Tokyo Olympics 2021 : भारतीय गोल्फर आदिति अशोक का जीवन परिचय

न्यूज़
गोल्फर अदिति अशोक
गोल्फर अदिति अशोक

Aditi Ashok –भारतीय गोल्फर आदिति अशोक का जीवन परिचय

Tokyo Olympics 2021 :  अदिति अशोक (Aditi Ashok) ने Tokyo Olympics 2021 में अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया है। क्योंकि अदिति अशोक ऐसे कगार पर पहुंच चुकी है जहां वह सिर्फ एक खेल के बाद इतिहास के पन्ने पर अपना नाम दर्ज चुकी है । शुक्रवार के दिन खत्म हुए राउंड के बाद अदिति अशोक (Aditi Ashok) ने दूसरे स्थान को अपने नाम कर लिया है।

गोल्फ के इस मैच में अदिति ने अमेरिका की कोरडा नेली को काफी अच्छी टक्कर दी है। गोल्फर अदिति अशोक का अगला मैच 7 अगस्त को सुबह 3 बजे था. ओलिंपिक गेम्स का 16वां दिन है यह मैच का चौथा राउंड है. इसमें उनके साथ और भी देश के खिलाड़ी है.

अदिति अशोक (Aditi Ashok) मैदान में डटकर शानदार गोल्फ खेल रही थीं, लेकिन आखिरी शॉट में हुई चूक की वजह से उनके हाथ से मेडल निकल गया। भारत में लोग सुबह ही उठकर गेम पर नजरें गड़ाए बैठे थे। भारत में गोल्फ के प्रति ऐसी दीवानगी पहले कभी नहीं देखी गई होगी।.

भारत की गोल्फर अदिति अशोक (Aditi Ashok) टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) के वीमेंस गोल्फ (Womens Golf) में चौथी पोजीशन हासिल की. इस मुकाम तक पहुंचने वाली वो भारत की पहली और इकलौती गोल्फर बन गई हैं.टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) की वीमेंस गोल्फ इवेंट के चौथे और फाइनल राउंड के बाद वो चौथे पोजीशन पर रहीं. इसके बावजूद उन्होंने शानदार खेल दिखाते हुए इतिहास रच दिया.

गोल्फर अदिति अशोक जन्म, शिक्षा – Aditi Ashok Birth and  Education


ओलंपिक में भारत को रिप्रेजेंट कर रही अदिति अशोक का जन्म 29 मार्च 1998 में बेंगलुरु में हुआ था। अदिति अशोक ने अपनी पढ़ाई बेंगलुरु के The Frank Anthony Public School से पूरी की थी। अदिति अशोक ने गोल्फ खेलना 5 साल की उम्र से ही शुरु कर दिया था।


गोल्फर अदिति अशोक परिवार एवं समर्थन – Aditi Ashok Family Support


अदिति के पिता पंडित गुदलामनी एवं माता महेश्वरी जी हैं. अदिति अशोक को उनके परिवार से गोल्फ खेलने के लिए हमेशा से ही सपोर्ट मिला है। अदिति अशोक के पिता ने उन्हें गोल्फ खेलने के लिए प्रेरित किया था। और उनकी मां ने भी हर मैच में अदिति का पूरा जोश बढ़ाया है। फैमिली सपोर्ट के कारण ही अदिति अशोक ने 9 साल की उम्र में अपना पहला नेशनल टाइटल जीता था।

गोल्फर अदिति अशोक शुरूआती जीवन – Aditi Ashok Early Life


बचपन में जब अदिति ने गोल्फ के प्रति इंटरेस्ट को दिखाया था, तब उनके पिता ने उन्हें Karnataka Golf Association driving range में गोल्फ की ट्रेनिंग लेने के लिए डाल दिया। यहीं से अदिति अशोक के गोल्फ करियर की शुरुआत हुई थी।


गोल्फर अदिति अशोक उम्र एवं व्यक्तिगत जानकारी- Aditi Ashok  Age, Personal Life


23 साल की अदिति अशोक ने अभी तक शादी नहीं की है। और रिसर्च के अनुसार बात करें तो इनका कोई बॉयफ्रेंड भी नहीं है। अदिति अशोक अभी पूरी तरह से अपने खेल में समर्पित है।

गोल्फर अदिति अशोक के कोच – Aditi Ashok Coach


अदिति अशोक ने अपने गोल्फ करियर में कई सारे प्रोफेशनल कोच और मेंटर से सीखा है। अदिति अशोक ने अपनी ट्रेनिंग बांबे रांधवा, तरुण सरदेसाई, नेकोलस कैबेरेट, स्टीवन गुलियानो से ली थी।


