयंती के रूप में चुना गया था.

डॉक्टर्स डे का इतिहास

भारत में, राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पहली बार 1 जुलाई 1991 को डॉ. बिधान चंद्र रॉय के सम्मान में, स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके योगदान को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया गया था. उन्होंने लोगों के लिए अपने जीवन का योगदान दिया, कई लोगों का इलाज किया और लाखों लोगों को प्रेरित किया.

इसके अलावा, वह महात्मा गांधी के निजी चिकित्सक भी थे. वर्ष 1976 में, चिकित्सा, विज्ञान, सार्वजनिक मामलों, दर्शन, कला और साहित्य के क्षेत्रों में काम करने वाले प्रतिष्ठित व्यक्ति को पहचानने के लिए उनकी स्मृति में बीसी रॉय राष्ट्रीय पुरस्कार की स्थापना की गई थी.

डॉक्टर्स डे 2022 

साल 2022 में 32 वां राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे (Doctor Day 2022 ) 1 जुलाई को मनाया जायेगा. इस दिन देश के सभी डॉक्टर्स एवं चिकित्सकों को सम्मान देते हुए उनके द्वारा किये गए कार्य के लिए उनका धन्यवाद किया जायेगा.

Doctor’s Day 2022
Doctor’s Day 2022

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस 2022 थीम

हर साल, राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस (Doctor Day 2022 ) का उत्सव एक समर्पित विषय पर केंद्रित होता है जो हमें एक समान और समकालिक संचार में मदद करता है .इस बार राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस 2022 की थीम ‘फ्रंट लाइन पर पारिवारिक डॉकटर है’.

डॉक्टर्स डे कब और कहाँ मनाया जाता है (When and Where Doctors Day is Celebrated)

डॉक्टर्स डे भारत के साथ – साथ कुछ अन्य देशों में भी मनाया जाता है. यह दिवस कब और कहाँ मनाया जाता है यह नीचे दर्शाया गया है –

भारत – हमारे देश में 1 जुलाई को मनाया जाता है, जोकि यहाँ के एक महान चिकित्सक की जन्म तिथि के साथ – साथ उनकी मृत्यु की तिथि भी है. उनका नाम डॉ बिधान चंद्र रॉय था.

ब्राज़ील – यहाँ 18 अक्टूबर को छुट्टी के रूप में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे मनाया जाता है, यह कैथोलिक चर्च सेंट ल्यूक का जन्मदिवस है. जोकि वहां के एक महान डॉक्टर थे.

क्यूबा – यहाँ कार्लोस जुआन फिनले के जन्मदिन मनाने के लिए 3 दिसंबर को राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे छुट्टी के रूप में मनाया जाता है. ये क्यूबा के चिकित्सक और वैज्ञानिक थे जिन्होंने पीले बुखार का शोध किया था, और इसके लिए वे पहचाने गये थे.

ईरान – ईरान में इस दिन को 23 अगस्त के दिन मनाया जाता है जोकि वहां के महान डॉक्टर एविसेना का जन्मदिवस था.

अमेरिका – अमेरिका में यह 30 मार्च को मनाया जाता है, जोकि वह दिन है जिस दिन चिकित्सकों की सेवा को सालाना मान्यता प्राप्त होती है. इस दिन को मनाने का विचार डॉ चार्ल्स बी. आलमंड एवं उनकी पत्नी यूडोरा ब्राउन आलमंड को आया था. और यह दिन सर्जरी में सामान्य एनेस्थीसिया के उपयोग की पहली सालगिरह थी.

दरअसल 30 मार्च सन 1942 को जेफरसन, जॉर्जिया में डॉ क्रावफोर्ड लॉन्ग ने जेम्स वेनेबल नामक एक मरीज को बेहोश करने के लिए ईथर का उपयोग किया. और बिना दर्द के उनकी गर्दन से ट्यूमर निकाला.

वियतनाम – यहाँ 28 फरवरी सन 1955 को डॉक्टर्स डे की स्थापना की. तब से यह इस तारीख को या इसके आसपास की तारीख को मनाया जाता है.

नेपाल – नेपाल देश में भी 4 मार्च के दिन डॉक्टर्स डे मनाया जाता है. नेपाल मेडिकल एसोसिएशन की स्थपना के बाद, नेपाल ने हर साल इस दिन को आयोजन किया. इस दिन डॉक्टर – रोगी संचार, क्लिनिकल इलाज और समुदाय आधारित स्वास्थ्य प्रचार पर देखभाल के बारे में चर्चा की जाती है

Doctor’s Day 2022
Doctor’s Day 2022

FAQ :

Q : विश्व डॉ दिवस कब मनाया जाता है?

Ans : महान भारतीय चिकित्सक डॉ. बिधानचंद्र राय का जन्म दिवस एक जुलाई को Doctor Day मनाया जाता है। उनका जन्म 1882 में बिहार के पटना जिले में हुआ था।

Q : डॉक्टर क्यों मनाया जाता है?

Ans : केंद्र सरकार ने 1991 में राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस (Doctor Day 2022 ) मनाने की शुरुआत की थी। देश के महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ. बिधानचंद्र रॉय को सम्मान देने के लिए यह मनाया जाता है।

Q : डॉक्टर दिवस कब मनाया जाता है

Ans : भारत में हर साल 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना

Q : राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस क्यों मनाया जाता है?

Ans : हर साल जुलाई की पहली तारीख को देशभर में यह दिन (Doctor Day 2022 ) मनाए जाने की वजह है देश के जाने-माने चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री रहे डॉ. विधान चंद्र राय की जयंती और पुण्यतिथि, जो 1 जुलाई को ही होती है और उन्हें श्रद्धांजलि एवं सम्मान देने के लिए नेशनल डॉक्टर्स-डे के लिए यही दिन निर्धारित किया गया।

Q : महिला चिकित्सा दिवस कब मनाया जाता है?

Ans : 11 फरवरी को, विश्व चिकित्सा महिला दिवस डॉक्टर एलिजाबेथ ब्लैकवेल के सम्मान में मनाया जाता है, जो चिकित्सा में विश्वविद्यालय की पढ़ाई (1849) पूरी करने वाली और पेशे का अभ्यास करने वाली दुनिया की पहली महिला हैं।

Leave a Reply