Pista Ke Upyog | Pista ke Fayde Aur Nuksan | Pista uses benefits and side effects | पिस्ता के उपयोग |फायदे और नुकसान

हेल्थ
Pista ke Fayde Aur Nuksan
Pista ke Fayde Aur Nuksan

पिस्ता के उपयोग, फायदे और नुकसान Pista Ke Upyog, Pista ke Fayde Aur Nuksan Pista uses benefits and side effects of pista in hindi

Pista : पिस्ता (Pista) एक ड्राई फ्रटूस है, जो खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। पिस्ता का सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। क्योंकि पिस्ता पोषक तत्वों का खजाना है। पिस्ता के बीज पोषक तत्वों और फाइबर आहार का स्रोत होते हैं।

इन छोटे मेवों में कई विटामिन, खनिज, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और जरूरी फैटी एसिड होते हैं। पिस्ता में फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, अमीनो एसिड, विटामिन-ए, विटामिन के, विटामिन सी, विटामिन बी-6, विटामिन डी, विटामिन ई, प्रोटीन, कैल्शियम, मैंगनीज, फोलेट जैसे पोषक तत्व पाये जाते हैं, और ये सभी पोषक तत्व एक स्वस्थ शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं।

लेकिन पिस्ता का अधिक मात्रा में सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए। आइए जानते हैं पिस्ता के क्या-क्या फायदे और नुकसान (Pista Ke Upyog, Pista ke Fayde Aur Nuksan ) होते हैं।

पिस्ता क्या है? – What are Pistachios in Hindi

पिस्ता हरे रंग का सूखा मेवा है। इसका प्रयोग मिठाइयों का स्वाद व खूबसूरती बढ़ाने के लिए किया जाता है। विभिन्न फायदों के कारण यह ड्राई फ्रूट्स में एक खास स्थान रखता है। पिस्ता पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसका सेवन वजन को संतुलित करने से लेकर, रक्तचाप व इंसुलिन के स्तर को नियंत्रित रखने तक किया जा सकता है। इसका वैज्ञानिक नाम पिस्टेसिया वेरा (Pistacia vera) है। यह ईरान, अफगानिस्तान, सयुंक्त राज्य अमेरिका और सीरिया में बड़े स्तर पर पाया जाता है। दुनिया में सबसे ज्यादा पिस्ते की पैदावार ईरान में होती है

पिस्ता हमारे सेहत के लिए अच्छा क्यों है?

पिस्ता कई तरह के स्वास्थ्यवर्धक पोषक तत्वों से समृद्ध होता है। इसमें सैचुरेटेड फैटी एसिड, पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, ओलिक व लिनोलिक एसिड, प्रोटीन, विटामिन और फाइबर होता है। यह स्वास्थ्य स्थिति में सुधार करने के साथ ही कई गंभीर समस्याओं को दूर रखने का भी काम कर सकता है । लिहाजा, यह कहा जा सकता है कि पिस्ता खाने से कई बीमारियों से बचना आसान हो सकता है।

पिस्ता के उपयोग, फायदे और नुकसान (Pista Ke Upyog, Fayde Aur Nuksan In Hindi)

  • पिस्ता के उपयोग
  • पिस्ता को दूध में डालकर पिया जा सकता है।
  • पिस्ता को रात में भिगोकर सुबह सेवन किया जा सकता है।
  • पिस्ता का उपयोग केक में किया जा सकता है।
  • पिस्ता का उपयोग मिठाई बनाने में किया जा सकता है।
  • पिस्ता को रोस्ट करके सेवन किया जा सकता है।

पिस्ता के फायदे (Pista benefits and side effects )

  • एनीमिया (Anemia) यानि खून के कमी की शिकायत देखने को मिलती है। लेकिन अगर आप रोजाना नियमित रूप से पिस्ता का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। क्योंकि पिस्ता में आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है।
  • पिस्ता में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार साबित होता है। इसलिए इसके सेवन से आप कई बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।
  • पिस्ता का सेवन करने से कैंसर (Cancer) जैसी जानलेवा बीमारी का जोखिम कम होता है। क्योंकि पिस्ता में एक एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है, जो कैंसर के खतरे को कम कर देता है।
  • पिस्ता का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पिस्ता में एंटी-डायबिटीक गुण मौजूद होता है, जो शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मददगार साबित होता है।
  • पिस्ता का सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पिस्ता में विटामिन ए की प्रचुर मात्रा पाई जाती है और विटामिन ए आंखों के लिए काफी जरूरी होता है। इसलिए इसके सेवन से आंखे स्वस्थ रहती है।
  • पिस्ता का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पिस्ता में कैल्शियम और विटामिन डी दोनों प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं, जो हड्डियों की मजबूती के लिए बेहद जरूरी होते हैं।
  • आजकल भूलने की समस्या काफी आम समस्या हो गई है, लेकिन अगर आप रोजाना नियमित रूप से पिस्ता का सेवन करते हैं, तो इससे दिमाग को मजबूती मिलती है और स्मरण शक्ति तेज होती है।
Pista benefits and side effects
Pista benefits and side effects

पिस्ता के नुकसान

  • पिस्ता का अधिक मात्रा में सेवन करने से किडनी (Kidney)संबंधी समस्या हो सकती है। क्योंकि पिस्ता में प्रोटीन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है और प्रोटीन की अधिक मात्रा किडनी को डैमेज कर सकती है।
  • पिस्ता का अधिक मात्रा में सेवन करने से डायरिया की शिकायत हो सकती है।
  • पिस्ता से कई लोगों को एलर्जी होती है, ऐसे में इसके सेवन से स्किन संबंधी समस्या हो सकती है।
  • पिस्ता का सेवन डायबिटीज (Diabetes) में फायदेमंद साबित होता है। लेकिन अगर आप शुगर लेवल कम करने की दवा का सेवन कर रहें हैं तो पिस्ता का अधिक मात्रा में सेवन न करें, क्योंकि इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल काफी लो हो सकता है।

कैसे खाएं

  • पिस्ता को सामान्य रूप में खाया जा सकता है।
  • पिस्ता को रोस्ट करके सेवन किया जा सकता है।
  • पिस्ता को कुकीज और केक बनाते समय इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • पिस्ता को आप खीर जैसे मीठे पकवानों को बनाने में भी उपयोग कर सकते हैं।
  • पिस्ता का उपयोग घर में बनने वाली मिठाई में भी कर सकते हैं।
  • पिस्ता को दूध में डालकर पी सकते हैं।
  • पिस्ता को रात में भिगोकर सुबह खाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

कब खाएं

  • सुबह भीगा हुआ पिस्ता का सेवन किया जा सकता है।
  • पिस्ता से बने मिठाई और केक को शाम के स्नैक्स में लिया जा सकता है।
  • रात में सोने से पहले दूध में पिस्ता डालकर सेवन किया जा सकता है।
  • पिस्ता को मिलकर बनाए गए मिठाई को दोपहर और रात में खाने के बाद लिया जा सकता है।

कितना खाएं

प्रतिदिन 35 से 45 ग्राम पिस्ता के सेवन से शरीर को जरूरी पोषण मिल सकता है। साथ ही शरीर के वजन और स्वास्थ्य पर किसी तरह का नकारात्मक प्रभाव नहीं डालता है । हालांकि, सभी की आहार क्षमता एक जैसी नहीं होती है, इसलिए रोज कितना पिस्ता खाना चाहिए या नहीं, इस बारे में आहार विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

One thought on “Pista Ke Upyog | Pista ke Fayde Aur Nuksan | Pista uses benefits and side effects | पिस्ता के उपयोग |फायदे और नुकसान

Leave a Reply