Kiwi Benefits | Kiwi Health Benefits

हेल्थ
Healthy Fruits kiwi :कीवी फल के फायदे, नुकसान
Healthy Fruits kiwi :कीवी फल के फायदे, नुकसान

Health Benefits of Kiwi- कीवी फल का वैज्ञानिक नाम एक्टीनीडिया डेलीसिओसा है। कीवी देखने में हल्का भूरा, रोएदार व आयताकार, रूप में चीकू फल की तरह का फल होता है।यह मूल रूप से चीन की पैदावार हैं। आज भी पूरे विश्व का 56% किवी फल के उत्पादन का श्रेय चीन को जाता है।किवी में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। किवी (kiwi) एक विशेष प्रकार का स्वादिष्ट फल होता है।

किवी (kiwi) के एक फल का वजन लगभग 40 से 50 ग्राम तक होता है। किवी फल के उत्पादन का श्रेय भले ही चीन को जाता पर अब इसकी खेती भारत के उत्तराखंड राज्य के कुछ जगहों जैसे नैनीताल जिले के रामगढ़, धारी, भीमताल, ओखलकांडा, लमगड़ा, मुक्तेश्वर, नथुवाखान, गरमपानी आदि क्षेत्रों के लिए लाभदायक सिद्ध हुई है।


किवी (kiwi) अपने सुंदर रंग के लिए लोगो में अधिक पसंद किया जा रहा है। किवी में विटामिन सी, विटामिन इ, विटामिन के और प्रचुर मात्रा में पोटैशियम, फोलेट होते है। खट्टे फलों और सब्जियों में विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।किवी फल में अधिक मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट होता है।

यह एंटी ऑक्सीडेंट शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है यानि शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करता है। जिस ब्यक्ति को डेंगू मलेरिया या फिर इंफेक्सम की बीमारी हो यह फल बहुत लाभदायक होता है।एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार किवी फल का जूस विज़न लॉस की समस्या से बचाव करता है। 

कीवी (kiwi) एक ऐसा फल है जिससे शरीर को अनेक फायदे मिलते हैं. बारिश के मौसम में आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए किवी (kiwi) सबसे अच्छा फल है. जानते हैं कीवी के पोषक तत्व और फायदे

Health Benefits of Kiwi- बारिश के मौसम में आपको फल सब्जियां खाते वक्त सोचना पड़ता है कि कौन से फल खाएं जिससे स्वास्थ्य को ठीक रखा जाए. आज हम आपको किवी (kiwi) के फायदे बता रहे हैं. दरअसल, कीवी ऐसा फल है जो आपको पूरे साल मिलता है. आप इसे किसी भी सीजन में खा सकते हैं.

यह भी पढ़े : fruit in rainy season:बरसात में कई बीमारियों से दूर रखते हैं ये फल

बारिश में खासतौर से जब डेंगू जैसी खतरनाक बीमारियां फैलती हैं तो कीवी आपको कई फायदे देता है. कीवी खाने से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है जिससे आप रोगों से लड़ने की क्षमता विकसित कर लेते हैं.

यह भी पढ़े : Dengu fever : डेंगू बुखार के कारण, लक्षण एवम घरेलु उपचार

कोरोना से बचने के लिए भी आपकी इम्यूनिटी मजबूत होनी चाहिए. ऐसे में कीवी को आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. कीवी खाने में भी काफी स्वादिष्ट होता है. बच्चों से लेकर बड़ों तक ये फल सभी को पसंद आता है. जानते हैं

किवी के पोषक तत्व -Kiwi Nutrition

किवी (kiwi) में उच्च मात्रा में विटामिन सी एव अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसके अलावा विटामिन ई, पोटेशियम पॉलिटेक्निक, कॉपर, सोडियम, रोगो से बचाने वाले एंटीऑक्सीडेंट होते है।

किवी (kiwi) में उच्च मात्रा में विटामिन सी एव अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है।कीवी में भरपूर पोटेशियम पाया जाता है. कीवी में कैलीरी बहुत कम होती है. इसलिए फिटनेस का ध्यान रखने वाले कीवी खाना खूब पसंद करते हैं. कीवी में केले से ज्यादा पोटेशियम और कैलोरी आधी मात्रा में होती हैं.

किवी (kiwi) इसीलिए दिल की बीमारी, बीपी की समस्या और डायबिटीज के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद है. कीवी में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है. इसमें संतरे से दोगुनी मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है.

