WORLD THINKING DAY 2022 | World Thinking Day themes 2022| 22 फरवरी विश्व चिंतन दिवस

न्यूज़
अंतरराष्ट्रीय थिंकिंग डे 2021 (world thinking day)
अंतरराष्ट्रीय थिंकिंग डे 2021 (world thinking day)

Table of Contents

WORLD THINKING DAY 2022 | दुनिया भर में 22 फरवरी को वर्ल्ड थिंकिंग डे मनाया जाता है।

यह (World Thinking Day )1926 में शुरू हुआ था और हर साल 150 देशों में गर्ल गाइड्स और गर्ल स्काउट्स द्वारा मनाया जाता है। इस दिन का अपना महत्व, इतिहास और विषय है। आइए जानते हैं उनके बारे मेंआज हम बात करने वाले हैं अंतरराष्ट्रीय थिंकिंग डे (World Thinking Day ) के बारे में, जिसमें मैं आपको बताऊगी कि थिंकिंग डे का इतिहास क्या है और साथ ही आप इस आर्टिकल से संबंधित वीडियो भी मेरे यूट्यूब चैनल sangeetaspen पर देख सकते है जिसका लिंक में यह दे रही हु

थिंकिंग डे दुनिया भर में गर्ल गाइड और गर्ल स्काउट्स को एक-दूसरे के लिए सराहना दिखाने की अनुमति देता है। इस दिन को खास तौर पर गर्ल गाइड और गर्ल स्काउट्स के बारे में सोचने के लिए विश्व भर में बनाया जाता है। इस दिन को महिलाओं के सम्मान के तौर पर मनाया जाता है।

22 फरवरी विश्व चिंतन दिवस के रूप में क्यों मनाया जाता है

स्काउट गाइड आंदोलन वर्ष 1908 में ब्रिटेन में सर बेडेन पॉवेल द्वारा आरम्भ किया गया। भारत में स्काउटिंग की शुरुआत वर्ष 1909 में हुई, धीरे-धीरे यह आंदोलन हर एक सुसंगठित राष्ट्र में फैलने लगा, जिसमे भारत भी शामिल था। तथा आगे चलकर भारत वर्ष 1938 में स्काउट आंदोलन के विश्व संगठन का सदस्य भी बना। 

विश्व चिंतन दिवस

  • लेडी ओलेव सेंट क्लेयर बेडेन-पॉवेल
  • लेडी बैडेन-पॉवेल
  • स्काउटिंग पोर्टल

World Thinking Day History, Themes & Shayari Status Quotes |22 फरवरी विश्व चिंतन दिवस यानि की थिंकिंग डे ,के रूप में क्यों मनाया जाता है ?

वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ गर्ल गाइड्स एंड गर्ल स्काउट्स ने प्रत्येक वर्ष के विश्व चिंतन दिवस के लिए विषय के रूप में एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मुद्दे का चयन किया है, और अपने प्रत्येक पांच विश्व क्षेत्रों में से एक फोकस देश का चयन किया है।

गर्ल गाइड और गर्ल स्काउट अन्य देशों और संस्कृतियों का अध्ययन और सराहना करने के अवसर के रूप में इनका उपयोग करते हैं, और वैश्विक चिंताओं पर जागरूकता और संवेदनशीलता को समान रूप से बढ़ाते हैं।

22 फरवरी विश्व चिंतन दिवस यानि की थिंकिंग डे के रूप में चुना गया क्योंकि यह स्काउटिंग एंड गाइडिंग के संस्थापक लॉर्ड रॉबर्ट बैडेन-पॉवेल और लेडी ओल्वे बाडेन-पॉवेल , उनकी पत्नी और विश्व की मुख्य मार्गदर्शक का जन्मदिन था । अन्य स्काउट्स इसे B.-P डे या फाउंडर्स डे के रूप में मनाते हैं।

कौन थे बी पी

22 फरवरी 1857 में लंदन में हैंनग्रेटा ग्रेस स्मिथ ने एक बालक को जन्म दिया जिसका पूरा नाम रॉबर्ट स्टीफेनसन स्मिथ बेडन पाउल था। बच्चा 3 वर्ष का हुआ कि पिता का साया सर से उठ गया, माता ने अकेले ही बेडन पाउल को अच्छे संस्कार और अच्छी परवरिश दी और उसी परवरिश ने इस बालक को विश्व विख्यात कर दिया 

सन 1900 में दक्षिण अफ्रीका के बोर युद्ध में बीपी ने 20 बालकों की टोली बनायी और उस टोली में असीम शौर्य साहस कर्तव्य परायणता का प्रशिक्षण देते हुए उन बच्चों की जो मिसाल बनाई वह आज प्रतिष्ठित संस्था के रूप में जानी जाती है सारे बालक जनसाधारण से लिए गए थे .असीम शक्ति से उनका परिचय करा कर बी पी ने असम्भव को सम्भव कर दिखाया 

भारत में स्काउट गाइड का प्रवेश

स्काउट का सही अर्थ है गुप्तचर और वह मिसाल पेश की जय स्काउट गाइड के पूरे दल में सिखाई जाती है,

