Redmi Note 9 5G से 24 नवंबर को उठेगा पर्दा

Tech
redmi note 9 5g launch on 24 november
redmi note 9 5g launch on 24 november

Redmi Note 9 5G से 24 नवंबर को उठेगा पर्दा (redmi note 9 5g launch on 24 november)

Xiaomi की रेडमी नोट 9 सीरीज के मौजूदा स्मार्टफोन्स अभी सबसे पॉप्युलर हैं। पिछले काफी दिनों से Redmi Note 9 सीरीज के 5G वेरियंट्स से जुड़ी खबरें लगातार सामने आ रही हैं। अब एक नई जानकारी ऑनलाइन लीक हुई है जिसके मुताबिक Redmi Note 9 5G वेरियंट्स 24 नवंबर को चीन में लॉन्च होंगे।

Read this also: Xiaomi ले कर आया 80W वाला वायरलेस चार्जर, 19 मिनट में हो जाएगी बैटरी फुल

मीडियाटेक और क्वालकॉम प्रोसेसर के साथ सीरीज़ में कम से कम दो नए मॉडल होने की अफवाह है। इसमें Redmi Note 9 Pro 5G के शामिल होने की भी संभावना है।

इसके अलाव एक स्टैंडर्ड मॉडल Redmi Note 9 5G के नाम से लॉन्च हो सकता है। ऐसी उम्मीद है कि Redmi Note 9 5G और Redmi Note 9 Pro 5G हैंडसेट्स सिर्फ चीन में ही उपलब्ध कराए जाएंगे।

Read this also: Xiaomi: Redmi 9 Prime launch today in India

Redmi Note 9 5G: संभावित स्पेसिफिकेशन्स (Redmi Note 9 5G specifications (expected))

Redmi Note 9 5G चीन के TENAA पर मॉडल नंबर M2007J22C के साथ सामने आया था।शाओमी के ग्रुप प्रेसिडेंट और रेडमी जनरल मैनेजर ल्यू वीबिंग के मीडिया को दिए बयान के आधार पर चीनी पब्लिकेशन IT Home ने दावा किया है कि रेडमी नोट 9 में नया मीडियाटेक 5G डाइमेंसिटी 720 चिपसेट दिया जाएगा।

Read this also: Xiaomi Mi Band 4C

Redmi Note 9 5G से 24 नवंबर को उठेगा पर्दा
Redmi Note 9 5G से 24 नवंबर को उठेगा पर्दा

वहीं Redmi Note 9 Pro Qualcomm Snapdragon 750 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। डिस्प्ले की बात करें तो दोनों फोन्स में फुल-स्क्रीन एलसीडी पैनल होंगे जो 120 हर्ट्ज़ और 240 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट के साथ आएंगे।

हालांकि, Redmi Note 9 5G में सबसे ऊपर दांये कोने में पंच-होल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं नोट 9 प्रो 5G में बीच में पंच-होल फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।


रियर कैमरे की बात करें तो Redmi Note 9 5G में सर्कुलर ट्रिपल रियर कैमरा मॉड्यूल होगा। जबकि Redmi Note 9 Pro 5G में सर्कुलर क्वाड कैमरा सेटअप होगा। रेडमी नोट 9 5G से जुड़ी लीक खबरों के मुताबिक, नोट 9 प्रो 5G में 100 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा हो सकता है। हैंडसेट में सैमसंग ISOCELL यूनिट सेंसर दिया जा सकता है।

Read this also: Amazon Great Indian Festival sale में Redmi के स्मार्टफोन्स पर मिलेंगे ये डिस्काउंट

दूसरे स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Redmi Note 9 के 5G वेरियंट्स में मिड-रेंज स्मार्टफोन्स वाली ही रैम और इंटरनल स्टोरेज उपलब्ध कराई जाएगी। अभी बैटरी लाइफ और फास्ट चार्जिंग स्पीड को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है।

लेकिन 24 नवंबर लॉन्च डेट अब ज्यादा दूर नहीं है और लॉन्च इवेंट में Redmi 9 5G से जुड़ी सारी जानकारी से पर्दा उठेगा।

Read this also: खरीदे ₹15,000 से कम कीमत में बेस्ट ऐंड्रॉयड धांसू फोन

Redmi Note 9 5G prise 

Redmi की नई सीरीज़ में ​​Redmi Note 9 Standard Edition 1,000 चीनी युआन (लगभग 11,300 रुपये) में लॉन्च हो सकता है, जबकि सीरीज़ में एक Redmi Note 9 High Edition भी होगा। कहा जा रहा है कि इसकी कीमत 1,500 चीनी युआन (लगभग 17,000 रुपये) है।

Read this also: Redmi Note 9 Hole-Punch Display Launched in India price starts at Rs 11,999

Redmi के महाप्रबंधक Lu Weibing ने भी पिछले हफ्ते नए मॉडलों की घोषणा पर इशारा दिया था। हालांकि, कंपनी ने अब तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

Read this also: अलसी क्या है,अलसी के फायदे और नुकसान

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना और सूचनाएं navbharattimes की जानकारी पर आधारित हैं. https://sangeetaspen.com/ इन जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

न्यूज़ सौजन्य :navbharattimes

Leave a Reply