उन्नाव हत्याकांड: एकतरफा प्यार में जहर देकर की गई लड़कियों की हत्या, यूपी पुलिस का खुलासा

Top News
Unnao massacre unilaterally poisoned girls killed, UP police revealed
Unnao massacre unilaterally poisoned girls killed, UP police revealed

उन्नाव हत्याकांड: एकतरफा प्यार में आरोपी विनय ने जहर देकर की लड़कियों की हत्या विनय ने स्वयं स्वीकार किया, यूपी पुलिस का खुलासा

Unnao massacre : उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के असोहा में बुधवार (फरवरी 17, 2021) को खेत में दो लड़कियों का शव और एक लड़की के गंभीर हालत में मिलने से सनसनी फैल गई। विपक्षी दलों ने मौका देख योगी सरकार पर निशाना साधा, लेकिन पड़ताल में पता चला कि पूरा मामला एक तरफा प्रेम का था।

हालिया जानकारी के मुताबिक लखनऊ आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने इस मामले में खुलासा करते हुए बताया कि लड़कियों की कीटनाशक पिलाकर हत्या करने की कोशिश हुई। इस बात को आरोपित विनय ने स्वयं स्वीकार किया है।

Unnao massacre : unilaterally poisoned girls killed, UP police revealed

पूछताछ के दौरान विनय ने पुलिस को बताया कि वह तीनों में से एक लड़की से एकतरफा प्यार करता था। लड़की के इंकार करने पर उसने पानी की बोतल में कीटनाशक मिलाकर उसे पिलाया। लेकिन वह पानी अन्य दोनों लड़कियों ने भी पी लिया। जिससे उनकी मौत हो गई। तीनों लड़कियाँ दोनों आरोपित लड़कों को जानती थीं। आरोपितों ने उन्हें गेहूँ में रखने वाली कीटनाशक पिलाई थी। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अस्पताल में भर्ती किशोरी से पड़ोस के गाँव का विनय कुमार प्यार करने लगा था। लेकिन कई बार प्रपोज करने पर जब लड़की नहीं मानी तो उसने कीटनाशक मिलाकर उसे पानी पीने को दे दिया। इससे पहले उसने लड़की को नमकीन खिलाई थी, जिसका पैकेट पुलिस के लिए अहम सुराग साबित हुआ। जिसे उन्होंने घटनास्थल से पाया और उसे फॉरेंसिक टीम को जाँच के लिए भेजा।

दरअसल, इसी पैकेट को सूँघने के बाद खोजी कुत्ता बार-बार एक दुकान की ओर बढ़ रहा था, जहाँ से वह चिप्स खरीदी गईं। जब पुलिस उस दुकान पर जाँच के लिए गई तो एक नया एंगल सामने आया। दुकानदार ने बताया कि घटना से पहले लड़कियाँ उसकी दुकान से नमकीन खरीदने आईं थी।

इसी बिंदु पर आगे जाँच करते हुए विनय के बारे में भी पता चला। पूछताछ में उसने बताया कि वह प्यार करता था उससे बात करने के लिए फोन नंबर माँग रहा था। लड़की के कई बार मना करने पर यह बात उसे बर्दाशत नहीं हुई और उसने गुस्से में ये कदम उठाया।

Leave a Reply