स्वरा भास्कर ने दंगे की असली फोटो को बताया फोटोशॉप



IMAGE BY : ZEE NEWS
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर का विवादों से पुराना नाता रहा है। आए दिन स्वरा के ट्विट्स पर बवाल होता रहता है। एक बार फिर स्वरा ने ट्विटर पर कुछ ऐसा साझा कर दिया है कि लोग उन पर भड़क गए हैं। और लोगो का भड़कना जायज है स्वरा ने एक तस्वीर को साझा करते हुए उसे फोटोशॉप बताया है।
दरअसल ट्विटर पर एक यूजर ने एक कोलार्ज पोस्ट किया जिसमें दो युवक शहीद स्मारक ‘अमर जवान ज्योति’ पर तोड़फोड़ करते हुए नजर आ रहे हैं। यूजर ने लिखा है, ‘जिस दिन आपने अमर जवान को लात मारी उस पल मैं इस्लामोफोबिक हो गया।’
इस यूजर के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए स्वरा भास्कर ने उसे झूठा करार दे दिया। स्वरा ने लिखा, ‘घटिया फोटोशोप’। चूंकि ये तस्वीरें असली हैं जिन्हें साल 2012 में कैमरे से कैद किया गया था। इस ट्वीट के बाद स्वरा ट्विटर पर बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। हालांकि इस बीच उन्होंने अपनी गलती भी मान ली है।
साल 2012 में असम दंगों और म्यांमार में रोहिंगिया मुसलमानों पर हो रहे जुल्म के खिलाफ मुंबई के आजाद मैदान में करीब 25 हजार लोग जमा हो गए थे। इस दौरान वहां खूब हुड़दंग हुआ। इस दौरान कुछ शरारती तत्वों ने ‘अमर जवान ज्योति’ पर हमला कर उसे नुकसान पहुंचाया था।
इस हिंसक प्रदर्शन में मीडिया और पुलिस पर हमला किया गया था। पूरी वारदात में कई गाड़ियां जला दी गई थीं। इसमें दो लोगों की मौत भी हुई थी। हिंसा में कई लोग घायल भी हुए थे।
ऐसा लगता है की स्वरा भास्कर को विवादों में रहना बहुत पसंद है क्युकी पिछले महीने ही, उन्होंने दावा किया कि तनिष्क के विवादास्पद लव जिहाद विज्ञापन के बाद गुंडों द्वारा तनिष्क शोरूम पर हमला किया गया था। हालांकि बाद में पता चला कि यह खबर फर्जी थी और स्वरा भास्कर को अपना ट्वीट डिलीट करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. https://sangeetaspen.com/ इनकी पुष्टि नहीं करता है.)