Latest Herbal Drink To Avoid Dehydration In Summer | Top 5 Herbal drinks for Summer in hindi | गर्मियों के लिए 5 खास ड्रिंक्स

हेल्थ
Latest Herbal Drink To Avoid Dehydration In Summer | Top 5 Herbal drinks for Summer in hindi
Latest Herbal Drink To Avoid Dehydration In Summer | Top 5 Herbal drinks for Summer in hindi

latest herbal drink to avoid dehydration in Summer | Top 5 Herbal drinks for summer in hindi

गर्मियों के लिए खास 5 ड्रिंक्स

गर्मियों में अक्सर शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसके अलावा कई बार लोगों में इलेक्ट्रोलाइट की कमी भी देखी जाती है, जिससे शरीर में अकड़न और दर्द महसूस होता है। इसके अलावा शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की कमी के कई अन्य लक्षण भी नजर आते हैं

यह भी पढ़े : Summer fruit benefits : ये फल गर्मियों में शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते हैं
 जैसे कि शरीर में कमजोरी, आंखों से धुंधला दिखना, बार-बार चक्कर आना और होंठ सूख जाना। तो, कई बार ये इतना गंभीर हो जाता है कि इसकी वजह से गर्मियों के मौसम में लोगों में लू और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को इलेक्ट्रोलाइट की कमी को दूर करने के लिए लगातार पानी और इलेक्ट्रोलाइट से भरपूर ड्रिंक्स का सेवन (Herbal drinks for summer) करना चाहिए।

 यह भी पढ़े : गर्मी से बचने के घरेलु उपाय

तो, आज sangeetaspen.com के आपको इलेक्ट्रोलाइट से भरपूर ऐसे ही 5 ड्रिंक्स (latest 5 herbal drink to avoid dehydration in Summer) के बारे में बताएंगे जो कि गर्मियों में कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

बेल का जूस

बेल का जूस गर्मियों का जेसी जूस है। दरअसल, बेल का जूस आपके शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाता है और शरीर की कई समस्याओं को दूर करता है। बेल में फाइबर की भी अच्छी मात्रा होती है जो कि पेट के लिए भी फायदेमंद है। साथ ही इस जूस को पीने से आपको लू नहीं लगेगी और आप गर्मियों में स्वस्थ रहेंगे।

 यह भी पढ़े : wood apple juice :बेल के शरबत के फायदे, बेल का शरबत बनाने का तरीका

बेल का जूस
बेल का जूस

शहतूत का जूस

शहतूत में एंटीऑक्सीडेंट, फाइटोन्यूट्रिएंट और कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कि शरीर को कई पोषक तत्व पहुंचाते हैं। पर इसकी खास बात ये है कि शहतूत में विटामिन सी, आयरन, जिंक और मैंगनीज होता है जो कि शरीर को एनर्जी देते हैं और कमजोरी व दूसरी समस्याओं से बचाते हैं।

साथ ही इसमें पानी की भी अच्छी मात्रा होती है जो कि शरीर के सेल्स और टिशूज को हाइड्रेशन पहुंचाते हैं और इलेक्ट्रोलाइट की कमी को दूर करते हैं। आप इस जूस को घर पर भी बना सकते और इसके इन तमाम लाभों को पा सकते हैं।

बुरांश के फूलों का जूस

बुरांश के फूलों में एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोकेमिकल्स होते हैं जो कि शरीर में फ्री रेडिक्स के नुकसान से बचाते हैं और कई फायदे पहुंचाते हैं। आप बुरांश के फूलों से ड्रिंक तैयार कर सकते हैं और गर्मियों में इसे बाकी ड्रिंक्स की जगह इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपके शरीर को पानी और इलेक्ट्रोलाइट की कमी से बचाएगा।

 यह भी पढ़े : What is Buransh | Uttarakhand State Tree | बुरांश के फूल

पान का जूस

पान का जूस आपने कभी पिया है? नहीं तो आपको इसे एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि पान में विटामिन सी, प्रोटीन और कई खास पोषक तत्व होते हैं। साथ ही ये डायूरेटिक का भी काम करते हैं यानी कि शरीर में पेशाब की समस्याओं को दूर करते हैं। साथ ही ये शरीर में हाइड्रेशन बहाल करता है और पानी की कमी को दूर करता है।

चुकंदर का जूस
चुकंदर का जूस

चुकंदर का जूस

चुकंदर का जूस कम लोगों को पसंद आता है। लेकिन आप इसे टमाटर, खीरा और गाजर जैसी चीजों के साथ मिक्स करके इसका जूस बनाएं। यह जूस आपकी त्वचा के साथ ही आपके पेट के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। कब्ज जैसी समस्याएं आपको घेर नहीं पाती हैं। जब पेट साफ रहता है तो त्वचा अधिक हेल्दी और ग्लोइंग नजर आती है।

 यह भी पढ़े : Beetroot benefits : चुकन्दर के फायदे और नुकसान

Leave a Reply