Cold Feet and Hands in Winter | health what causes cold hands and feet and how to treat it know the way | Winter Foods To Keep Warm

हेल्थ
Cold Feet and Hands in Winter
Cold Feet and Hands in Winter

Cold Feet and Hands in Winter | health what causes cold hands and feet and how to treat it know the way | Winter Foods To Keep Warm | क्या सर्दियों में आपके हाथ-पैर और शरीर हमेशा ठंडे रहते हैं

Cold Feet and Hands in Winter : इस मौसम में वैसे तो सभी के हाथ-पैर ठंडे हो जाते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनके हाथ पैर हमेशा सामान्य से अधिक ठंडे रहते हैं।कई लोगों की हथेलियां और तलवे हमेशा ठंडे रहते हैं और गर्म रजाई में रहने के बाद भी गर्म नहीं होते हैं। यानी उन्हें गर्माहट महसूस नहीं होती है।

यह भी पढ़ें :  Skin care: सर्दियों में रखे अपना खास ख्याल

अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो यह किसी न किसी कारण के वजह से हो सकता है। आप चाहें तो इस समस्या को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपायों को भी आजमा सकते हैं।

सर्दी के मौसम में हाथ पैरों का ठंडा होना वैसे तो सामान्य होता है। लेकिन इसके पीछे कारण हो सकते हैं। दरअसल, जब बहुत ठंड बढ़ जाती है, तो हाथ और पैरों की उंगुलियों, पंजों तक पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता है। इस वजह से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन खराब होता है,

यह भी पढ़ें : Spinach benefits and side effects : पालक के फायदे व नुकसान

हाथ-पैर ठंडे होने लगते हैं। सर्दियों में हाथ-पैर ठंडे होने की समस्या अधिकतर डायबिटीज और एनीमिया के मरीजों में देखने को मिलती है। इसलिए आपको इस समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, लंबे समय से यह समस्या हो तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। आप चाहें तो शुरुआत में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपायों की मदद भी ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : Face wipes benefits: सर्दियों में फेस वाइप्स से मिलेंगे कई फायदे, बस ये गलती ना करना

जिन लोगों के हाथ-पैर सर्द मौसम में हमेशा ठंडे रहते हैं, उन्हें अकसर जुराबों और दस्तानों में ही देखा जाता है। इस तरीके से आप अपने हाथों-पैरों को ठंड से बचा सकते हैं, लेकिन फिर भी आपका शरीर ठंडा रह सकता है। इसके लिए आप इन घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Hair Growth Tips : बाल लम्बे, घने करने के आसान घरेलु उपाय

इस मौसम में मेथी, पालक, बथुआ, गाजर, चुकंदर सहित अन्य फल-सब्जियों का सेवन काफी फायदेमंद होता है. तिल और गुड़ दोनों की तासीर गर्म होती है. सर्दियों में इनका सेवन करने से न सिर्फ शरीर का तापमान मेंटेन रहता है बल्कि इनसे शरीर को पर्याप्त ऊर्जा भी मिलती है

शरीर की मालिश करें – अगर ठंड के मौसम में आपके हाथ-पैर ठंड पड़ जाते हैं, तो इससे उभरने के लिए तेल से मालिश करना एक बेहतरीन घरेलू उपाय है। इसके लिए आप सरसों या तिल का तेल गुनगुना कर लें। अब इससे हाथ-पैरों समेत पूरे शरीर की मालिश करें। दरअसल, शरीर की मालिश करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की पूर्ति होती है। सर्द मौसम में रोजाना मालिश करने से शरीर में गर्माहट बनी रहती है।

यह भी पढ़ें : Beetroot benefits : चुकन्दर के फायदे और नुकसान

गर्म कपड़े पहनें – सर्दी में आपके हाथ-पैर अगर हमेशा ठंडे रहते हैं, तो आपको गर्म कपड़े पहनने चाहिए। आपको घर पर भी ग्लब्स, वॉर्म सॉक्स, वॉर्म कोट जरूर पहनें। इसके अलावा गर्म कपड़े पहनें। सर्दियों में आपको घर में भी स्वेटर पहनकर रखना चाहिए।

Cold Feet and Hands in Winter
Cold Feet and Hands in Winter

सिकाई करें- ठंड में हाथों और पैरों को गर्माहट देने के लिए आप सिकाई का भी सहारा ले सकते हैं। अगर आपके हाथ या पैर ठंडे रहते हैं, तो सेंधा नमक के पानी से सिकाई करना बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए आप एक टब में गर्म पानी डालें, इसमें सेंधा नमक डाल दें।

