Kainchi Dham in Hindi | Neem Karauri Ashram in Hindi | नीम करोली बाबा की महिमा
भारत के इन मंदिरों में एक ऐसा भी मंदिर है जिस पर केवल भारतीयों की ही नहीं बल्कि विश्व के लोगों की आस्था है .यह मंदिर है, उत्तराखंड के नैनीताल में स्थित
कैंची धाम (Kainchi Dham)
Kainchi Dham in Hindi | Neem Karauri Ashram in Hindi | नीम करोली बाबा की महिमा
कैंची धाम” के नीब करौरी बाबा (नीम करौली) की ख्याति विश्वभर में है। बाबा के भक्तों का मानना है कि बाबा हनुमान जी के अवतार थे।
Kainchi Dham in Hindi | Neem Karauri Ashram in Hindi | नीम करोली बाबा की महिमा
नैनीताल से लगभग 65 किलोमीटर दूर कैंची धाम को लेकर मान्यता है कि यहां आने वाला व्यक्ति कभी भी खाली हाथ वापस नहीं लौटता।
Kainchi Dham in Hindi | Neem Karauri Ashram in Hindi | नीम करोली बाबा की महिमा
श्री हनुमान जी के अवतार माने जाने वाले बाबा के इस पावन धाम पर पूरे साल श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है, लेकिन हर साल 15 जून को यहां पर एक विशाल मेले व भंडारे का आयोजन होता है।
Kainchi Dham in Hindi | Neem Karauri Ashram in Hindi | नीम करोली बाबा की महिमा
बाबा नीब करौरी ने इस आश्रम की स्थापना 1964 में की थी। बाबा 1961 में पहली बार यहां आए और उन्होंने अपने पुराने मित्र पूर्णानंद जी के साथ मिल कर यहां आश्रम बनाने का विचार किया था।
Kainchi Dham in Hindi | Neem Karauri Ashram in Hindi | नीम करोली बाबा की महिमा
बाबा के भक्तों में एक आम आदमी से लेकर अरबपति-खरबपति तक शामिल हैं। बाबा के इस पावन धाम में होने वाले नित-नये चमत्कारों को सुनकर दुनिया के कोने-कोने से लोग यहां पर खिंचे चले आते हैं।
Kainchi Dham in Hindi | Neem Karauri Ashram in Hindi | नीम करोली बाबा की महिमा
बाबा के भक्त और जाने-माने लेखक रिचर्ड अल्बर्ट ने मिरेकल आफ लव नाम से बाबा पर पुस्तक लिखी है। इस पुस्तक में बाबा नीब करौरी के चमत्कारों का विस्तार से वर्णन है।
Kainchi Dham in Hindi | Neem Karauri Ashram in Hindi | नीम करोली बाबा की महिमा
एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स, फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग
(Mark Zuckerberg)
और हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स बाबा के भक्त रहे हैं,
Kainchi Dham in Hindi | Neem Karauri Ashram in Hindi | नीम करोली बाबा की महिमा
नीम करोली बाबा के धाम में आ चुके बड़े बड़े नामों में पूर्व राष्ट्रपति वीवी गिरी, अँग्रेज जनरल मकन्ना, भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु आदि नाम शामिल है।
Kainchi Dham in Hindi | Neem Karauri Ashram in Hindi | नीम करोली बाबा की महिमा
यहां आकर अपनी जिंदगी में अलग-अलग दुविधाओं से गुजर रहे लोगों को एक विजन मिल जाता है।जिंदगी को नए तरिके से देखने का जिंदगी जीने का इसलिए लोगो में आज भी कैंची धाम
(Kainchi Dham)
के प्रति बहुत आस्था देखि जाती है
Kainchi Dham in Hindi | Neem Karauri Ashram in Hindi | नीम करोली बाबा की महिमा
नीम करोली बाबा
(Neem Karoli Baba)
जी का वास्तविक नाम लक्ष्मीनारायण शर्मा था। उनका जन्म अकबरपुर (उत्तर प्रदेश) में सन 1900 के आस पास हुआ था। नीम करोली महाराज के पिता का नाम श्री दुर्गा प्रशाद शर्मा था।
Kainchi Dham in Hindi | Neem Karauri Ashram in Hindi | नीम करोली बाबा की महिमा
नीम करोली बाबा
(Neem Karoli Baba)
जी गृहस्थ जीवन के साथ- साथ धार्मिक और सामाजिक कामों में सहायता करते थे। मात्र 11 वर्ष की उम्र में ही उनका विवाह एक ब्राह्मण कन्या के साथ कर दिया गया था।