Draupadi Murmu | Who is draupadi Murmu | Draupadi Murmu Biography in Hindi | द्रौपदी मुर्मू education, age, husband | draupadi murmu kaun hai

हेल्थ

Table of Contents

Draupadi Murmu | Who is draupadi Murmu | Draupadi Murmu Biography in Hindi | द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) education, age, husband | द्रौपदी मुर्मू हिस्ट्री | draupadi murmu kaun hai

Draupadi Murmu : देशभर में इस समय राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Elections 2022) को लेकर हर जगह चर्चा हो रही है। अब देखना यह है इस बार भारत का राष्ट्रपति कौन बनता है।18 जुलाई को देश के 15वें राष्ट्रपति (Presidential Elections 2022) के लिए मतदान होगा और 21 जुलाई को देश के नए राष्ट्रपति का पता चलेगा। हाल में ही बीजेपी समर्थित गठबंधन एनडीए ने और विपक्ष ने राष्ट्रपति उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

एनडीए ने इस बार झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को प्रत्याशी बनाया है. विपक्षी पार्टियों ने यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद (Presidential Elections 2022) के लिए उम्मीदवार बनाया है।

यह भी पढ़े : Presidential Election | How We Choose President India | Presidential Election In India | राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति चुनाव

Draupadi Murmu : द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) एक भारतीय महिला राजनेत्री हैं। द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओड़िशा के मयूरभंज जिले के बैदापोसी गांव में एक संथाल परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम बिरंचि नारायण टुडु था। उनके दादा और उनके पिता दोनों ही उनके गाँव के प्रधान रहे।

उन्होंने श्याम चरण मुर्मू से विवाह किया। उनके (Draupadi Murmu) दो बेटे और एक बेटी हुए। दुर्भाग्यवश दोनों बेटों और उनके पति की अकाल मृत्यु हो गयी। Draupadi Murmu की पुत्री विवाहिता हैं और भुवनेश्वर में रहतीं हैं। द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने एक अध्यापिका के रूप में अपना व्यावसायिक जीवन आरम्भ किया। उसके बाद धीरे-धीरे राजनीति में आ गयीं।

यह भी पढ़े : Savitribai Phule:देश की पहली महिला प्रिसिंपल, जिन्होंने लड़कियों को दिलाया शिक्षा का अधिकार

भारत के सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने भारत के अगले राष्ट्रपति के लिये उनको (Draupadi Murmu)अपना प्रत्याशी घोषित किया हैं। इसके पहले 2015 से 2021 तक वे झारखण्ड की राज्यपाल थीं।

झारखंड की पहली महिला राज्यपाल बनने का खिताब Draupadi Murmu के नाम

द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) मई 2015 में झारखंड की 9वीं राज्यपाल बनाई गई थीं। उन्होंने सैयद अहमद की जगह ली थी। झारखंड उच्च न्यायालय के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह ने द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को राज्यपाल पद की शपथ दिलाई थी।

द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने साल 1997 में राइरंगपुर नगर पंचायत के पार्षद चुनाव में जीत दर्ज कर अपने राजनीतिक जीवन का आरंभ किया था।

उन्होंने भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया है। साथ ही वह भाजपा की आदिवासी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य भी रहीं है।

Who is draupadi Murmu

द्रौपदी मुर्मू (draupadi murmu)ओडिशा के मयूरभंज जिले की रायरंगपुर सीट से 2000 और 2009 में भाजपा के टिकट पर दो बार जीती और विधायक बनीं। ओडिशा में नवीन पटनायक के बीजू जनता दल और भाजपा गठबंधन की सरकार में द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu)को 2000 और 2004 के बीच वाणिज्य, परिवहन और बाद में मत्स्य और पशु संसाधन विभाग में मंत्री बनाया गया था

द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित होना

अभी तक काफी लोग द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के बारे में नहीं जानते थे परंतु हाल ही में चार-पांच दिनों से यह काफी चर्चा में हैं। लोग इंटरनेट पर यह सर्च कर रहे हैं कि द्रोपदी मुर्मू कौन है ( Who is draupadi Murmu) तो बता दे कि द्रौपदी मुरमू झारखंड की राज्यपाल रह चुकी है। इसके अलावा यह एक आदिवासी महिला है। इन्हें एनडीए के द्वारा हाल ही में भारत के अगले राष्ट्रपति के उम्मीदवार के तौर पर घोषित किया गया है।

इस प्रकार अगर द्रौपदी मुर्मू भारत की राष्ट्रपति (Presidential Elections 2022) बनने में कामयाब हो जाती है, तो यह पहली ऐसी आदिवासी महिला होगी, जो भारत देश की राष्ट्रपति (Presidential Elections 2022) बनेगी, साथ ही यह दूसरी ऐसी महिला होंगी, जो भारत देश के राष्ट्रपति के पद को संभालेंगी। इसके पहले भारत देश के राष्ट्रपति के पद पर महिला के तौर पर प्रतिभा पाटिल विराजमान हो चुकी है।

पति और दो बेटों का छूट चुका है साथ

श्याम चरण मुर्मू के साथ द्रौपदी मुर्मू की शादी हुई थी, जिनसे इन्हे संतान के तौर पर 3 बच्चे  हुए थे, जिनमें दो बेटे थे और एक बेटी थी। हालांकि इनका व्यक्तिगत जीवन ज्यादा सुखमय नहीं था, क्योंकि इनके पति और इनके दोनों बेटे अब इस दुनिया में नहीं है। इनकी बेटी ही अब जिंदा है जिसका नाम इतिश्री है, जिसकी शादी द्रौपदी मुर्मू ने गणेश हेम्ब्रम के साथ की है।

द्रोपदी मुर्मू को प्राप्त पुरस्कार

द्रौपदी मुरमू को नीलकंठ पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ विधायक के लिए साल 2007 में प्राप्त हुआ था। यह पुरस्कार इन्हें ओडिशा विधानसभा के द्वारा किया गया था।

FAQ :

Q: द्रौपदी मुरमू (Draupadi Murmu)किस समुदाय से ताल्लुक रखती हैं?

ANS: आदिवासी समुदाय

Q: द्रौपदी मुर्मू के पति का नाम क्या है?

ANS: श्याम चरण मुर्मू

Q: झारखंड की पहली महिला राज्यपाल कौन है?

Ans: द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu)

Q: द्रौपदी मुर्मू कौन है?

Ans: Nda द्वारा घोषित भारत के अगले राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार।

Q : द्रौपदी मुर्मू कौन है?

Ans :द्रौपदी मुर्मू, (Draupadi Murmu) एक आदिवासी महिला नेता, राष्ट्रपति पद की दौड़ के लिए मोदी सरकार की पहली पसंद हैं। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री, यशवंत सिन्हा के खिलाफ हैं, जो जुलाई के चुनावों के लिए संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार हैं।

Q : द्रौपदी मुर्मू की बेटी का नाम क्या है ?

Ans :द्रौपदी मुर्मू की बेटी का नाम इतिश्री (Itishree Murmu)है

Q : द्रौपदी मुर्मू की बेटी (इतिश्री Itishree Murmu) के पति का नाम क्या है

Ans : द्रौपदी मुर्मू की बेटी के पति गणेश हेम्ब्रम है

Q : इतिश्री (Itishree Murmu)के पति का नाम क्या है

Ans : इतिश्री (Itishree Murmu)के पति का नाम गणेश हेम्ब्रम है

Q : इतिश्री (Itishree Murmu) कौन है ?

Ans : इतिश्री (Itishree Murmu) द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu)की बेटी है

Leave a Reply