Nowruz 2023 | Google Made Nowruz 2023 Doodle wishes to parsi new year | parsi new year 2023 | Nowruz 2023 Google ने बनाया नवरोज का Doodle | पारसियों को दी शुभकामनाएं | वसंत ऋतु की थीम को दर्शाया

हेल्थ
Google Made Nowruz 2023 Doodle wishes
Google Made Nowruz 2023 Doodle wishes

Google Made Nowruz 2023 Doodle wishes to parsi new year | parsi new year 2023 | Nowruz 2023 Google ने बनाया नवरोज का Doodle|पारसियों को दी शुभकामनाएं | वसंत ऋतु की थीम को दर्शाया

Nowruz 2023 : पारसी समुदाय (Persian Community) के लिए आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि आज यानी 21 मार्च 2023 को इस समुदाय के लोग अपना नया साल सेलिब्रेट कर रहे हैं, जिसे जमशेदी नवरोज (Jamshedi Navroz), नवरोज (Navroz), पतेती (Pateti) और पारसी नव वर्ष (Parsi New Year) के तौर पर जाना जाता है।

गूगल ने डूडल बनाकर दी नवरोज की शुभकामनाएं

गूगल ने मंगलवार (21 मार्च, 2023) को अपने सर्च इंजन के होम पेज पर खास डूडल बनाया, जो कि नावरज (Nowruz) पर समर्पित था। अमेरिकी टेक कंपनी ने इस दौरान डूडल में फूल-पत्तियों और उनके इर्द-गिर्द मंडराने वाली मधुमक्खी का इस्तेमाल किया था। सिंपल और सोबर से इस हरे-भरे डूडल पर क्लिक करने पर Nowruz जश्न से जुड़ा वह डेडिकेटेड पेज खुल कर आने लगा,

जिस पर इससे जुड़ी खबरें, तस्वीरें और वीडियो आदि गूगल पर उपलब्ध थे। गूगल के डूडल पेज पर इस बात का भी जिक्र है कि यूनाइटेड नेशंस (यूएन) ने इस फेस्टिवल को इंटरनेशनल हॉलिडे घोषित कर रखा है, क्योंकि इसे दुनिया भर में लगभग 300 मिलियन लोग मनाते हैं।

जानकारी के अनुसार नवरोज का त्योहार पारसी समुदाय के लिए आस्था का प्रतीक है। नवरोज (Nowruz) दो पारसी शब्दों नव और रोज से मिलकर बना है, जिसका मतलब ‘नया दिन’ होता है। गूगल ने नवरोज के मौके पर डूडल बनाया है। डूडल में सुंदर वसंत फूलों जैसे, ट्यूलिप, जलकुंभी, डैफोडील्स और ओफ्रीस एपिफेरा को कलाकृति में पेश करते हुए वसंत ऋतु की सुंदर थीम को दर्शाया गया है।

Nowruz 2023
Nowruz 2023

नॉर्दर्न हेमिसफेयर (उत्तरी गोलार्ध) के लिए 20 मार्च-21 मार्च वसंत का पहला दिन होता है,यह त्यौहार ईरानी सोलर हिजरी कैलेंडर पर आधारित है। ईरान के सोलर हिजरी कैलेंडर के हिसाब से वहां के नए साल के आगाज के साथ यह जश्न दो हफ्ते तक मनाया जाता है, जिसमें चार सार्वजनिक छुट्टियां भी रहती हैं। ये अवकाश पहले दिन से लेकर चौथे दिन तक पड़ते हैं। आम तौर परईरानी कैलेंडर का पहला महीना 21 मार्च से चालू होता है।

3 हजार सालों से मनाया जा रहा है उत्सव

पारसी समुदाय के लोगों में नवरोज (Nowruz) का पर्व पिछले 3,000 सालों से मनाया जाता रहा है। नवरोज को जमशेदी नवरोज, नौरोज, पतेती नाम से भी जानते हैं। नवरोज को जमशेदी नवरोज भी कहते हैं क्योंकि पारसी कैलेंडर में सौर गणना की शुरुआत करने वाले महान फारसी राजा का नाम जमशेद था।

कई देशों में मनाया जाता है नवरोज

नवरोज का त्योहार ईरान, इराक, भारत, अफगानिस्तान और मध्य एशिया के अधिकांश सहित महत्वपूर्ण फारसी सांस्कृतिक प्रभाव वाले कई देशों में मनाया जाता है। इस दिन लोग सुबह जल्दी उठते हैं और अपने घरों की सफाई करते हैं। साथ ही नवरोज के मौके पर लोग नए कपड़े पहनते हैं और जरुरतमंदों को दान भी करते हैं।

रोचक बात है कि इस त्यौहार के दौरान कुछ लोग अपने घरों पर अंडों (Eggs) को सजाते हैं। वे ऐसा नए जीवन के सम्मान के लिए करते हैं। यही नहीं, वे “नई शुरुआत” के लिए अपने घरों को भी सजाते हैं और इस दौरान खास पकवान और सामान बनाते हैं, जिसमें वसंत से जुड़ी सब्जियां और अन्य चीजें शामिल होती हैं। वैसे, गूगल के डूडल अस्थाई होते हैं और यह समय दर समय बदलते रहते हैं। अमेरिकी सर्च इंजन के होम पेज पर यह अहम तारीख, बड़े घटनाक्रमों और नामी महान शख्सियतों से जुड़े इवेंट्स पर आधारित रहते हैं।

Q : नवरोज त्योहार कहाँ मनाया जाता है?

Ans : नौरोज़ ईरान में सबसे अधिक महत्वपूर्ण त्यौहार है, इसी दिन देश का आधिकारिक नया वर्ष शुरू होता है। ईरानी सोलर कैलंडर का पहला महिना भी होता है। ईरान में परिवार मिल कर नए वर्ष को मनाते हैं।

Q : नवरोज त्योहार किसका है?

Ans : नवरोज़, पारसी नव वर्ष, का नाम फारस के प्रसिद्ध राजा के नाम पर रखा गया है, जो फारस के पिशदादियन राजवंश के चौथे शाह भी थे। नवरोज को जमशेद नवरोज के नाम से भी जाना जाता है। शब्द जमशेद नवरोज जमशेद का एक संयोजन है, जिसने पारसी कैलेंडर की शुरुआत की, और नवरोज़ का अर्थ एक नया दिन है।

Q : नवरोज क्या है?

Ans : नवरोज़ ईरानी नव वर्ष है, जिसे व्यापक रूप से फ़ारसी नव वर्ष के रूप में जाना जाता है, और कुछ धार्मिक समूहों द्वारा दुनिया भर में मनाया जाता है।

Q : नवरोज क्या है जो आज मनाया जा रहा है?

Ans : भारत में पारसी समुदाय के लोग 16 अगस्त के दिन को नए साल के रूप में मनाते हैं. इसे नवरोज भी कहते हैं. इस दिन पारसी लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं देने के साथ उपहार देते हैं

Leave a Reply