Ștefania Mărăcineanu Google Doodle 

Google ने शनिवार को रेडियोधर्मिता की खोज और अनुसंधान में अग्रणी महिलाओं में से एक, Stefania Mărăcineanu की 140वीं जयंती मनाई।

Ștefania Mărăcineanu Google Doodle 

रेडियोएक्टिविटी की खोज और रिसर्च में मेरिसिनेनु (Stefania Mărăcineanu) का बड़ा योगदान रहा है. 1910 में उन्होंने भौतिक और रासायनिक विज्ञान में ग्रेजुएशन किया.

Ștefania Mărăcineanu Google Doodle 

1910 में उन्होंने भौतिक और रासायनिक विज्ञान में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने बुखारेस्ट में सेंट्रल स्कूल फॉर गर्ल्स में एक शिक्षक के रूप में अपना करियर शुरू किया.

Ștefania Mărăcineanu Google Doodle 

जब मैरी पोलोनियम की हाफ-लाइफ के बारे में रिसर्च कर रही थी, कि तभी मेरिसीनेनु (Stefania Mărăcineanu) ने देखा कि आधा जीवन उस धातु के प्रकार पर निर्भर करता था .

Ștefania Mărăcineanu Google Doodle 

जिस पर इसे रखा गया था. इससे उसे आश्चर्य हुआ कि क्या पोलोनियम से अल्फा किरणों ने धातु के कुछ परमाणुओं को रेडियोधर्मी समस्थानिकों (radioactive isotopes)में स्थानांतरित कर दिया था

Ștefania Mărăcineanu Google Doodle 

उनकी इस रिसर्च को बाद में आर्टिफिशियल रेडियोएक्टिविटी का नाम दिया गया.आम तौर लोगों को पीएचडी करने में पांच साल या उससे ज्यादा का समय लग जाता है,

Ștefania Mărăcineanu Google Doodle 

 वहीं मेरिसीनेनु (Stefania Mărăcineanu) ने मात्र 2 साल में पेरिस के सोरबोन विश्वविद्यालय से भौतिकी (Physics) में अपनी डिग्री पूरी कर ली.

Ștefania Mărăcineanu Google Doodle 

डिग्री लेने के बाद मेडॉन में खगोलीय वेधशाला में चार साल तक काम करने के बाद, वह रोमानिया लौट आई और अपनी मातृभूमि पर रेडियोएक्टिविटी के अध्ययन के लिए अपनी पहली प्रयोगशाला बनाई.

Ștefania Mărăcineanu Google Doodle 

मेरिसीनेनु (Stefania Mărăcineanu) ने अपने जीवन के कई साल आर्टिफिशियल बारिश के शोध के लिए समर्पित कर दिया. जिसके लिए वो काफी वक्त तक अल्जीरिया में भी रहीं

Ștefania Mărăcineanu Google Doodle 

इसके अलावा उन्होंने  भूकंप और बारिश के बीच की कड़ी का भी अध्ययन किया. वो मेरिसीनेनु ही थीं, जिन्होंने पहली बार ये बताया कि उपरिकेंद्र (epicenter) में रेडियोएक्टिविटी बढ़ने के कारण ही भूकंप आते हैं.