Pyaaz Raita Benefits | onion raita health benefits recipe in hindi | onion and curd together dangerous for health | don’t eat curd and onion together | प्याज और दही

हेल्थ
onion raita health benefits recipe in hindi
onion raita health benefits recipe in hindi

Table of Contents

Do Not Eat These Things With Curd | Pyaaz Raita Benefits | onion raita health benefits recipe in hindi | Pyaaz or dahi | onion and curd-together dangerous for health | don’t eat curd and onion-together | प्याज और दही को एक साथ खाने से नुकसान या फायदा है | onion raita side effects in hindi

onion raita : दही और प्याज (Pyaaz or dahi) का कॉम्बिनेशन हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। रोजाना इसके सेवन से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। यह शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ ही पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाने में मदद करता है। आप प्याज के रायते को अपने लंच में शामिल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : Top Healthy Raita Recipes for Summers | quick raita recipes

अकसर डॉक्टर लंच में दही खाने की सलाह देते हैं, ऐसे में अगर इसमें प्याज भी शामिल कर दिए जाए तो इसके पोषक तत्व बढ़ जाते हैं। आपको इसके सेवन से ढेरों फायदे मिल सकते हैं। प्याज का रायता , और प्याज और दही की सब्जी बहुत लोग स्वास्थ्य के फायदे के लिये खाते है ।

गर्मियों में उत्तर भारत में प्याज को लंबा पतला काट लेते हैं दही मिलाकर कर पिसा हुआ नमक जीरा हरी मिर्च हरा धनिया मिलाते हैं यह बहुत ही स्वादिष्ट होता है। इससे बहुत ठंडक मिलती है और मन तृप्त हो जाता है।

आयुर्वेद में प्याज और दही दोनों का अपना बहुत अच्छा महत्व है ।

  • दही भी ठंडा होता है और प्याज भी ठंडी तासीर की होती है ।
  • 50 डिग्री टेंपरेचर पर नाश्ते में भी लोग यही लाइक (प्याज़ व दही से बनी सलाद यानी रायता ) लाइक करते हैं । यह बिल्कुल भी नुकसान नहीं करता है।

प्याज़ व दही से बनी सलाद महाराष्ट में बहुत चाव से खाते हैं, यह महाराष्ट्र में बनने वाला एक लोकप्रिय सलाद है | इसकी तासीर काफी ठंडी होती है, अतः यह अधिकांशतः गर्मी के मौसम में ही बनाने का चलन है | इसे मराठी में “दही – कानद्या ची कोशिम्बीर” कहते हैं |

क्योंकि यह पेट की गर्मी को शांत करता है जब बहुत अधिक गर्मी हो जाती है तो इसको खाने से पेट को आराम मिलता है। प्याज को कच्चा खाने से भी नींद अच्छी आती है और डिहायड्रेशन की समस्या भी नहीं होती है और अगर आप भोजन में दही के साथ बिल्कुल हल्का सा काला नमक और जीरा मिलाकर के उसको खा ले तो आपको बहुत ही ताजगी का एहसास होगा

इसे भी पढ़ें :Vinegar Onion Recipe and health benefits of vinegar onion गर्मियों में सिरके वाली प्याज खाने के फायदे ही फायदे

क्या आपको प्याज का रायता खाना पसंद है?

रायता अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग तरीकों से बनाया जाता है। आज sangeetaspen.com के माध्यम से आपको प्याज के रायते के बारे में बताने जा रहे हैं। प्याज का रायता स्वादिष्ट होने के साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी होता है। प्याज का रायता (onion raita) दही और प्याज (Pyaaz or dahi) से मिलकर बना होता है, ऐसे में इसके सेवन से शरीर को दोनों के पोषक तत्व प्राप्त होते हैं।

दही और प्याज (Pyaaz or dahi) का कॉम्बिनेशन हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। रोजाना इसके सेवन से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। यह शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ ही पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाने में मदद करता है। आप प्याज के रायते को अपने लंच में शामिल कर सकते हैं। अकसर डॉक्टर लंच में दही खाने की सलाह देते हैं, ऐसे में अगर इसमें प्याज भी शामिल कर दिए जाए तो इसके पोषक तत्व बढ़ जाते हैं। आपको इसके सेवन से ढेरों फायदे मिल सकते हैं।


दही में पोषक तत्व (Nutrients in Yogurt)

विटामिन बी5 और बी12 (Vitamin B5 and B12)
पोटैशियम (Potassium)
आयोडीन (Iodine)
जिंक (Zinc)
फास्फोरस (Phosphorus)
राइबोफ्लेविन (Riboflavin)
कैल्शियम (Calcium)
मैग्नीशियम (Magnesium)
सोडियम (Sodium)

