P.M Narendra Modi : आज शाम 6 बजे देश के नाम संदेश देंगे,ट्वीट कर दी जानकारी
P.M Narendra Modi ने ट्वीट कर दी जानकारी आज शाम 6 बजे देश के नाम संदेश देंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे देश के नाम संदेश देंगे। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।हालांकि सन्देश किस विषय पर होगा यह नहीं बताया गया है लेकिन कयास लगाए जा रहे है की त्योहारों पर संक्रमण से बचने के उपायों पर बात कर सकते हैं।
संदेश के माध्यम से कोरोना के खिलाफ चल रही जंग को लेकर देश की जनता को अलर्ट करने की भी संभावना है। साथ ही मोदी जी फेस्टिवल सीजन के बीच कोरोना की स्थिति पर बोल सकते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से राष्ट्र के नाम संदेश का विषय क्या होगा, इसको लेकर अटकलें लगने लगीं हैं।
कोरोनाकाल में प्रधानमंत्री मोदी ने अब तक 6 बार देश को संबोधित किया है
- 19 मार्च- जनता कर्फ्यू की अपील
- 24 मार्च- देश में 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान
- 5 अप्रैल- 9 बजे 9 मिनट दीप जलाने की अपील
- 14 अप्रैल- लॉकडाउन 2 की घोषणा
- 7 मई- बुद्ध पूर्णिमा पर दिया संबोधन
- 12 मई- 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का एलान