किवी (kiwi) में फाइबर होता है जिससे पाचनशक्ति बढ़ती है. कीवी मानसिक तनाव, बैक्टीरिया और वायरस के हमले को भी दूर करती है. आपको अपनी डाइट में कीवी फल जरूर शामिल करना चाहिए

किवी खाने के फायदे क्या है ? -What are The Benefits of Eating Kiwi in Hindi

  • किवी प्राकृतिक एंजाइमों से भरपूर भरा हुआ रहता है। यह नींद को अच्छा रखने में मदद करता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट स्वास्थ्य को स्वस्थ बनाये रखने में और नींद नहीं आने की समस्या को दूर करने में सहायता करता है।
  • शरीर में सूजन रहती है तो कीवी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. कीवी में इन्फ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो अर्थराइटिस और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं
  • किवी (kiwi) फल में उच्च मात्रा में सेरोटोनिन होते है। यदि आपको अनिद्रा की समस्या है तो किवी फल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है
  • कीवी खाने से शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है.
  • किवी (kiwi) खाने से त्वचा चमकदार और झुर्रियां दूर हो जाती हैं.
  • पेट की गर्मी और अल्सर जैसी बीमारियों को दूर करने में भी कीवी बहुत उपयोगी फल माना गया है.
  • किवी फल बहुत गुणों से भरा हुआ रहता है। रोजाना किवी का सेवन करने आंखो की रौशनीशक्ति बढ़ती है। आंखो से जुडी समस्या को ठीक करने में सहायता करता है।
  • कीवी में भरपूर आयरन और फॉलिक एसिड होता है जिससे गर्भवती महिलाओं को बहुत फायदा मिलता है. यह भी पढ़ें:
  • किवी (kiwi) खाने से डायबिटीज कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है. रोज कीवी खाने से खून में ग्लूकोज की मात्रा कम हो जाती है.
  • कीवी जोड़ो के दर्द, हड्डियों के दर्द को दूर करने में भी मददगार है.
  • कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए कीवी का सेवन कर सकते हैं. कीवी का नियमित सेवन करने से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाया, और हार्ट को हेल्दी रखा जा सकता है.
Healthy Fruits kiwi :कीवी फल के फायदे, नुकसान
Healthy Fruits kiwi :कीवी फल के फायदे, नुकसान

आंखों की रोशनी और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए रोजाना पिंए कीवी का जूस -Health Benefits of Kiwi JUICE

Health Benefits of Kiwi Fruits juice : बारिश का मौसम जहां गर्मी से थोड़ी राहत देता है वहीं कई सारी बीमारियां सौगात में भी लाता है। इस मौसम में मच्छरों से पनपने वाली बीमारियां जैसे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया बेहद परेशान करती हैं। मच्छरों से होने वाली इन बीमारियों के साथ ही कोविड-19 का खतरा भी साये की तरह साथ-साथ चल रहा है।

इस मौमस में अच्छी इम्यूनिटी होना बहुत जरूरी है ताकि इन मौसमी बीमारियों से बचाव किया जा सके। इस मौसम में कीवी ऐसा उपयोगी फल है जो आपकी डेंगू से लेकर कोरोना तक से बचाव कर सकता है।

आंखों के लिए फायदेमंद है कीवी जूस – कोरोनाकाल में वर्क फ्रॉम होम ने लोगों की आंखों पर सबसे ज्यादा दबाव डाला है। ज्यादा समय स्क्रीन के साथ रहने से आंखों की रोशनी कम होती जा रही है ऐसे में कीवी का जूस आंखों को बेहद फायदा पहुंचाएगा।

इम्युनिटी को मजबूत करेगा कीवी जूस- कोरोना की तीसरी लहर का खतरा सिर पर मंडरा रहा हैं ऐसे दौर में कीवी का जूस आपको मज़बूत बना सकता है। कीवी फल का जूस इम्यून सेल्स को मेंटेन रखता है जिसके कारण इम्युनिटी मजबूत होती है।

कीवी का जूस घर में कैसे तैयार करें

सबसे पहले कीवी (kivi) को अच्छे से वॉश कर लें। इसे वॉश करने के बाद छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इसे जूसर जार में डालें और इसके साथ दो कप पानी भी मिलाएं। अब इसे अच्छे से ग्राइंड करें आपका जूस तैयार है। आप चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें चुटकी भर नमक मिला सकते हैं।

किवी के नुकसान क्या है ? – What are The Side-Effects of Kiwi in Hindi

  • किवी खाने के बहुत सारे फायदो के बारे में आप जान चुके होंगे किंतु किवी के फायदे के साथ-साथ कुछ नुकसान भी होते है।
  • किवी (kiwi) का अधिक मात्रा में सेवन करने से त्वचा सम्बंदित समस्या उत्पन्न हो सकती है।
  • अत्यधिक मात्रा में किवी का सेवन करने से मुँह में जलन की समस्या होने लगती है।
  • यदि किसी व्यक्ति को किवी से एलर्जी है तो उन व्यक्तियों को किवी का सेवन तुरंत बंद कर देना चाहिए।
  • किवी (kiwi) से एलर्जी होने पर व्यक्ति को गले में खुजली, जीभ में सूजन ,निगलने में परेशानी,उल्टी आदि जैसी समस्या हो सकती है।