इसे भी पढ़ें : Best Benefits and side effects of yogurt | Dahi khane ke fayde |what is curd, Dahi, yogurt, use

प्याज में पोषक तत्व (Nutrients in Onions)
विटामिन ए, बी और सी (Vitamin A, B and C)
फोलिक एसिड (Folic Acid)
कैल्शियम (Calcium)
मैग्नीशियम (Magnesium)
आयरन (Iron)

onion raita health benefits recipe in hindi
onion raita health benefits recipe in hindi

onion raita makes bones strong

प्याज के रायते में दही और प्याज दोनों के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसलिए प्याज का रायता खाने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। नियमित रूप से प्याज का रायता खाने से दही और प्याज दोनों के फायदे सेहत को मिलते हैं।

इसे भी पढ़ें : कलौंजी और प्याज के बीजों में क्या अंतर है

प्याज के रायते के फायदे (Health Benefits of Onion Raita)

प्याज का रायता पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके सेवन से हृदय स्वास्थ्य बेहतर होता है और यह पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाता है। गर्मी के मौसम में प्याज का रायता खाने से बॉडी हाइड्रेट रहती है और शरीर को एनर्जी मिलती है।

हड्डियों को मजबूत बनाए प्याज का रायता (Onion Raita Makes Bones Strong)

अकसर शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर हड्डियों में दर्द होना शुरू हो जाता है। ऐसे में कैल्शियम युक्त डाइट या सप्लीमेंट लेना बहुत जरूरी होता है। प्याज और दही दोनों कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत है। आप चाहें तो अपनी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए प्याज के रायते को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। प्याज का रायता खाने से जोड़ों में दर्द की समस्या भी दूर होती है।

इसे भी पढ़ें : why rock salt is eaten during fasting | know the Top Amazing benefit of Rock Salt in Hindi | Sendha Namk Ke Fayde or Nuksan


गर्मी में बॉडी को हाइड्रेट रखे प्याज का रायता (Onion Raita Keep Body Hydrated)

गर्मियों में प्याज का रायता खाना बेहद लाभकारी माना जाता है। इसके सेवन से शरीर की गर्मी दूर होती है। गर्मी में रायता को डाइट में शामिल करने से शरीर को ठंडक मिलती है और लू लगने का जोखिम कम होता है। सफेद प्याज लू से बचाता है। साथ ही प्याज का रायता बॉडी को डिहाइड्रेशन से बचाता है और बॉडी को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।

हृदय के लिए फायदेमंद प्याज का रायता (Onion Raita Good for Heart Health)

प्याज का रायता खाने से हृदय स्वास्थ्य बेहतर रहता है। प्याज का रायता शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित रखता है। इसके अलावा यह ट्राइग्लिसराइड्स लेवल को भी कंट्रोल में रखता है। प्याज में एंटीक्लोटिंग गुण होते हैं, जो खून के थक्कों को बनने से रोकता है। ब्लड क्लोटिंग के जोखिम को कम करने के लिए आप प्याज के रायते का सेवन कर सकते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाए प्याज का रायता (Onion Raita Increase Immunity)

प्याज में काफी अच्छी मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। साथ ही दही में जिंक भी होता है। इसलिए इन दोनों से मिलकर बने रायते को खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। इसके अलावा प्याज के रायते में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो बार-बार होने वाले सर्दी-खांसी में राहत दिलाते हैं। प्याज सर्दी-खांसी की समस्या को दूर करने में मददगार होता है। साथ ही इसके सेवन से सूजन या इंफ्लामेशन की दिक्कत भी ठीक होती है।

पाचन क्रिया को मजबूत बनाए प्याज का रायता (Onion Raita Strengthen Digestion)

गर्मी के दिनों में नियमित रूप से प्याज के रायते का सेवन करने से पाचन क्रिया को बेहतर किया जा सकता है। दही में काफी अच्छी मात्रा में प्रोबायोटिक्स होता है, जो पाचन को बेहतर करने में मददगार होता है। प्याज के रायते को लंच में शामिल करने से पेट से जुड़े रोग जैसे-गैस, अपच, कब्ज और एसिडिटी की समस्या दूर होती है।

प्याज के रायते से मिलेगी एनर्जी (Onion Raita Give Energy)

दही में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन होता है। साथ ही यह विटामिंस और मिनरल्स से भी भरपूर होता है। ऐसे में इसे प्याज के साथ मिलाकर खाने से आप एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं। प्याज का रायता कमजोरी को दूर करने में सहायक होता है। इसके सेवन से आप दिनभर ऊर्जावान बने रह सकते हैं।

