Winter Season 2021 Google Doodle | Winter Season

न्यूज़, हेल्थ
Winter Season 2021 Google Doodle | Winter Season
Winter Season 2021 Google Doodle | Winter Season

Winter Season : गूगल ने बनाया एक खास डूडल, साल की सबसे लंबी रात का मना रहा जश्न

Winter Season 2021 Google Doodle : सर्च जाइंट Google ने विंटर सीजन 2021 की शुरुआत को लेकर एक खास एनिमेटेड डूडल (Doodle) बनाया है। Google Doodle वर्ष की सबसे लंबी रात का जश्न मनाने के लिए बनाया गया है। आज का दिन Winter Solstice को मार्क करता है जिसे December solstice भी कहा जाता है। यह तब होता है जब सूर्य मकर रेखा पृथ्वी के सबसे पास होती है।

Winter Season 2021 Google Doodle : गूगल ने आज का डूडल एनिमेटेड फॉर्मेट में बनाया है। लोगों को यह डूडल काफी पसंद आ रहा है। गौरतलब है कि 21 दिसंबर को शीतकालीन संक्रांति का प्रतीक माना जाता है। इस दिन को दिसंबर संक्रांति, हिमल संक्रांति या फिर हाइबरनल संक्रांति के नाम से भी लोग जानते हैं।

Winter Season 2021 Google Doodle : हर खास मौकों को गूगल अपने अंदाज में सेलिब्रेट करता है। किसी की जन्मतिथि हो, पुण्यतिथि हो या फिर कोई और खास मौका गूगल डूडल के जरिए उन्हें हमेशा सेलिब्रेट करता रहता है। इसी कड़ी में गूगल ने आज का डूडल शीतकालीन संक्रांति (Winter Season 2021) को समर्पित किया है। आज के डूडल में एक कांटेदार जंगली चूहे को बर्फ पर चलते हुए दिखाया गया है। जबकि, चारों तरफ बर्फ की चादर है।

गूगल ने आज का डूडल एनिमेटेड फॉर्मेट में बनाया है। लोगों को यह डूडल काफी पसंद आ रहा है। गौरतलब है कि 21 दिसंबर को शीतकालीन संक्रांति का प्रतीक माना जाता है। इस दिन को दिसंबर संक्रांति, हिमल संक्रांति या फिर हाइबरनल संक्रांति के नाम से भी लोग जानते हैं। यहां आपको बता दें कि इस तरह की घटना तब होती है, जब पृथ्वी का एक ध्रुव अपनी अधिकतम दूरी पर सूर्य से दूर झुका होता है। इतना ही नहीं आज के बाद दिन लंबे होने लगते हैं, जबकि रातें छोटी होने लगती हैं।

शीतकालीन संक्रांति की खगोलीय स्थिति

दरअसल, 19 से 23 दिसंबर के बीच किसी भी दिन शीत संक्रांति हो सकती है। ये बात निर्भर करती है अंतरिक्ष में ध्रुवों के मूवमेंट पर। जब पृथ्वी का उत्तरी धुव सूर्य से सीधे दूर होता है। वहीं सूर्य भारतीय समयानुसार रात करीब 9.28 बजे मकर रेखा में 23.4 डिग्री दक्षिण में होता है। इस दिन सूर्योदय सुबह 7.10 बजे और सूर्यास्त शाम 5.29 बजे होता है।

शीतकालीन संक्रांति के बारे में जाने रोचक बातें

  • शीतकालीन संक्रांति सर्दियों का पहला दिन माना जाता है। 
  • शीतकालीन संक्रांति में साल का सबसे छोटा दिन होता है।
  • साल की सबसे लंबी रात भी शीतकालीन संक्रांति में होती है।
  • शीतकालीन संक्रांति के रूप में सेलिब्रेट करते हैं आज का दिन

21 या 22 दिसंबर को हर वर्ष कनाडा, अमेरिका, भारत, रूस, ब्रिटेन, चीन जैसे देशों में शीतकालीन संक्रांति के रूप में मनाया जाता है। तो आप भी इस दिन को अपने अंदाज में सेलिब्रेट कर सकते हैं। तो आपको कैसा लगा आज का डूडल कमेंट कर जरूर बताएं।

Leave a Reply