गोल्फर अदिति अशोक का करियर – Career 


साल 2016 में अदिति अशोक ने Ladies European Tour टाइटल को जीतकर भारत की पहली और कम उम्र वाली चैंपियन बनी थी। अदिति अशोक ने 2016 में ही Hero Women’s Indian Open की चैंपियन बन गई। अदिति अशोक के इस जीत की सराहना Times of India में भी की गई थी। जिसके 2 सप्ताह बाद अदिति अशोक ने Hero Women’s Indian Open में भी जीत हासिल की।

अदिति अशोक ने Rookie of the Year का खिताब भी जीता है। इसके बाद अदिति अशोक ने LPGA Tour card 2017 के अंतर्गत LPGA Final Qualifying Tournament को भी अपने नाम किया था।

साल 2018 में अदिति अशोक ने 24 इवेंट में 17 कट करके नया रिकॉर्ड बनाया। साल 2019 में अदिति अशोक ने LPGA Tour events में 22 इवेंट्स में से 13 कर लिए थे। यहां पर अदिति अशोक को दूसरा स्थान मिला था।

गोल्फर अदिति अशोक की कुल नेटवर्थ – Net Worth 


प्रोफेशनल गोल्फर बनने के बाद अदिति अशोक अच्छे खासे पैसे कमाती हैं। डाटा के अनुसार अदिति अशोक की कुल नेटवर्थ 1 मिलियन डॉलर से 5 मिलियन डॉलर के आसपास मानी जाती हैं।

गोल्फर अदिति अशोक टोक्यो ओलंपिक – Tokyo Olympic Match 2021


गोल्फर अदिति अशोक टोक्यो ओलंपिक में गोल्फ खेल में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं. अदिति अब तक गोल्फ के 3 राउंड खेल चुकी हैं दुसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई. भारत ने अब तक गोल्फ खेल में कोई भी पदक नहीं जीता है. लेकिन इस साल भारत की बेटी अदिति अशोक के साथ लोगों की पदक जीतने की उम्मीद की जा रही है. अब देखना यह होगा कि अगले मैच में इनका प्रदर्शन कैसे रहता है.

गोल्फर अदिति अशोक अगला मैच – Next Match 


गोल्फर अदिति अशोक का अगला मैच 7 अगस्त को सुबह 3 बजे हैं. ओलिंपिक गेम्स का 16वां दिन है यह मैच का चौथा राउंड है. इसमें उनके साथ और भी देश के खिलाड़ी है. अदिति अशोक मैदान में डटकर शानदार गोल्फ खेल रही थीं,

लेकिन आखिरी शॉट में हुई चूक की वजह से उनके हाथ से मेडल निकल गया। भारत में लोग सुबह ही उठकर गेम पर नजरें गड़ाए बैठे थे। भारत में गोल्फ के प्रति ऐसी दीवानगी पहले कभी नहीं देखी गई होगी।.

अदिति के बाद अब नजरें नीरज चोपड़ा और रेसलर बजरंग पुनिया पर होंगी. नीरज चोपड़ा आज जैवलिन थ्रो का फाइनल खेलेंगे. वह भाला फेंक में देश को मेडल दिला सकते हैं. इसके अलावा रेसलर बजरंग पुनिया कांस्य पदक के लिए मैच खेलेंगे.

गोल्फ के फाइनल और आखिरी राउंड को बारिश के कारण रोक दिया गया था । हालांकि टोक्यो में बारिश थमने के बाद फाइनल राउंड शुरू हुआ।भारत की युवा गोल्फर (Golfer Aditi Ashok)ओलंपिक में इतिहास रचने से चूक गईं.

वह महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में चौथे स्थान पर रहीं. अदिति शुक्रवार को खत्म हुए तीसरे राउंड के बाद दूसरे स्थान पर थीं. अदिति आज चौथे राउंड में टॉप-4 में बनी हुई थीं.

अदिति अशोक ने अपने आखिरी शॉट में बर्डी हासिल करने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहीं. केवल एक स्ट्रोक ने उनसे ऐतिहासिक मेडल छीन लिया. अमेरिका की नैली कोर्दा ने गोल्ड मेडल जीता. अब सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल के लिए जापान की मोनी इनामी और न्यूजीलैंड की लेडिया को के बीच होगा मुकाबला.


Q : अदिति अशोक कौन सा खेल खेलती है ?
Ans : गोल्फ

Q : गोल्फर अदिति अशोक का ओलंपिक में प्रदर्शन क्या है ?
Ans : 3 राउंड जीत चुकी है चौथा खेलने वाली है.

Q : गोल्फर अदिति अशोक का अगला मैच कब है ?
Ans : 7 अगस्त को सुबह 3 बजे

Q : गोल्फर अदिति अशोक की उम्र कितनी है ?
Ans : 23 साल

Q : गोल्फर अदिति अशोक के कोच कौन है ?
Ans : बांबे रांधवा, तरुण सरदेसाई, नेकोलस कैबेरेट, स्टीवन गुलियानो आदि.

Leave a Reply