loquat ke fayde aur nuksan in hindi | Loquat Benefits and Side Effects in Hindi | Surprising health benefits of loquat fruit | लोकाट के फायदे और नुकसान

हेल्थ
loquat ke fayde aur nuksan in hindi | Loquat Benefits and Side Effects in Hindi | Surprising health benefits of loquat fruit | लोकाट के फायदे और नुकसान
loquat ke fayde aur nuksan

Table of Contents

loquat ke fayde aur nuksan in hindi | Loquat Benefits and Side Effects in Hindi | What are Loquat in Hindi | Surprising health benefits of loquat fruit Loquat Nutritional Value in Hindi | Side Effects of lokat in Hindi | लोकाट के नुकसान | लोकाट के फायदे और नुकसान

loquat ke fayde : सेहत और स्वास्थ्य के लिए फल फायदेमंद होते हैं। इनमें कुछ ऐसे फल भी शामिल हैं, जो मूलत: भारत के नहीं हैं, लेकिन गुणों के कारण उन्हें अब भारत में भी उगाया जाने लगा है।

ऐसे ही एक विदेशी फल के बारे में बता रहे हैं, जिसे लोकाट (loquat ke fayde) कहा जाता है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह फल गुणकारी होता है, इसलिए हमने लोकाट के फायदे और उपयोग से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी दी है। साथ ही सावधानी के तौर पर हमने लोकाट के नुकसान के बारे में भी बताया है।

लोकाट क्‍या है – What are Loquat in Hindi

लोकाट (lokat) मुख्य रूप से चीन में होने वाला फल है, जिसे स्पेन और जापान के साथ-साथ भारत के कई राज्यों में भी उगाया जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम एरियोबोट्रिया जैपोनिका है। यह एक सदाबहार वृक्ष का फल है,

जिसका स्वाद हल्का खट्टा और मीठा होता है। कई अहम पोषक तत्वों से समृद्ध होने के कारण इस फल को स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है यही कारण है कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत पाने के लिए इसे उपयोग (loquat ke fayde) में लाया जाता है, जिसके बारे में आगे लेख में बताया गया है।

लोकाट के फायदे | Benefits of Loquat fruit in Hindi loquat ke fayde

लोकाट (lokat) का उपयोग कई प्रकार से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए किया जाता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि सेहत के लिए लोकाट के फायदे क्या होते हैं। बस ध्यान दें कि यह किसी गंभीर बीमारी का इलाज नहीं है, बल्कि स्वस्थ रहने और जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति में मदद कर सकता है।

हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभदायक – हृदय स्वास्थ्य और उससे संबंधित जोखिमों को दूर रखने के लिए लोकाट का उपयोग फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें मौजूद फेनोलिक यौगिक के कारण यह शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी प्रभाव दिखाता है

विशेषज्ञों के मुताबिक, फेनोलिक यौगिक का ये गुण मुक्त कणों से हृदय को पहुंचने वाली क्षति और हृदय की कोशिकाओं में आने वाली सूजन को दूर करके हृदय को स्वस्थ बनाए रख सकता है लोकाट (lokat) की पत्तियों में कार्डियो प्रोटेक्टिव (हृदय को रोग से बचाने वाला) प्रभाव होता । ऐसे में फल के साथ लोकाट की पत्तियों को भी हृदय संबंधी जोखिमों को दूर रखने के लिए उपयोग में लाया जा सकता है।

कैंसर से करे बचाव – लोकाट (lokat) के फायदे में कैंसर से बचाव भी शामिल है। विशेषज्ञों के मुताबिक, लोकाट की पत्तियों और बीज के अर्क में स्तन कैंसर की बढ़ती कोशिकाओं को रोकने और इसके प्रभाव को कुछ हद तक कम करने की क्षमता हो सकती है।

स्तन कैंसर के साथ ही शरीर के अन्य भागों में होने वाले ट्यूमर से भी यह बचाव कर सकता है ध्यान रहे कि अगर किसी को कैंसर है, तो उसे डॉक्टर से उचित उपचार करना चाहिए। इसे सिर्फ किसी घरेलू उपचार की मदद से ठीक करना संभव नहीं है।

कोलेस्ट्रॉल के लिए – कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने के लिए लिए भी लोकाट का उपयोग किया जा सकता है। शोध में पाया गया कि लोकाट (lokat) की पत्तियों के अर्क में एंटी एथेरोस्क्लोरोटिक (Anti Atherosclerotic) गतिविधि होती है। यह एक्टिविटी कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकने में मददगार हो सकती है, क्योंकि यह धमनियों में सभी तरह के वसा को जमने से रोक सकता है

आंखों के लिए- लोकाट से संबंधित शोध में इस बात का जिक्र भी मिलता है कि इस फल का उपयोग आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार हो सकता है । दरअसल, विटामिन-सी व ए के साथ-साथ जिंक और कॉपर जैसे पोषक तत्वों को आंखों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है । लोकाट (lokat) फल में ये सभी पोषक तत्वों होते हैं । इसी लिहाज से कहा जा सकता है कि लोकाट आंखों को स्वस्थ रखने में फायदेमंद हो सकता है।

हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी- लोकाट (lokat) का उपयोग हड्डियों की मजबूती के लिए भी किया जा सकता है। चूहों के पर किए गए शोध से पता चलता है कि लोकाट में पाए जाने वाले कुछ बायोएक्टिव कंपाउंड बोन मिनरल डेंसिटी को कम होने से बचा सकते हैं ।

