Chandrayaan 3 | Chandrayaan 3 Google Doodle | google special doodle to celebrate success of chandrayaan 3 vikram lander and pragyan rover on south pole

हेल्थ
google special doodle to celebrate success of  chandrayaan 3
google special doodle to celebrate success of chandrayaan 3

Chandrayaan 3 | Chandrayaan 3 Google Doodle | google special doodle to celebrate success of chandrayaan 3 vikram lander and pragyan rover on south pole

Chandrayaan 3 Google Doodle : चंद्रयान 3 की सफलता का जश्न पूरे देश में मनाया जा रहा है. ऐसे में सर्च इंजन गूगल (Google)ने भी एक खास डूडल (Doodle) के जरिए जश्न मनाया है. गूगल के डूडल (Google Doodle)में दिखाया है कि किस तरह से चंद्रयान 3 (Chandrayaan 3) चांद के दक्षिण ध्रुव के हिस्से में सफलतापूर्वक लैंड कर गया है. इसके बाद रोवर बाहर निकलता है. इससे चांद भी बहुत खुश है. साथ ही डूडल के आखिरी में पृथ्वी को भी दिखाया गया है.

आज का Google Doodle चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) की सफलता का जश्न मनाने के लिए बनाया गया है। चंद्रमा के साउथ पोल पर पहली बार लैंडिग करने वाला भारत पहला और एकमात्र देश बन गया है। इसी खुशी का जश्न मनाते हुए गूगल (Google)ने अपना नया डूडल (Doodle)बनाया है।

बता दें कि चंद्रयान -3 अंतरिक्ष यान 14 जुलाई, 2023 को भारत के आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा रेंज में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था और 23 अगस्त, 2023 को चंद्रमा के साउथ पोल के करीब सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की है।

बता दें कि इससे पहले केवल संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ ने चंद्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की है, लेकिन कोई भी देश इससे पहले दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र तक नहीं पहुंच पाया है। ऐसे में भारत न केवल चांद तक पहुंचने वाला चौथा देश बना है बल्कि चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने वाला भी पहला देश बन गया है।

क्या है डूडल में

इसमें Google के O को चांद दिखाया गया है। इसके चारों ओर चंद्रयान-3 घूमता दिखाया गया है। फिर चंद्रयान चांद पर उतरता है। इसके बाद धरती को भी दर्शाया है। गूगल ने यह डूडल बेहद ही स्पष्ट और बढ़िया बनाया है। इस डूडल पर क्लिक करने से चंद्रयान-3 से संबंधित कई जानकारियां सामने आ जाती हैं।

गूगल हर खास मौके पर डूडल बनाता है। इसमें आपको हर दिन खास क्यों है, इसकी जानकारी मिलती है। लगभग हर दिन गूगल का नया डूडल आता है। चंद्रायान-3 की सफलता पर भी गूगल ने एक कमाल का डूडल पेश किया है।

Leave a Reply