Happy Valentine’s Day 2021:

Top News
14 फरवरी ( वेलेंटाइन डे)
14 फरवरी ( वेलेंटाइन डे)

Happy Valentine’s Day 2021

Happy Valentine’s Day 2021: 14 फरवरी को दुनिया भर में वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day 2021) मनाया जाता है. इसे प्यार का दिन कहा जाता है। वैलेंटाइन डे पर लोग अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराने के लिए उन्हें गिफ्ट्स देते हैं।

वैलेंटाइन डे को दुनियाभर में मनाया जाता है लेकिन इसकी शुरुआत सेंट वैलेंटाइन को याद करने के लिए बहुत ही छोटे कार्यक्रम के तौर पर हुई थी। बाद में इसका धीरे-धीरे विस्तार होता चला गया  वहीं भारत में इसका चलन तेजी से बढ़ा है।

7 फरवरी को रोज डे (Rose Day) के साथ शुरू होने वाला वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के साथ खत्म होता है।

प्यार का इजहार करने में देरी ना करे।

ऐसा कहा जाता है कि प्यार का इजहार करने के लिए Valentine’s Day सबसे अच्छा दिन है। इस दिन का लवर्स को साल भर से इंतजार रहता है। मैं यहां ये कहना चाहती हूँ कि अगर आप किसी को सच्चे दिल से चाहते है तो Valentine’s Day या किसी खास दिन का इन्तजार नहीं करे अपने प्यार का इजहार तुरंत कर ले कही आपका Valentine किसी और का Day ना बना दे।

लवर्स अपने पार्टनर को स्पेशल महसूस करवाने के लिए अलग-अलग तरह के सरप्राइज प्लान करते है और अपने पार्टनर को यह फील करते है की वह उनसे कितना प्यार करते हैं। 

अपने साथी को महसूस कराये अपना प्यार।

आप अपने साथी या पत्नी को कही बहार घुमाने या डिनर पर ले जाए उनको उनकी पसंद का उपहार दे। यह सबसे अच्छा अवसर है अपने साथी से प्यार जताने का उनको यह महसूस करने का की आप उनसे कितना प्यार करते है। वो आपकी जिंदगी में क्या स्थान रखते है या रखती है।

प्रेम जो बन गया है प्रोडक्ट जबरदस्त तरीके से कि जा रही है मार्केटिंग।

आज प्रेम का भी बाजारीकरण हो चूका है अब यह केवल आपके दिल और उसकी भावनाओं तक सीमित रहने वाला नहीं है। आज प्रेम छुपाने वाली भावना नहीं है। आज यह सोशल मीडिया में शेयर करने और अपना स्टेटस करने साझा करने कि भावना मात्र बन कर रह गया है। 

हमारे देश में Valentine Day तेजी से एक त्यौहार का रूप ले रहा है सच कहूं तो मल्टीनेशनल कंपनियां विज्ञापनों के माध्यम से हमारे युवाओ को यह समझाने में सफल हो गई हैं कि प्यार मतलब महंगे उपहार देना है। और करोड़ो का बिज़नेस कर रहे है।

Leave a Reply