सबसे तेज़’ चैनल ने अपने पत्रकार रोहित सरदाना के निधन की खबर दिखाने में सवा 2 घंटे लगा दिए

न्यूज़
सबसे तेज़’ चैनल ने अपने पत्रकार रोहित सरदाना के निधन की खबर दिखाने में सवा 2 घंटे लगा दिए
सबसे तेज़’ चैनल ने अपने पत्रकार रोहित सरदाना के निधन की खबर दिखाने में सवा 2 घंटे लगा दिए

‘सबसे तेज़’ चैनल ने अपने पत्रकार रोहित सरदाना (journalist Rohit Sardana) के निधन की खबर दिखाने में सवा 2 घंटे लगा दिए , अन्य चैनलों पर तुरंत आ गई थी खबर

‘आज तक’ के पत्रकार रोहित सरदाना (journalist Rohit Sardana) का शुक्रवार (अप्रैल 30, 2021) को हृदयाघात के कारण निधन हो गया। वो कोरोना वायरस से संक्रमित थे। वो अपने पीछे अपनी पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। उनकी उम्र 41 वर्ष थी।

हैरानी की बात ये है कि ‘सबसे तेज़’ चैनल को अपने पत्रकार के निधन की खबर को अपनी वेबसाइट पर डालने में पूरे 2 घंटे 16 मिनट लग गए। तब तक अधिकतर बड़े मीडिया संस्थानों के होमपेज पर ये खबर अपनी जगह बना चुका था।

दोपहर डेढ़ बजे के आसपास ‘लाइव हिंदुस्तान’, NBT, ‘अमर उजाला’, ‘जनसत्ता’, ‘ज़ी न्यूज़’ और ‘ABP न्यूज़’ पर ये खबर आ गई थी। ‘सबसे तेज़’ चैनल को अपने पत्रकार के निधन की खबर को अपनी वेबसाइट पर डालने में पूरे 2 घंटे 16 मिनट लग गए।

सोशल मीडिया पर दोपहर के 12:27 बजे ‘ज़ी न्यूज़’ के मुख्य संपादक एवं CEO सुधीर चौधरी ने अपने क्राइम एडिटर जितेंद्र शर्मा के हवाले से इस दुःखद सूचना को शेयर किया।

इसके 2 घंटे 16 मिनट बाद दोपहर के 2:43 में ‘आज तक’ ने अपने पत्रकार के निधन की खबर प्रकाशित की। 43 लाख ट्विटर फॉलोवर्स और 9.15 लाख फेसबुक फॉलोवर्स वाले रोहित सरदाना सोशल मीडिया के लोकप्रिय पत्रकारों में से एक थे।

‘लाइव हिंदुस्तान’ ने कुछ ही मिनट बाद इस खबर को अपने होमपेज पर शेयर कर डाली। यहाँ तक कि NBT पर भी ये खबर अगले एक घंटे के भीतर ही आ गई थी। लेकिन, डेढ़ बजे के करीब ‘आज तक’ चैनल में कहीं भी रोहित सरदाना (journalist Rohit Sardana) के निधन की खबर नहीं दिखेगी। उसी समय के आसपास ‘अमर उजाला’, ‘जनसत्ता’, ‘ज़ी न्यूज़’ और ‘ABP न्यूज़’ पर ये खबर आ गई थी।

रोहित सरदाना के निधन की खबर अधिकतर खबरिया वेबसाइटों पर डेढ़ बजे के आसपास मौजूद थी

न्यूज़ सोर्स : आप इंडिया

Leave a Reply