Vishwakarma Puja 2022
पौराणिक काल के सबसे बड़ी सिविल इंजीनियर माने जाने वाले भगवान विश्वकर्मा की जयंती हर साल मनाई जाती है
विश्वकर्मा पूजा का पर्व 17 सितंबर को मनाया जायेगा। इस दिन सूर्य कन्या राशि में प्रवेश कर रहा है ।
इसलिए कन्या संक्रांति
(Kanya Sankranti)
भी मनाई जायेगी।
वामन जयंती और परिवर्तिनी एकादशी (Parivartini Ekadashi) भी इसी डेट को पड़ रही है।
धार्मिक मान्यताओं अनुसार भगवान विश्वकर्मा (
Vishwakarma
) दुनिया के सबसे पहले इंजीनियर थे।
कहते हैं कि इनकी पूजा से जीवन में कभी भी सुख समृद्धि की कमी नहीं रहती है।
विश्वकर्मा (
Vishwakarma
) एक महान ऋषि और ब्रह्मज्ञानी थे। ऋग्वेद में उनका उल्लेख मिलता है।
धार्मिक मान्यताओं अनुसार ब्रह्मा जी ने संसार की रचना की और उसे सुंदर बनाने का काम भगवान विश्वकर्मा को सौंपा।
इसलिए विश्वकर्मा जी को संसार का सबसे पहला और बड़ा इंजीनियर कहा जाता है।