multani mitti benefits in hindi fullers earth

मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti) की खास बात यह है कि यह ऑयली स्किन के लिए बहुत अच्छी होती है। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल और थोड़ा चंदन पाउडर मिलाकर फेस पर लगाएं और 10 से 15 मिनट के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। हफ़्ते में एक बार ऐसा ज़रूर करें।

multani mitti benefits in hindi fullers earth

जो लोग मुंहासों और एक्ने से परेशान हैं, उन्हें मुल्तानी मिट्टी का पैक लगाना चाहिए। यह बंद पोर्स को खोलने में मदद करती है। इसे नीम के पत्तों के साथ मिलाकर फ़ेस पर लगाने से मुंहासों के समस्या खत्म होती है।

multani mitti benefits in hindi fullers earth

यह स्किन को टाइट और टोन करने के साथ स्मूद भी बनाती है। इसके लिए आप मुल्तानी मिट्टी में अंडा, शहद और ग्लिसरीन मिलाकर फ़ेस पर लगाएं। 10 मिनट के बाद पानी से धो लें।

multani mitti benefits in hindi fullers earth

 यदि आपके चेहरे पर जलने के निशान हैं, तो मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti) लगाएं। इसके लिए आप इसे नींबू के रस और विटामिन ई के साथ मिलाकर लगाएं, निशान थोड़े दिनों में हल्का पड़ने लगेगा।

multani mitti benefits in hindi fullers earth

 मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti) का उपयोग पेडिक्योर और मेनिक्योर के बाद के पैक के लिए भी किया जाता है, इससे पैरों और हाथों की थकान दूर हो जाती है।

multani mitti benefits in hindi fullers earth

 अगर आपको ग्लोइंग स्किन चाहिए, तो मुल्तानी मिट्टी के साथ टमाटर का रस, चंदन पाउडर, हल्दी पाउडर मिला कर लगाएं। इसे आप हफ़्ते में दो बार लगा सकती हैं।

multani mitti benefits in hindi fullers earth

अगर आपकी स्किन ड्राय है, तो मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti) में शहद और तीन अंगूर के दाने का रस मिला कर लगाना चाहिए। यह स्किन को मोइश्चराइज़ करेगा, साथ ही इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण, स्किन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा। यह आपकी स्किन में मोइश्चर को लॉक करने का काम करता है।

multani mitti benefits in hindi fullers earth

 अगर मुल्तानी मिट्टी में नारियल पानी मिला कर लगाया जाए तो सन टैन की परेशानी से छुटकारा मिलता है। मुल्तानी मिट्टी का स्पा काफी प्रचलित है, इससे सन टैन दूर होता है।

multani mitti benefits in hindi fullers earth

 बालों में रूसी हो गई है तो मुल्तानी मिट्टी इस्तेमाल करें। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी में मेथी दाना का पेस्ट और नींबू का रस मिलाकर बालों और स्कैल्प पर लगाएं और आधे घंटे बाद धो लें। चाहें तो इसके बाद शैम्पू करें और फिर कंडीशनर लगा लें।

multani mitti benefits in hindi fullers earth

यह स्किन के लिए क्लींज़र का भी काम करता है। इसके लिए इसे दलिया, नीम पाउडर, चंदन, बेसन और हल्दी पाउडर के साथ मिला कर फ़ेस पर लगाना चाहिए, इससे स्किन पर जमी सारी गंदगी दूर हो जाती है।