किन लोगो को किवी का सेवन करना चाहिए ? – Who Should Consume More Kiwi in Hindi

  • अस्थमा के मरीजों को किवी (kiwi) का अधिक सेवन करना चाहिए क्योकि किवी में उपस्थित एंटीऑक्सीडेंट अस्थमा को ठीक करने में फायदेमंद होता है। अस्थमा के मरीजों को रोजाना किवी का सेवन करना चाहिए।
  • जिन व्यक्तियों को दिल से जुडी किसी भी प्रकार की समस्या है उन व्यक्तियों को रोजाना किवी (kiwi) का सेवन करना चाहिए। किवी में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी,विटामिन के होते है। जो दिल को कैंसर व उच्च रक्त चाप (High Blood Pressure) की बीमारियों को दूर करने में मदद करता है।
  • यदि किसी व्यक्ति को भोजन पचाने में समस्या होती है। या पाचनतंत्र सम्बंधित समस्या है ।तो ऐसे में किवी फल रामबाण इलाज की तरह काम करती है। पाचन जैसी समस्या को दूर करने के लिए सही मात्रा में किवी का सेवन जरूर करें।
  • अल्सर के मरीजों के लिए किवी (kiwi) का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। किवी में उपस्थित एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होते है। जो अल्सर की समस्या को दूर करते है।

महिलाओं के लिए किवी खाने के क्या फायदे है ?-What are The Benefits of Eating Kiwi for Women in Hindi

चेहरे के कील मुंहासे व त्वचा सम्बंदित समस्या को दूर करने के लिए महिलाओं को रोजाना किवी का सेवन करना चाहिए।

यदि महिलाओं में कोलेस्ट्रॉल स्तर (Cholesterol Level) कम होने की समस्या हो रही है तो इन महिलाओं को किवी का सेवन अधिक करना चाहिए। किवी के प्रोटीन कोलेस्ट्रॉल स्तर को नियंत्रण करता है और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को अधिक बढ़ने एव घटने नहीं देता हैं।

अगर महिलाये अपने वजन को कम करने में असमर्थ है तो इन महिलाओं को अपने डाइट आहार में किवी फल को शामिल करना चाहिए। किवी शरीर के वसा को बढ़ने नहीं देता है जिसके कारण वजन कम होने लगता है

गर्भवस्था के दौरान महिलाओं किवी (kiwi) का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। जो महिला को प्रचुर मात्रा में प्रोटीन प्रदान करता है। जिससे माँ और बच्चा दोनों स्वस्थ रहते है।

Q : कीवी फल कब नहीं खाना चाहिए?

Ans : हाइपरटेंशन, किडनी या गैलब्लैडर की समस्याओं से जूझ रहे लोगों को कीवी फल नहीं खाना चाहिए.

Q : कीवी की तासीर क्या है?

Ans : किवी फल की तासीर गर्म होती है और इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन C पाया जाता है

Q : कीवी कहाँ पाया जाता है?

Ans : किवी के पौधे को हिमाचल की जलवायु रास आ गई है। भारत में हिमाचल के अतिरिक्त किवी का उत्पादन जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों, सिक्किम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक व केरल में भी होता है

Q : कीवी फल कब और कैसे खाना चाहिए

Ans : कीवी फल आपको बारिश के मौसम में जरूर खाने के लिए इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि इस दौरान यह शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति करता है।प्रेगनेंसी में कीवी के फायदे

​Q : गर्भावस्था में कीवी खाने के फायदे

Ans : पाचन क्रिया में मदद करता है : इसमें डाइटरी फाइबर होता है जो मल को नर्म रखता है और पेट साफ करने में मदद करता है। गर्भावस्था में महिलाएं कब्ज से परेशान होती हैं। इम्यून सिस्टम बेहतर होता है 

Q : कीवी फल के बीज खाने चाहिए या नहीं

Ans : कीवी फल की खासियत ये है कि इसमें कुछ भी फेंकने वाली चीज नहीं होती है। आप इसके छिलके और बीज सहित पूरा फल खा सकते हैं और पूरा फल खाना ही सबसे ज्यादा पौष्टिक भी होता है।

डिस्क्लेमर: कीवी के विषय में दिए गए टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के आधार पर हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर से अवश्य सम्पर्क करे ।

आपको यह पोस्ट कैसी लगी कमेंट के माध्यम से अपने सुझाव एवं राय अवश्य बताये
धन्यवाद

Leave a Reply