Chhath Puja 2022  छठ पूजा 2022 की तारीख व मुहूर्त

छठ पर्व या छठ पूजा (Chhath Puja 2022) कार्तिक शुक्ल षष्ठी को मनाया जाने वाला लोकपर्व है। इसे सूर्य षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है।  

Chhath Puja 2022  छठ पूजा 2022 की तारीख व मुहूर्त

छठ पर्व दिवाली के 6 दिन बाद मनाया जाता है। छठ महापर्व शुद्वता, निष्ठा व पूरी श्रद्धा के साथ किया जाता है।

Chhath Puja 2022  छठ पूजा 2022 की तारीख व मुहूर्त

छठ पर्व पर स्वच्छता को लेकर बारीकी से नजर रखी जाती है। यह पर्व मुख्य रूप से उत्तर भारत के राज्य बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।

Chhath Puja 2022  छठ पूजा 2022 की तारीख व मुहूर्त

छठ पूजा (Chhath Puja 2022) में सूर्य देव और छठी मैया की पूजा व उन्हें अर्घ्य देने का विधान है। पिछले कुछ वर्षों में छठ पूजा को लोकपर्व के रूप में एक खास पहचान मिली है।

Chhath Puja 2022  छठ पूजा 2022 की तारीख व मुहूर्त

Chhath Puja 2022 : 28 अक्टूबर 2022 शुक्रवार को नहाय खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ का चार दिवसीय कठोर अनुष्ठान शुरू हो रहा।

Chhath Puja 2022  छठ पूजा 2022 की तारीख व मुहूर्त

Chhath Puja 2022 :शनिवार को खरना पूजा के बाद छठव्रती निर्जला उपवास पर रहेंगी।

Chhath Puja 2022  छठ पूजा 2022 की तारीख व मुहूर्त

र‍व‍िवार को शाम में अस्‍ताचलगामी सूर्य को अर्घ्‍य‍ दिया जाएगा। सोमवार को सुबह भगवान सूर्य को अर्घ्‍य देने के साथ ही यह माहपर्व संपन्‍न हो जाएगा।

Chhath Puja 2022  छठ पूजा 2022 की तारीख व मुहूर्त

शास्त्रों में षष्ठी देवी को ब्रह्मा जी की मानस पुत्री भी कहा गया है। पुराणों में इन्हें माँ कात्यायनी भी कहा गया है,

Chhath Puja 2022  छठ पूजा 2022 की तारीख व मुहूर्त

नहाय खाये (पहला दिन) – यह छठ पूजा का पहला दिन है। नहाय खाय से मतलब है कि इस दिन स्नान के बाद घर की साफ-सफाई की जाती है और मन को तामसिक प्रवृत्ति से बचाने के लिए शाकाहारी भोजन किया जाता है।

Chhath Puja 2022  छठ पूजा 2022 की तारीख व मुहूर्त

नहाय खाय के दिन कद्दू भात खाकर छठ व्रतियां महापर्व का शुभारंभ करती है। इसी दिन से पूजा की विधिवत शुरूआत हो जाती है। आस्था के इस महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। छठ को लेकर दूसरे राज्यों व शहरों में रहने वालों का अपने घरों को लौटने का सिलसिला जारी है।