PUBG Mobile India खेलने के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू

Tech
Pre-registration to play PUBG Mobile India begins, PUBG India प्री-रजिस्ट्रेशन
Pre-registration to play PUBG Mobile India begins, PUBG India प्री-रजिस्ट्रेशन

PUBG Mobile India खेलने के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे मिलेगी एंट्री

PUBG Mobile India की लॉन्चिंग की आधिकारिक घोषणा हो गई है। हालांकि, अभी इसकी लॉन्च की ऑफीशियल तारीख का इंतजार है। सितंबर में भारत में बैन लगने के बाद अब PUBG Corporation

दोबारा इस बैटल रॉयल गेम को देश में वापस लाने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस बीच PUBG Mobile India के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिए गए हैं। एंड्रॉयड और iOS के यूजर्स के PUBG के इंडियन वर्जन को खेलने के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

RFead this also : PUBG : लवर्स के लिए गुड न्यूज, एयरटेल के साथ नए अवतार में वापस आने की तैयारी में PUBG


टेक वेबसाइट बिजनेस इनसाइडर के मुताबिक, PUBG ने भारतीय यूजर्स के डेटा को प्रोटेक्ट करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट के क्लाउड सर्विस Azure को चुना है। PUBG की पेरेंट कंपनी Krafton Inc ने माइक्रोसॉफ्ट के साथ इस नए प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिला लिया है। डेटा प्राइवेसी और सिक्योरिटी पर भारत सरकार के नियमों के हिसाब से सेटअप तैयार किया जा रहा है, ताकि यूजर्स के डेटा को देश में ही रखा जाए।

यहां कराएं रजिस्ट्रेशन ( PUBG Mobile India Register here)

PUBG Mobile India खेलने के लिए भारतीय Android और iOS के यूजर्स TapTap गेम शेयर कम्युनिटी में प्री-रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। ये सुविधा सिर्फ कम्युनिटी मेंबर्स के लिए ही उपलब्ध है।

PUBG Mobile India खेलने के लिए अब तक करीब तीन लाख यूजर्स रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। TapTap Store की रेटिंग 9.8 है। हालांकि अभी तक PUBG Corporation की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, PUBG Mobile India में यूजर्स को नई ID बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसमें यूजर्स की पुरानी ID ही काम करेगी। इसके अलावा PUBG का इंडिया वर्जन ग्लोबल वर्जन से थोड़ा अलग होगा

और ये पुरानी आईडी से ही चल सकेगा। इसे अपडेट वर्जन माना जा रहा है। PUBG के लिए यूजर्स को इस बार वेरिफिकेशन कराना होगा। सुरक्षा के लिए इसे PUBG Corporation ने लागू करने का फैसला किया है।

PUBG Mobile ने भारत में वापसी का किया ऐलान (PUBG Mobile Announced to return to India)

Pre-registration to pubg mobile
Pre-registration to pubg mobile
Pre-registration to pubg mobile

बता दें कि PUBG Mobile एक नए अवतार में भारत में वापसी करने को तैयार है। साउथ कोरियन कंपनी PUBG कॉर्पोरेशन (PUBG Corporation) ने इसका ऐलान करते हुए कहा है कि कंपनी भारतीय मार्केट के लिए नया गेम लेकर आ रही है जो भारत के लिए ही बनाया गया है।

PUBG Corporation का कहना है कि इस बार चीनी कंपनी के साथ कंपनी कोई पार्टनर्शिप नहीं करेगी। PUBG Corporation के मुताबिक, PUBG Mobile India भारत के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है। कंपनी ने कहा है कि ये यूजर्स को सिक्योर और हेल्दी गेम प्ले का ऑप्शन दिया जाएगा।


बैन के बाद नए रूप में वापसी के साथ PUBG Corporation की पेरेंट कंपनी Krafton Inc ने भारत में 100 मिलियन डॉलर निवेश करने का ऐलान किया है। ये निवेश लोकल वीडियो गेम्स (Local Video Game), ई स्पोर्ट्स (Esports),

मनोरंजन (Entertainment) और IT इंडस्ट्रीज (IT industries) में किया जाएगा। भारत की PUBG कंपनी 100 कर्मचारियों की हायरिंग भी करेगी। PUBG Corporation के मुताबिक, भारत में PUBG Mobile India के नाम से लॉन्च किया जाएगा। PUBG Corporation ने कहा है कि ये नया ऐप डेटा सिक्योरिटी को बेहतर तरीके से फॉलो करेगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए आप मुझे Facebook (https://www.facebook.com/sangeeta.kandpal.3576) और Twitter (https://twitter.com/PenSangeeta) पर फॉलो करें।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना और सूचनाएं https://hindi.moneycontrol.com/ जानकारी पर आधारित हैं. https://sangeetaspen.com/ इनकी पुष्टि नहीं करता है.)

Leave a Reply