वर्ष 1911 में भारत में गाइडिंग की शुरुआत हुई, तथा भारत स्काउटिंग 1913 में ऐनी बेसेन्ट द्वारा प्रारम्भ करायी थी। लेकिन कुछ लोग मानते है सन 1913 में पंडित श्रीराम बाजपेई शाहजहांपुर से स्काउट दल का निर्माण किया।

और फिर 1916 में लड़कियों के लिए भी गाइड दल बना  पहले सिर्फ लड़के ही स्काउट दल के सदस्य होते थे। अब भारत स्काउट व गाइड संस्था है। स्काउट-गाइड के माध्यम से बालकों का सर्वांगीण विकास कर उनमें सेवा का भाव विकसित किया जाता है।

WORLD THINKING DAY : इतिहास

1926 में चौथे गर्ल स्काउट अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में इस बात पर चर्चा हुई कि एक ऐसे दिन की जरूरत है जहां गर्ल स्काउट गर्ल गाइड और गर्ल स्काउट्स के लिए दुनिया भर में जागरूकता फैला सके। साथ ही अन्य गर्ल गाइड्स और गर्ल स्काउट्स ‘सिस्टर्स’ की सराहना और धन्यवाद करना।

समुदाय (प्रतिनिधियों ) द्वारा 22 फरवरी की तिथि और उसका नाम चिंतन दिवस के रूप में निर्धारित किया गया।

प्रतिनिधियों द्वारा यह निर्णय लिया गया कि यह दिन 22 फरवरी को होगा, लॉर्ड बॉय स्काउट आंदोलन के संस्थापक थे, और उनकी पत्नी पहली विश्व प्रमुख मार्गदर्शक थीं।

1999 में, आयरलैंड में आयोजित 30 वें विश्व सम्मेलन में, इस विशेष दिन के वैश्विक पहलू पर जोर देने के लिए, नाम को “थिंकिंग डे” से बदलकर “वर्ल्ड थिंकिंग डे” कर दिया गया।World Thinking Day | Holiday | Checkiday.com

थिंकिंग डे पर एक शब्द है बीपी लेकिन स्काउट गाइडिंग में इस नाम का अर्थ है लार्ड बेडेन पावेल स्काउट एवं गाइड आंदोलन वर्ष 1908 में ब्रिटेन में सर बेडेन पॉवेल द्वारा आरम्भ किया गया। धीरे-धीरे यह आंदोलन हर एक सुसंगठित राष्ट्र में फैलने लगा, जिसमे भारत भी शामिल था।

आन्दोलन की सार्थकता

स्काउट-गाइड में राज्य पुरस्कार व राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त विद्यार्थियों को सरकारी नौकरियों व प्रवेश में वरियता दी जाती थी।

कुछ वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ़ गर्ल गाइड्स और गर्ल स्काउट्स के सदस्य संगठन अपने ‘जुड़वा’ संगठन के साथ परियोजनाओं को करने के लिए एक अवसर के रूप में उपयोग करते हैं, जैसे कि कनाडा और डोमिनिका ।

थिंकिंग डे से पहले अन्य स्काउट और गाइड को पत्र या पोस्टकार्ड भेजना भी एक परंपरा है। 2009, 2010,2011, 2012 और 2013 में एक पोस्टकार्ड अभियान द्वारा आयोजित किया

स्काउट/गाइड आन्दोलन के तीन आधार-भूत सिद्धान्त

  •  ईश्वर के प्रति कर्तव्य
  • दूसरों के प्रति कर्तव्य
  •  स्वयं के प्रति कर्तव्य

World Thinking Day themes

वर्ल्ड थिंकिंग डे (World Thinking Day themes 2022) का विषय “हमारी दुनिया: हमारा समान भविष्य: पर्यावरण और लैंगिक समानता” है।Owlkids | Celebrate World Thinking Day! - Owlkids

WORLD THINKING DAY: महत्व

यह दिन युवा महिलाओं के अधिकारों और जरूरतों के लिए बोलने का अवसर है। यह जरूरतमंद और योग्य महिलाओं की मदद के लिए धन जुटाने का भी एक तरीका है। यह दिवस लाखों युवा लड़कियों द्वारा मनाया जाता है। यह स्काउट्स के लिए अन्य गर्ल स्काउट्स के साथ जुड़ने और मार्गदर्शन करने और अपने भाईचारे को साझा करने का एक अवसर है। युवा लड़कियों को उन मुद्दों के लिए बोलने का मौका मिलता है जिनकी वे परवाह करते हैं और दुनिया भर में अपनी बात फैलाते हैं। सबसे प्रभावशाली चीजों में से एक जो गर्ल स्काउट्स और गर्ल गाइड करती है, वह है दुनिया भर की युवा लड़कियों की बेहतरी के लिए धन जुटाना।

मै आशा करती हु कि आपको मेरे द्वारा लिखा गया अंतरराष्ट्रीय थिंकिंग डे (World Thinking Day ) आर्टिकल जरूर पसंद आया होगा इसी प्रकार के आने वाले post की जानकारी सबसे पहले जानने के लिए आप मेरी वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं। धन्यवाद।

Leave a Reply