इसके अलावा कैल्शियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम, फास्फोरस और पोटैशियम कुछ ऐसे पोषक तत्व हैं, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी माने जाते हैं । ये सभी तत्व लोकाट (lokat) फल में अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इस कारण लोकाट फल और इसकी पत्तियों को हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माना जाता है।

याददाश्त के लिए- लोकाट (lokat) का उपयोग याददाश्त को सुधारने के लिए भी किया जा सकता है। इस विषय पर हुए शोध में पाया गया है कि लोकाट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाले ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को सुधार सकता है। साथ ही यह न्यरोनल सेल डेथ को रोकने का भी काम करता है। इससे कॉग्निटिव डिफिक्ट्स यानी मस्तिष्क संबंधी परेशानी से बचा जा सकता है। इसमें मेमोरी लॉस यानी याददाश्त की कमजोरी से बचाव भी शामिल है

लोकाट के पौष्टिक तत्व – Loquat Nutritional Value in Hindi

लोकाट (lokat) में पौष्टिक तत्व एवं खनिज लवण के रूप में फैट, कार्बोहाइड्रेट,फाइबर,कैल्शियम,आयरन,मैग्नीशियम,फास्फोरस,विटामिन बी6,विटामिन ए,फोलेट पाए जाते है । इसके अतिरिक्त लोकाट और इसके पत्तों में विटामिन-ए और विटामिन-सी से लेकर फाइबर, नियासिन, थायामिन, फोलेट और फोलिक एसिड जैसे खनिज तत्व भी पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं।

लोकाट के नुकसान – Side Effects of lokat in Hindi

  • डायबिटीज की दवा लेने वाले रोगियों को lokat का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। कारण यह है कि इसमें एंटी डायबिटिक प्रभाव होता है, जिस कारण रोगी का ब्लड शुगर बहुत कम हो सकता है ।
  • lokat में साइनोजेनिक ग्लाइकोसाइड्स (Cyanogenic Glycosides) कंपाउंड होता है, जो पेट में साइनाइड (Cyanide) रिलीज करता है। इस वजह से माना जाता है कि इसकी अधिक मात्रा से विषाक्तता हो सकती है ।
  • कुछ लोगों को लोकाट (lokat) फल खाने से एलर्जी भी हो सकती है। खासकर फूड एलर्जिक लोगों को यह हो सकता है।
loquat ke fayde aur nuksan in hindi | Loquat Benefits and Side Effects in Hindi | Surprising health benefits of loquat fruit | लोकाट के फायदे और नुकसान
loquat ke fayde aur nuksan

FAQ :

loquat ke fayde aur nuksan in hindi | Loquat Benefits and Side Effects in Hindi | What are Loquat in Hindi | Loquat Nutritional Value in Hindi | Side Effects of lokat in Hindi | लोकाट के नुकसान | लोकाट के फायदे और नुकसान

Q : लो काट खाने के क्या फायदे हैं?

Ans : कैंसर से करे बचाव, सूजन कम करने में सहायक, हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी

Q: लो काट कौन सा फल है?

Ans : लोकाट को लुकाट या लुकाठ के नाम से भी जाना जाता है।

Q : लोकाट फल को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?

Ans : लोकाट फल को अंग्रेजी में भी लोकाट कहते हैं।

Q: क्या लोकाट के पत्ते जहरीले होते हैं?

Ans :हां, लोकाट के नए पत्ते हल्के जहरीले माने जाते हैं

Q: क्या आपको लोकाट फल खाने से एलर्जी हो सकती है?

Ans : लोकाट (lokat) का फल कुछ लोगों में एलर्जी का कारण बन सकता है। हालांकि, इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

Q:क्या लोकाट बीज खाने योग्य हैं?

Ans : लोकाट के बीज के सेवन से बचें, क्योंकि इसमें विषैले तत्व (Cyanogenic glycosides) होते हैं । ऐसे में इसके सेवन से बचना चाहिए।

Q:पके हुए लोकाट की पहचान कैसे कर सकते हैं?

Ans : पके हुए लोकाट के फल की पहचान उसके रंग से कर सकते हैं। पके हुए लोकाट का रंग पीला या नारंगी होता है।

Q:लोकाट का स्वाद कैसा होता है?

Ans : पकने पर फल का स्वाद खट्टा-मीठा होता है।

Q:क्या लोकाट को रेफ्रीजरेट करना चाहिए?

Ans : हां, यदि आप इसे लंबे समय तक स्टोर करना चाहते हैं, तो रेफ्रिजरेट कर सकते हैं।

Q:क्या लोकाट आम से संबंधित फल है?

Ans : नहीं, यह फल आम से संबंधित नहीं है।

Q:क्या लोकाट का छिलका खाने योग्य है?

Ans : हां, लोकाट के छिलके को खाया जा सकता है।

Q:कमक्वाट (Kumquat) और लोकाट के बीच अंतर क्या है?

Ans : लोकाट (lokat) फल सेब, नाशपाती और आड़ू के परिवार से संबंधित है और कमक्वाट ऑरेंज परिवार से संबंध रखता है। कम्क्वाट को सबसे छोटे आकार वाला संतरा भी कहा जाता है।

Leave a Reply