Independence Day 2020 : Controversy over flag mask

न्यूज़
Independence Day 2020  : Controversy over flag mask
Independence Day 2020 : Controversy over flag mask

स्वतंत्रता दिवस (Independence Day)

स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के आते ही बाजार में तिरंगा के रंग में रंगी ना जाने क्या-क्या चीजें बिकने लगती हैं। इस समय विश्व में चली महामारी कोरोना वायरस के कारण मास्क पहनना अनिवार्य हो गया है। इसलिए इस बार मार्केट में तिरंगा मास्क (Tiranga Mask) बिक रहे हैं।

तिरंगा मास्क (Tiranga Mask) को लेकर विवाद

तिरंगा मास्क (Tiranga Mask) को लेकर विवाद बढ़ता दिख रहा है । क्योंकि इसको तिरंगा (Tiranga) का अपमान समझा जा रहा है। देश के कई राज्यों में तिरंगा मास्क (Tiranga Mask) पर बैन लगा दिया गया है। और पहनने वालों को राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की बात सामने आई है।

पूर्व में सरकार के द्वारा प्लास्टिक के तिरंगा झंडे पर भी लगा था प्रतिबंध

इससे पहले भी सरकार ने प्लास्टिक के तिरंगा झंडे पर प्रतिबंध लगाया था। मगर तिरंगा मास्क (Tiranga Mask) को लेकर केंद्र सरकार की ओर से अब तक कोई निर्देश नहीं मिले हैं।

क्या तिरंगा मास्क बेचना या पहनना सही है या गलत है ?

भारतीय झंडा संहिता 2002 के तहत यह समझते हैं कि अगर आप तिरंगा मास्क पहनने की सोच रहे हैं तो पहले तिरंगा झंडा के नियमो के विषय में जान लेते है।


भारतीय झंडा संहिता 2002 में तिरंगा झंडा को लेकर गाइडलाइन दी गई है। अगर हम इस गाइडलाइनको ध्यान से पड़े तो तिरंगा मास्क बेचने या पहनने पर कार्रवाई हो सकती है।

Independence Day 2020  : Controversy over flag mask
Independence Day 2020 : Controversy over flag mask

भारतीय झंडा संहिता 2002 में लिखी गई बात

“झंडे का प्रयोग न तो किसी प्रकार के पोशाक, वर्दी के किसी भाग के रूप में किया जाएगा, न ही तकिया, नेपकिन, रूमालों अथवा किसी ड्रेस सामग्री पर कढ़ाई अथवा मुद्रीत किया जाए। ”

मगर हम प्रतिदिन बाजार में बिकने वाले मास्को पर इण्डिया या किसी मास्क पर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, जय हिंद, वंदे मातरम लिखा हुआ देखते है। जबकि तिरंगे को पोशाक के तौर पर उपयोग करने या उस पर कुछ लिखने की साफ मनाही है।

इतना ही नहीं गंदा या फटा तिरंगा झंडा फहराना या उपयोग करना मना है। जबकि आप तिरंगा मास्क को नाक और मुंह को ढंकने के लिए उपयोग कर रहे हैं। ऐसे में यह हमेशा गंदा ही होता रहेगा। 


अगर आपके यहां के जिला प्रशासन ने इस तरह की बैन नहीं लगा रखा है तो आप तिरंगा मास्क को पहन सकते हैं। 

तिरंगा मास्क उपयोग करते वक्त आपको बहुत सारी बातों का ध्यान रखना होगा अन्यथा आप देशप्रेम के दिखावे में जेल जा सकते हैं।

तिरंगा मास्क उपयोग करते समय उसको गंदा न करें।
ऐसे मास्क को फेंके नहीं और न ही जलाएं।
उपयोग करने के बाद अच्छी तरह रखें।
मास्क से नाक या मुंह न पोछें।

पोशाक के रूप में तिरंगा के उपयोग की मनाही के बाद भी स्वतंत्रता दिवस पर सबसे अधिक बैज, हाथ में पहने जाने वाले बैंड, पगड़ी आदि की बिक्री होती है। अब कोरोना के चलते इस बार तिरंगा मास्क की बिक्री हो रही है।

भारत में नियम कानून सिर्फ किताबो तक ही सिमित रह गए है वास्तविक जीवन में इनका उपयोग ही होता है तिरंगा मास्क की बिक्री ने इस बात को सत्य साबित किया है

आप तिरंगा मास्क को बेचने या पहनने को लेकर क्या कहना चाहेंगे? क्या तिरंगा मास्क पर बैन लगाना चाहिए? आप अपने जवाब हमें कॉमेंट कर के अवश्य बताएं।

अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी तो इसे लाइक, शेयर,और हमारे ब्लॉग को सब्सक्राइब अवश्य करे जिससे हर महत्वपूर्ण जानकारी आप तक पंहुचा सके

Leave a Reply