Atiq Ahmed Shot Dead . Umesh Pal murder case . Umesh Pal murder case . atia ahmad ki goli mar kar hatya
![](https://sangeetaspen.com/wp-content/uploads/2023/04/atique-1-99522240.jpg)
Atiq Ahmed Shot Dead
मीडियाकर्मी बनकर आए बाइक सवार तीन युवकों ने सिर पर अतीक अहमद और अशरफ को सिर में गोली मार दी। जब तक दोनों समझ पाते तब तक गोली उनके सिर को भेदते हुए निकल गई। मौके पर हड़कंप मच गया। गोली मारने के बाद युवकों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। गोली मारने वाले युवकों को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी युवकों ने गले मीडिया का पट्टा भी गले में लटका कर रखा था। पहली गोली अतीक और दूसरी गोली अशरफ को मारी गई।
शनिवार को तीसरे दिन धूमनगंज थाने के लॉकअप में बंद अतीक व अशरफ से एटीएस ने हथियार तस्करी की बाबत पूछताछ की थी। रात लगभग साढ़े दस बजे जब दोनों को रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए कॉल्विन अस्पताल ले जाया जा रहा था। तभी मीडियाकर्मी बनकर दो बदमाश बाइक से आए और ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी
गोलियां लगने से अतीक व अशरफ ललूलुहान होकर गिर पड़े। दोनों को आनन-फानन स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से दो पिस्टल व छह खोखे मिले हैं। घटना की सूचना पर सभी थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। गौरतलब है कि उमेश पाल अपहरण कांड में एमपीएमएलए अदालत ने अतीक को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अतीक अहमद पर सौ से अधिक मुकदमे चल रहे है
पुलिस कस्टडी में हत्या की गई है। सैकड़ों पुलिसकर्मियों के बीच अस्पताल के गेट पर दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे पुलिसकर्मियों में भगदड़ मच गई। घटना में धूमनगंज का सिपाही मान सिंह घायल हो गया। उसके हाथ में गोली लगी है।