women’s day 2022 | International Women’s Day 2022 | Women Day New Shayari

हेल्थ
women's day 2022
women’s day 2022

International Women’s Day 2022 : हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है. इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देना है. महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार को दर्शाते हुए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उत्सव के तौर पर मनाया जाता है.

हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस किसी न किसी थीम पर आधारित होता है और इस बार का विषय है- एक स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता जरूरी (Gender equality today for a sustainable tomorrow). इस बार की थीम में लैंगिक समानता के ऊपर जोर दिया गया है.

पिछले कुछ समय से दुनियाभर में लैंगिक समानता को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं. लोग इस विषय पर काफी सचेत हो गए है. आइए जानते हैं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इतिहसा के बारे में और क्या है इसका महत्व.

भारतीय संस्कृति में महिलाओं के सम्मान को बहुत महत्व दिया गया है। भारत में महिला को देवी के सामान माना जाता है। संस्कृत में एक श्लोक है- ‘यस्य पूज्यंते नार्यस्तु तत्र रमन्ते देवता:। यानि कि जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं। आज महिलाओं के प्रति लोगों की सोच में थोड़ा सा बदलाव आया है।

लोग अपने घर की बेटियों और बहुओं की शिक्षा के लिए आगे बढ़ा रहे हैं। नारी केवल एक घर की नहीं बल्कि देश की शान होती है। पहले की तुलना में महिलाएं आज ज्यादा सक्षम है। अब महिलाएं अपने अधिकारों का सही इस्तेमाल करना जानती है। आज हर क्षेत्र में महिलाओं की उपलब्धियां गिनाई जा सकती है। उनकी इन्हीं उपलब्धियों को और अबला से सबला बनने की सशक्त भावना को सेलिब्रेट करता है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (Antarrashtriya Mahila Diwas)

अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस अनमोल वचन (International Women’s Day Quote)

अगर एक आदमी को शिक्षित किया जाता हैं तब एक आदमी ही शिक्षित होता हैं लेकिन जब एक औरत को शिक्षित किया जाता हैं तब एक पीढ़ी शिक्षित होती हैं. – ब्रिघैम यंग

औरत ही समाज की वास्तविक शिल्पकार हैं– चेर

नारि प्रेम करने के लिए हैं समझने की वस्तु नहीं. – आस्कर वाइल्ड

जब एक आदमी औरत से प्यार करता हैं उसे अपनी जिंदगी का एक हिस्सा देता हैं लेकिन एक औरत जब प्यार करती हैं तब अपना सब कुछ दे देती हैं – आस्कर वाइल्ड

किसी भी सभ्यता का आंकलन औरतो के व्यवहार से किया जा सकता हैं. – राल्फ वाल्डो एमर्सन

आदमी अपनी नियति को सम्भाल नहीं सकते हैं उनके लिए यह कार्य उनके जीवन से जुड़ी औरत करती हैं. – ग्रुशो मार्क्स

किसी भी समाज की उन्नति उस समाज की औरतों की उन्नति से मापी जा सकती हैं. – बी. आर. अम्बेडकर

कोई भी राष्ट्र उन्नति के शिखर पर नहीं पहुँच सकता जब तक कि उस राष्ट्र में महिलाओं को समान अधिकार ना प्राप्त हो. – मोहम्मद अली जिन्ना

women’s day 2022 Women Day New Shayari

पापा की वो लाड़ली, माँ की वो जान
दिल नादान, पर करती है सबके लिए अपनी जान कुर्बान
है भाइयों की मुस्कान, परिवार की शान
ये है एक लड़की की पहचान
महिला दिवस की हार्दिक बधाई

क्यों कहती है दुनिया की नारी कमजोर है
अरे आज भी उनके हाथो घर चलाने की डोर है
Happy Women’s Day

women's day 2022  Women Day New Shayari
women’s day 2022 Women Day New Shayari

औरत कभी खिलौना नहीं होती
परमात्मा के बाद पूजनीय औरत ही होती है
जो मौत की गौद में जाकर जिंदगी को जन्म देती है
Happy Women’s Day

नारी का सम्मान जहाँ है
संस्कृति का उठान वहाँ है

 

अपमान मत करना नारियो का
इनके बल पर तो जग चलता है
अरे मर्द जन्म लेकर इन्ही की तो गोद में पलता है
Happy Women’s Day

कुछ लोग कहते है की नारी का कोई घर नहीं होता
अरे आप ये क्यों नहीं समझते की नारी के बिना कोई घर ही नहीं होता
Happy Women’s Day

महिलायें कमाल होती हैं वह अपने चेहरे पर मुस्कान का मुखोटा पहने यह दिखाती हैं कि सब कुछ ठीक हैं पर वास्तविक्ता में उसके कन्धो पर दुनियाँ का बोझ हैं और उसका जीवन उसकी उँगलियों से रेत की तरह फिसल रहा हैं.

  • क्यों कहती है दुनिया की नारी कमजोर है
    अरे आज भी उनके हाथो घर चलाने की डोर है
    Happy Women’s Day
  • तन के भूगौल से परे
    एक स्त्री के
    मन की गाँठ को खोलकर
    कभी पढ़ा है तुमने
    उसके भीतर का
    खौलता इतिहास
    Happy Women’s Day

हर दिन होना चाहिए नारी के नाम,
क्योंकि बिना रुके करती है वो हर काम।

अभी रौशन हुआ है रास्ता,
वो देखो एक औरत आ रही है।
Happy Womens Day

जीवन की कला को अब अपने हाथों से साकार कर, नारी ने संस्कृति का रूप निखारा हैं,

और नारी का अस्तित्व ही सुन्दर जीवन का आधार हैं।

Leave a Reply