Lactose intolerance : लैक्टोज इंटॉलरेंस (Lactose intolerance)एक सामान्य पाचन समस्या है जिसमें शरीर लैक्टोज को पचा नहीं पाता है 

लैक्टोज एक प्रकार का शुगर या शर्करा होती है जो मुख्य रूप से दूध या दूध से निर्मित खाद्य पदार्थों (जैसे पनीर, दही या आइसक्रीम) में पाई जाती है।

लैक्टोज मालएब्सॉर्प्शन तब होता है, जब छोटी आंत लैक्टेज एंजाइम की कमी या अनुपस्थिति के कारण दूध और दुग्ध उत्पादों में मौजूद लैक्टोज को पचा नहीं पाती हैं।

जन्मजात लैक्टेज की कमी एक विकार है, जिसे जन्मजात अलैक्टसिया भी कहा जाता है, जिसमें शिशु मां के दूध या फार्मूला दूध में मौजूद लैक्टोज को तोड़ने में असमर्थ होता हैं

लैक्टोज इंटॉलरेंस के इस प्रकार के परिणामस्वरूप गंभीर डायरिया/दस्त/अतिसार हो जाता हैं।

वयस्कता में लैक्टोज इंटॉलरेंस बाल्यावस्था के बाद लैक्टेज के उत्पादन में अभाव (लैक्टेज नॉनपर्सिस्टेंस) के कारण होता है।

लैक्टोज इंटॉलरेंस (Lactose intolerance)से पीड़ित अधिकांश लोग बिना लक्षणों के लैक्टोज की कुछ मात्रा को सहन कर सकते हैं।

भिन्न-भिन्न लोग लक्षणों से पीड़ित होने से पहले अलग-अलग मात्रा में लैक्टोज को सहन कर सकते हैं।

दुनिया की साठ प्रतिशत आबादी पशुओं के दूध में लैक्टोज को संसाधित करने में असमर्थ है।लैक्टोज इंटॉलरेंस दूध की एलर्जी से अलग है, क्योंकि दूध की एलर्जी एक प्रतिरक्षा प्रणाली विकार है

लैक्टोज इंटॉलरेंस (Lactose intolerance)से पीड़ित लोगों को डेयरी उत्पादों के सेवन विशेषकर दूध पीने के बाद पेट में सूजन, दस्त और पेट में ऐंठन जैसी दिक्कतें हो जाती हैं।