Monkey Jack health benefits in hindi | badhal health benefits in hindi | Lakuch Badhal health benefits | Lakuch Badhal |  जानें सेहत के लिए कितना फायदेमंद है ये देसी फल

हेल्थ
Monkey Jack health benefits in hindi
Monkey Jack health benefits in hindi

badhal health benefits in hindi monkey jack health benefits Lakuch Badhal |  जानें सेहत के लिए कितना फायदेमंद है ये देसी फल

बड़हल या बड़हर (Artocarpus lakoocha या Monkey jack) एक फलदार वृक्ष है। इसका वैज्ञानिक नाम आर्टोकार्पस लकुला (Artocarpus lacucha) है। Artocarpus lakoocha या Monkey jack का वृक्ष 10 -15 मीटर ऊँचा होता है। lakoocha या Monkey jack की पत्तियाँ 25 -30 सेमी लम्बी एवं 15 -20 सेमी चौड़ी होती हैं।

इसके फल गोल आकार के या बेडौल होते हैं। lakoocha या Monkey jack हरे रंग का और पकने पर पीला हो जाता है जिसे खाया जाता है। इसके अन्दर छोटे-छोटे कोए (जैसे कटहल में) होते हैं। फल का आकार 2 -5 इंच का होता है।

कटहल (jackfruit) की तरह ही दिखने वाले परंतु साइज में छोटे इस फल को लोग बड़हल (Monkey Jack or Badhal) के नाम से जानते हैं। भारत के अलग-अलग राज्यों में इस फल को अलग-अलग नामों से जाना जाता है। बड़हल का फल पकने के बाद हलके लाल और पीले रंग का हो जाता है और पकने के बाद इसका स्वाद भी बहुत अच्छा होता है।

यह भी पढ़े : jackfruit: कटहल के फायदे

यह फल सेहत के लिए फायदेमंद और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। बड़हल के फल में पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट के अलावा तमाम मिनरल्स और विटामिन्स भी पाए जाते हैं। बड़हल के फल का सेवन करने से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। इसलिए इसे अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।

बड़हल के फल में पाए जाने वाले पोषक तत्व (Badhal or Monkey Jack Fruit Nutrition Fact)

बड़हल गर्मियों की मुख्य सब्जियों में से एक है और कई विटामिन्स का भण्डार भी है। विटामिनों से भरपूर यह फल विटामिन सी और बीटा कैरोटीन जैसे एंटी ऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत होता है। इसमें ज़िंक, कॉपर, मैगनीज़ और आयरन जैसे तत्व भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

कई अध्यनों से पता चलता है कि बड़हल में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो इसके एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों को बढ़ाने में मदद करते हैं। इस गुण की वजह से यह हृदय रोगों से बचाव और कैंसर से लड़ने में सहायक होता है।

यह भी पढ़े : Wrong Ways of Eating Fruits | गर्मियों में इन फलो को गलत तरीकों से कभी न खाएंहो सकती हैं प्रॉब्लम्स

Monkey Jack or Badhal Health Benefits बड़हल के फल को खाने के फायदे Monkey Jack or Badhal ke faayde

स्ट्रेस कम करे – बड़हल (Badhal or Monkey Jack Fruit) के नियमित की डाइट में शामिल करके मानसिक तनाव और स्ट्रेस लेवल को कम किया जा सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा करके एनीमिया से बचाने में मदद करते हैं। आयरन से भरपूर आहार एनीमिया और अन्य रक्त विकारों के जोखिम को समाप्त करने में मदद करते हैं।

बालों के लिए फायदेमंद – बड़हल का सेवन बालों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। चूंकि बड़हल में विटामिन ए और सी की प्रचुर मात्रा होती है। ये विटामिन्स बालों के लिए टॉनिक का काम करते हैं। विटामिन ए और सी की प्रचुर मात्रा वाले बड़हल का सेवन करना बालों के लिए बहुत उपयोगी साबित होता है। इसके सेवन से बाल मजबूत और घने होते हैं।

Monkey Jack health benefits in hindi
Monkey Jack health benefits in hindi

आंखों को स्वस्थ बनाए – विटामिन ए से भरपूर बड़हल का फल आंखों की दृष्टि सुचारु बनाए रखने में सहायक होता है। विटामिन ए आंखों के स्वास्थ्य के लिए सबसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से एक है और इस विटामिन से भरपूर आहार रतौंधी को दूर रखने में भी मदद करता है। विटामिन ए स्वस्थ बालों को भी बढ़ावा देता है और भंगुर बालों को रोकता है।