प्याज का रायता बनाने की रेसिपी (Onion Raita Recipe)

प्याज का रायता बनाना बहुत आसान है। आप इसे आसानी से घर पर ही बना सकते हैं। इसके लिए आपको बहुत ज्यादा सामग्री की भी जरूरत नहीं होती है।

आवश्यक सामग्री (Necessary Ingredients for Onion Raita)

प्याज : 2
दही : 1 कटोरी
हरी मिर्च : 1
धनिया पत्तियां : बारीक कटी हुई
तेल : तड़के के लिए
राई : 1 चम्मच
नमक : स्वादानुसार

onion raita health benefits recipe in hindi
onion raita health benefits recipe in hindi

प्याज का रायता बनाने का तरीका (How to Make Onion Raita)

  • प्याज का रायता बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को बारीक काट लें।
  • इसके बाद दही को अच्छी तरह से फेंट लें।
  • अब एक कटोरी में कटे हुए प्याज और दही को अच्छी तरह से मिला लें।
  • इसमें हरी मिर्च, धनिया पत्तियां और नमक डाल दें।
  • अब एक पैन में तेल गर्म करें। इसमें तड़का लगाने के लिए राई के दाने डाल दें।
  • आखिरी में इस तड़के को दही और प्याज के मिश्रण में मिला दें।
  • अब आप इसे अपने लंच में शामिल कर सकते हैं। साथ ही इससे मिलने वाले फायदों को पा सकते हैं।

दही और प्याज खाने से कई बीमारियां संभव (onion raita side effects in hindi)

खाने पीने के शौकीन लोग कुछ न कुछ एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं। लेकिन कुछ एक्सपेरिमेंट आपकी सेहत पर भारी भी पड़ सकते हैं। जैसे कि दही के साथ कुछ चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो दही में प्याज (Pyaaz or dahi)  डालकर खूब चाव से खाते हैं।

वहीं कुछ लोग दही के साथ आम खाते हैं ऐसा करना भी आपकी सेहत को खराब कर सकता है। जानिए दही के साथ प्याज को खाने से शरीर को क्या नुकसान होता है। साथ ही जानिए कि दही के साथ किन-किन और चीजों का सेवन करना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में खान-पान में परहेज के माध्यम से शरीर को स्वस्थ रखने पर थोर दिया जाता है। जिससे शरीर के अस्वस्थ होने की नौबत ही न आए।

रोगों से बचाव के लिए खाद्य पदार्थों का वर्गीकरण देश, काल, अग्नि, मात्रा, दोष, संस्कार, वीर्य, अवस्था,क्रम, संयोग एवं परिहार विरूध आहार के अंतर्गत किया गया है। अत: विपरीत प्रकृति के खाद्य पदार्थों का एक साथ सेवन करने से शरीर में विभिन्न प्रकार के रोगों के होने की संभावना बढ़ जाती है।

दही और प्याज (Pyaaz or dahi) का सेवन एक साथ नहीं करना चाहिए। क्योंकि दही की तासिर ठंडी और प्याज शरीर में गर्मी पैदा करता है। इस प्रकार के आहार को आयुर्वेद में वीर्य विरूध आहार के अंतर्गत वर्गीकृत किया गया है।

अत: इन दोनों को एक साथ खाने की वजह से दाद, खाज, खुजली, एग्जिमा, सोराईसिस, त्वचा और पेट से संबंधित कई बीमारियां आपको अपनी गिरफ्त में ले सकती हैं।

इसलिए अगर आप इन दोनों चीजों दही और प्याज (Pyaaz or dahi) को अभी तक एक साथ खा रहे थे तो तुरंत छोड़ दें।आयुर्वेद के अनुसार दही और प्याज को एक साथ खाने से शरीर के स्वास्थ्य को नुकसान पहँचेगा।

प्याज गर्मी के मौसम में काफी लोकप्रिय होती है। क्योंकि इसमें ठंडक देने के गुण होते हैं। इसमें वाष्पशील तेल की अधिक मात्रा मौजूद होती है,जो शरीर के तापमान को संतुलित करने में मदद करती है। वाष्पशील तेल अधिक मात्रा में मौजूद होने के कारण ही प्याज में तीखी गंध होती है।

आयुर्वेद के अनुसार प्याज, लहसून,शलजम,चुकन्दर आदि तीक्ष्ण/कटु स्वाद वाली सब्जीयों को पचान प्रक्रिया के दौरान अधिक उर्जा की आवश्यकता पड़ती है, जिसके कारण इन्हें खाने से शरीर में गर्मी पैदा होती है।

आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके अवश्य बताये

Leave a Reply