Woman’s day 2021: चंडीगढ़ में अपने एक साल के मासूम बच्चे को गोद में लेकर ट्रैफिक कंट्रोल करती कॉन्स्टेबल प्रियंका



international women’s day 2021: चंडीगढ़ में अपने एक साल के मासूम बच्चे को गोद में लेकर ट्रैफिक कंट्रोल करती कॉन्स्टेबल प्रियंका
सोशल मीडिया पर वुमेंस डे (Woman’s day) की काफी चर्चा है, लेकिन सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो महिला सशक्तिकरण की एक मिसाल है। इस वीडियो को अब तक कई लोगों ने शेयर किया है।
दरअसल, ट्विटर पर शुक्रवार को चंडीगढ़ पुलिस कॉन्स्टेबल प्रियंका (Chandigarh Police Constable Priyanka) का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वो अपने बच्चे को गोद में लिए ट्रैफिक कंट्रोल कर रही हैं।
एक ट्विटर यूजर ने यह वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे महिला पुलिस कॉन्स्टेबल प्रियंका अपनी गोद में बेबी को लिए ट्रैफिक कंट्रोल कर रही हैं। इस वीडियो को शेयर कर लिखा गया है:
“चंडीगढ़ पुलिस कॉन्स्टेबल प्रियंका (Chandigarh Police Constable Priyanka) अपने बेबी को गोद में लिए ट्रैफिक कंट्रोल करती हुई। वह सेक्टर 23-24 में तैनात हैं। उनके जज्बे को सलाम है”
प्रियंका कहती है – मेरा बच्चा छोटा है, मेरे बिनाव ह घर पर नहीं रह पाता है।
प्रियंका कहती है । ‘मेरा बच्चा छोटा है, मेरे बिनाव ह घर पर नहीं रह पाता है। अक्सर मेरे पति या परिवार वाले बच्चे को लेकर मेरी ड्यूटी वाली जगह आ जाते हैं। बच्चा अगर रोता है तो मैं उसे कुछ समय के लिए गोद में उठा लेती हूं, लेकिन अपनी ड्यूटी में कोताही नहीं करती हूं।
इसके बाद कई लोगों ने इसे जमकर शेयर करना शुरू कर दिया है। कई लोग महिला कॉन्सटेबल की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ ने कहा कि इतने छोटे बच्चे के साथ आप ड्यूपी पर कैसे जा सकती हैं।
अब तक इस विडिओ को कई हजार लोग री-ट्वीट कर चुके हैं, इसके साथ ही लोगों ने इस पर लाइक और कमेंट की बाढ़ लगा दी है ।
आज 8 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस (international women’s day 2021) है, इसके एक दिन पहले ट्रैफिक डिपार्टमेंट की कॉन्स्टेबल प्रियंका (Chandigarh Police Constable Priyanka) का यह वीडियो पूरे सोशल मीडिया में वायरल हो गया। ऐसे में मुँह से यही शब्द निकलते है की यही है असली महिला सशक्तिकरण का प्रतीक।