चिलचिलाती गर्मी के इस मौसम में लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इस मौसम में पसीना आधिक आने से शरीर में पानी की मात्रा में कमी आती है
गर्मी मे राहत के लिए आहार में खीरा और ककड़ी का इस्तेमाल काफी फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि इनका आधिकतम भाग पानी है।
गर्मी के मौसम में संतरा आपकी सेहत का काफी खयाल रखता है, क्योंकि इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है।
यह गर्मी के मौसम का सबसे पसंदीदा फल है। तरबूजे का 90 फीसदी से अधिक भाग पानी है। भले ही ऊपर से देखने पर हरा हो लेकिन इसके जिस भाग को खाया जाता है उसे देख हर किसी का मन ललचाने लगता है।
गर्मी के मौसम में पानी की जगह ज्यादातर लोग नारियल पानी को तवज्जो देते हैं। इस पानी में भरपूर मात्रा में प्राकृतिक पोषक तत्व और मिनरल्स मौजूद होती है। ये स्वाद में हल्का मीठा है।
तरबूज, अंगूर, संतरे, खरबूजे, और अन्य फल जिनमें पानी की मात्रा अधिक होती है, आपको हाइड्रेटेड और ठंडा रखने में मदद कर सकते हैं। तरबूज में 91.45 प्रतिशत पानी होता है
इस मौसम की लोकल सब्जियां खीरा, सलाद, तोरी, और उच्च पानी की मात्रा वाली अन्य सब्जियां आपके पेट को ठंडा और हाइड्रेटेड रखने में मदद कर सकती हैं। खीरा फाइबर से भरपूर होता है
छाछ एक पारंपरिक भारतीय पेय है जो शरीर को ठंडा करने और पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।
दही प्रोबायोटिक्स का एक अच्छा स्रोत है और स्वस्थ आंत को बनाए रखने में मदद कर सकता है। यह आपके पेट को ठंडा और शांत रखने में भी मदद कर सकता है।
पुदीने का शरीर पर ठंडा प्रभाव पड़ता है और यह पेट को शांत करने में मदद कर सकता है। अपने पेट को ठंडा रखने में मदद के लिए आप इसे अपने पेय या व्यंजन में शामिल कर सकते हैं।