यह भी पढ़े : Dark Circles : आंखों के नीचे के काले घेरेदूर करने के घरेलु टिप्स

शरीर में खून की कमी पूरा करने में फायदेमंद – बड़हल में मौजूद आयरन और अन्य पोषक तत्व शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी पूरा करने में बेहद उपयोगी माने जाते हैं। अगर आप नियमित रूप से बड़हल का सेवन करते हैं तो यह आपको शरीर में खून की कमी से होने वाली बीमारी एनीमिया से भी बचाने का काम करेगा। इसके अलावा इसमें मौजूद तत्व खून को साफ करने का काम भी करते हैं।

लिवर के लिए है फायदेमंद – बड़हल का सेवन लिवर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। बड़हल में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो लिवर के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा इसमें डायटिक फाइबर और पॉली फिनॉल्स जैसे तत्व होते हैं जो कैंसर, डायबिटीज, मोटापा और दिल से जुड़ी बीमारियों में बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। जो लोग नियमित रूप से बड़हल का सेवन करते हैं उन्हें लिवर से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

बड़हल या बड़हर (Artocarpus lakoocha या Monkey jack) का स्वभाव या तासीर 

आयुर्वेद के अनुसार कच्चा बड़हर शरीर के लिए गर्म माना जाता है तथा पका हुआ बड़हर शरीर के लिए ठंडा माना जाता है। यूनानी चिकित्सा पद्धति के अनुसार कच्चा बड़हर ठंडा होता है और पक्का बड़हर गर्म होता है।

बड़हल या बड़हर (Artocarpus lakoocha या Monkey jack) : यह वात और पित्त को नष्ट करता है, कफ को बढ़ाता है, पाचनशक्ति तथा शरीर में वीर्य को बढ़ाता है।

बड़हल या बड़हर (Artocarpus lakoocha या Monkey jack) का बीज: यह बच्चों के स्वभाव को विनम्र रखता है, यदि मां के दूध के साथ बड़हर खिलाया जाए तो इसका दूध बच्चों के लिए जुलाब होता है। तथा यह कफ के बुखार को पैदा करता है।

बड़हल या बड़हर (Artocarpus lakoocha या Monkey jack) के पेड़ की छाल के काढे़ से घाव धोकर यदि इसी के छाल का चूर्ण छिड़ककर घाव पर पट्टी बांधे तो घाव शीघ्र ही ठीक हो जाता है।

Artocarpus lakoocha/Monkey jack side effect बड़हल या बड़हर के नुकसान Artocarpus lakoocha/Monkey jack ke nuksaan

बड़हल या बड़हर (Artocarpus lakoocha या Monkey jack) का अधिक मात्रा में सेवन हमारे पेट के लिए हानिकारक होता है। अतः इसका उपयोग करने से पहले डॉक्टर से सलाह अवश्य ले ले

Monkey Jack health benefits in hindi
Monkey Jack health benefits in hindi

FAQ :

Q : बड़हल का अर्थ क्या हैं?

Ans : बड़हल का अर्थ: एक वृक्ष से प्राप्त खाद्य फल जो बेडौल हो (Artocarpus lakoocha या Monkey jack)इसका वृक्ष 10-15 मीटर ऊँचा होत

Q : मंकी फ्रूट को हिंदी में क्या कहते हैं?

Ans : बड़हल या बड़हर (Artocarpus lakoocha या Monkey jack) एक फलदार वृक्ष है। इसके फल गोल आकार के या बेडौल होते हैं

Q : कौन सा फल खाली पेट नहीं खाना चाहिए?

Ans :आम, नाशपाती, लीची, केला, अंगूर, ​संतरा फल खाली पेट नहीं खाना चाहिए

Q : बड़हल खाने से क्या होता है?

Ans : बड़हल का सेवन लिवर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। बड़हल में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो लिवर के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा इसमें डायटिक फाइबर और पॉली फिनॉल्स जैसे तत्व होते हैं जो कैंसर, डायबिटीज, मोटापा और दिल से जुड़ी बीमारियों में बेहद फायदेमंद माने जाते हैं

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट sangeetaspen.com और sangeetaspen youtube channel के साथ।

                                        thank you

Leave a Reply