नवरात्रि में देवी के नौ (9) स्वरूपों का पसंदीदा भोग
मां शैलपुत्री को सफेद चीज पसंद है. इस दिन सफेद चीजों का भोग लगाया जाता है और अगर यह गाय के घी में बनी हों तो व्यक्ति को रोगों से मुक्ति मिलती है और हर तरह की बीमारी दूर होती है.
मां शैलपुत्री का पसंदीदा भोग
नवरात्रि में देवी के नौ (9) स्वरूपों का पसंदीदा भोग
मां ब्रह्मचारिणी को मिश्री, चीनी और पंचामृत का भेग लगाया जाता है. इन्हीं चीजों का दान करने से लंबी आयु का सौभाग्य भी पाया जा सकता है.
मां ब्रह्मचारिणी का पसंदीदा भोग
नवरात्रि में देवी के नौ (9) स्वरूपों का पसंदीदा भोग
मां चंद्रघंटा को दूध और उससे बनी चीजों का भोग लगाएं और और इसी का दान भी करें. ऐसा करने से मां खुश होती हैं और सभी दुखों का नाश करती हैं.
मां चंद्रघंटा का पसंदीदा भोग
नवरात्रि में देवी के नौ (9) स्वरूपों का पसंदीदा भोग
मां कुष्मांडा को मालपुए का भोग लगाएं. इसके बाद प्रसाद को किसी ब्राह्मण को दान कर दें और खुद भी खाएं
मां कूष्माण्डा का पसंदीदा भोग
नवरात्रि में देवी के नौ (9) स्वरूपों का पसंदीदा भोग
मां स्कंदमाता को केले का भोग लगाना चाहिए और यह प्रसाद ब्राह्मण को दे देना चाहिए. ऐसा करने से मनुष्य की बुद्धि का विकास होता है.
मां स्कंदमाता का पसंदीदा भोग
नवरात्रि में देवी के नौ (9) स्वरूपों का पसंदीदा भोग
मां कात्यायनी के पूजन में मधु (शहद) का महत्व बताया गया है. इस दिन प्रसाद में मधु (शहद) का प्रयोग करना चाहिए. इसके प्रभाव से साधक सुंदर रूप प्राप्त करता है.
मां कात्यायनी का पसंदीदा भोग
नवरात्रि में देवी के नौ (9) स्वरूपों का पसंदीदा भोग
मां कालरात्रि की पूजा में गुड़ का नैवेद्य अर्पित करके ब्राह्मण को दे देना चाहिए. ऐसा करने से व्यक्ति शोकमुक्त होता है.
मां कालरात्रि का पसंदीदा भोग
नवरात्रि में देवी के नौ (9) स्वरूपों का पसंदीदा भोग
मां महागौरी को नारियल का भोग लगाएं. नारियल को सिर से घुमाकर बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें. मान्यता है कि ऐसा करने से आपकी मनोकामना पूर्ण होगी
मां महागौरी का पसंदीदा भोग
नवरात्रि में देवी के नौ (9) स्वरूपों का पसंदीदा भोग
नौवें दिन मां सिद्धिदात्री को विभिन्न प्रकार के अनाजों का भोग लगाएं जैसे- हलवा, चना-पूरी, खीर और पुए और फिर उसे गरीबों को दान करें. इससे जीवन में हर सुख-शांति मिलती है.
मां सिद्धिदात्री का पसंदीदा भोग
नवरात्रि में देवी के नौ (9) स्वरूपों का पसंदीदा भोग
नवरात्रि में मां के अलग-अलग नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है. इन नौ दिनों में व्रत रखने वालों के लिए कुछ नियम होते हैं साथ ही इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को उनका पसंदीदा भोग चढ़ाकर मां का आशीर्वाद भी पाया जा सकता है.