होली के दिन बरते यह सावधानियां (Holi Safety Tips In Hindi)
पहले केवल गुलाल और लाल रंग से ही खेलने की परंपरा थी। होली का मुख्य रंग गुलाल माना जाता हैं किंतु आजकल काले, पीले, हरे, नीले, चमकीले इत्यादि कई भांति के रंग आ गए हैं। इन रंगों में खतरनाक रसायन इत्यादि मिले होते हैं जो आपके शरीर को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकते हैं।
बाज़ार में प्राकृतिक रंगों की भी बाढ़ सी आ गयी हैं किंतु ये रंग कितने प्राकृतिक हैं यह भी पता नही चल सकता। फिर भी ये प्राकृतिक रंग बाकि रंगों से बेहतर हैं। इसलिये आप जितना हो सके इन प्राकृतिक रंगों का ही इस्तेमाल करे।
होली के दिन रखी जाने वाली सावधानियां
गहरे रंगों को खरीदने से बचे
गहरे रंगों को खरीदने से बचे और दूसरों को भी ऐसा ही करने को कहे। जैसे कि गहरा हरा, काला, नीला रंग इत्यादि। दरअसल इन रंगों को गहरा करने के लिए इनमें रसायन की मात्रा ज्यादा मिलायी जाती हैं जो यदि आपकी आँखों इत्यादि में चली जाए तो गंभीर बीमारियाँ हो सकती हैं
दो रंगों का इस्तेमाल ना करे
दो रंगों का इस्तेमाल मुख्य रूप से ना करे, एक तो सिल्वर चमकीला रंग और दूसरा गहरा हरा रंग। सिल्वर चमकीले रंग में एल्युमीनियम ब्रोमाइड पाया जाता हैं जो त्वचा संबंधी कैंसर के लिए उत्तरदायी होता हैं जबकि गहरे हरे रंग में कॉपर सल्फेट पाया जाता हैं जो आँखों में अंधापन पैदा कर सकता हैं
होली वाले दिन आभूषण-गहने ना पहने
यदि आपको आभूषण-गहने पहनने इत्यादि में रुचि हैं तो होली वाले दिन इसे ना पहने।दरअसल होली खेलते हुए इन सबसे या तो आपको चोट लग सकती हैं या फिर जिसके साथ आप होली खेल रहे हैं, वे भी चोटिल हो सकते हैं।
दूसरा, इनके खुलकर गिर जाने या चोरी हो जाने का भी डर रहता हैं। इसलिये होली वाले दिन चाहे असली गहने हो या आर्टिफीशियल गहने, इन्हें ना ही पहने।
ज्यादा पतले कपडे ना पहने
दरअसल जिन कपड़ों की परत पतली होती हैं या जो ज्यादा घिस चुके होते हैं, वे पानी पड़ने के बाद पारदर्शी बन जाते हैं जिससे आपके शरीर का अंदर का भाग दिखने लगता हैं। इसलिये आप इस बात का पूरा-पूरा ध्यान रखे।
ज्यादा समय पानी से ना भीगे
इस बात का ध्यान रखिये कि यह मौसम सर्द ऋतु के जाने और ग्रीष्म ऋतु के आने का होता हैं। इसलिये ज्यादा समय तक पानी से भीगे ना रहे अन्यथा आप बीमार पड़ सकते हैं।
Holi Skin Care Tips In Hindi
अब बात करते हैं होली वाले दिन की यानी जिस दिन रंगों से होली खेलने के लिए आपको घर से बाहर निकलना हैं। तो उससे पहले आपको किन-किन चीज़ों की तैयारी करना आवश्यक हैं, वह जानेंगे।
होली खेलने के बाद इन बातों का रखें ध्यान
सबसे पहले तो होली पर ज्यादा भीगने से बचे या कई देर तक पानी में ना रहे। इससे आपको ठंड लग सकती हैं। इसलिये जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी खुद को सुखा ले या नहा ले।
नहाते समय रंग को निकालने के लिए स्क्रब का इस्तेमाल तो बिल्कुल ना करे क्योंकि इससे आपकी त्वचा छिल सकती हैं। ना ही साबुन का ज्यादा इस्तेमाल करे क्योंकि इससे त्वचा संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं।
होली के रंग को निकालने के लिए बेसन और दही का लेप शरीर पर लगाया जा सकता हैं।आप चाहे तो बेसन दही के लेप में तेल भी मिला सकते हैं।
होली के रंग को छुटाने के लिए आप जिस पानी से नहा रहे हैं वह ना तो ज्यादा ठंडा होना चाहिए और ना ही ज्यादा गर्म। कई लोग इस समय ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं जो पहले से रंग लगी त्वचा पर और बुरा प्रभाव डालता हैं। इसके लिए हल्के गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करे।
नहाने से पहले दांतों की भी अच्छे से सफाई करे क्योंकि होली का रंग दांतों में भी लगा होता हैं। इसके लिए अच्छे से मंजन करे। नहाते समय आँखों, नाक व कान को अच्छे से धोये।
होली वाले दिन बहुत लोगों को निर्जलीकरण (डिहाइड्रेशन) की समस्या हो जाती हैं। इससे बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की आदत डाले।
होली और हेल्थ सम्बन्धी जानकारियों के बारे में और ज्यादा जानने के लिए आप इस लिंक पर विजिट करे