यह भी पढ़ें : आँवला खाने के क्या – क्या फायदे होते हैं

अब इस पानी से अपने हाथों और पैरों की सिकाई करें। आप चाहें तो इस पानी से नहा भी सकते हैं। सेंधा नमक शरीर को अंदर से गर्माहट देता है। साथ ही इससे सर्दियों में होने वाली सूजन की समस्या से भी राहत मिलेगी।

एक्सरसाइज और योगा करें – सर्दियों में एक्सरसाइज और योगा करके भी आप अपने हाथ-पैरों को गर्म रख सकते हैं। एक्सरसाइज और योगा करने से शरीर का बॉडी टेंप्रेचर बढ़ता है, जिससे हाथ-पैर भी गर्म होते हैं। इसलिए अगर आप इस समस्या से परेशान हैं, तो रोजाना एक्सरसाइज, वर्कआउट और योगा जरूर करें।

आयरन से भरपूर आहार खाएं – सर्दियों में अधिकतर उन्हीं लोगों के हाथ और पैर हमेशा ठंडे रहते हैं, जिन्हें एनीमिया होता है। एनीमिया शरीर में आयरन की कमी से होता है। इसलिए अगर आप खुद को गर्म रखना चाहते हैं, तो आयरन से भरपूर आहार को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। पालक, ड्राय फ्रूट्स, चुकंदर, खजूर, अखरोट और सोयाबीन आयरन से भरपूर होते हैं। अगर आप सर्द मौसम में इन खाद्य पदार्थों का अधिक मात्रा में सेवन करेंगे, तो आप अपने हाथ-पैरों को ठंडे होने से बचा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : guava benefits in winters 

भरपूर पानी पिएं – अकसर लोग सर्दियों के मौसम में बहुत कम पानी पीते हैं, कुछ लोग तो बिल्कुल ही पानी नहीं पीते हैं। इस वजह से भी हाथ और पैर ठंडे हो सकते हैं। दरअसल, कम पानी पीने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही से नहीं हो पाता है और हाथ-पैर ठंडे रहते हैं। इसलिए आपको गर्मियों की तरह ही इस मौसम में भी पानी जरूर पीना चाहिए। अगर आप पानी नहीं पीना चाहते हैं, तो कुछ हेल्दी लिक्विड ले सकते हैं।

शुगरलोडेड और फैट वाली चीजों से बचें – सर्दियों का मौसम फूडी लोगों को लिए बेस्ट माना जाता है। इस मौसम में तरह-तरह के पकवान, डिशेज लोग शौक से खाते हैं। लेकिन ये स्वास्थ्य के लिए अच्छे नहीं माने जाते हैं। जिन लोगों को सर्दी में बहुत अधिक ठंड लगती है या जिनके हाथ-पैर हमेशा ठंडे रहते हैं,

इसे भी पढ़े : Immunity Booster dates : खजूर से दूर करें कमजोरी

उन्हें ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। अधिक तला-भुना, शुगरलोडेड या फैट वाली चीजें खाने से शरीर में रक्त का प्रवाह यानी ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है, जिससे आपके हाथ और पैर ठंड रहते हैं। इसलिए आपको ऐसे भोजन से परहेज करना चाहिए। खुद को हेल्दी रखने के लिए स्वस्थ आहार का सेवन करें।

डॉक्टर से करें संपर्क – अगर ठंड के मौसम में रजाई या कंबल के अंदर रहने पर भी आपके हाथ-पैर और शरीर ठंडा रहता है, तो इस स्थिति में आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इसके अलावा सर्दियों में हाथ-पैरों में बहुत ठंड लगना सामान्य है, लेकिन अगर आपको साथ ऐसा होता है कि आप ठंड बिल्कुल सहन नहीं कर पाते हैं,

इसे भी पढ़े : जानें सर्दियों में कोल्ड क्रीम लगाने का सही समय और तरीका

तो ऐसी सिचुएशन में भी आपको डॉक्टर की जरूरत होती है। अगर ठंड के मौसम में आपको हमेशा थकान बनी रहे, वजन बढ़े या कम हो, बुखार महसूस हो, हाथ-पैरों में ठंड और सूजन, जोड़ों में दर्द हो तो आपको डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए।

Leave a Reply