गूगल ने डूडल के बनाकर मशहूर अभिनेत्री, डांसर और कोरियोग्राफर जोहरा सहगल को याद किया

न्यूज़
google remembers famous actress dancer and choreographer zohra sehgal after making doodles
google remembers famous actress dancer and choreographer zohra sehgal after making doodles

आज (मंगलवार) गूगल (google) ने भारत की प्रतिष्ठित अभिनेत्री,कोरियोग्राफर और नृत्यांगना जोहरा सहगल (Zohra Sehgal is an Indian actress, dancer, and choreographer) को याद करते हुए उनके सम्मान में डूडल (Doodle) बना कर समर्पित किया है।

जोहरा सहगल (Zohra Sehgal) ऐसी भारतीय महिला कलाकार थीं, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त हुयी । उन्हें 1998 में पद्म श्री, 2001 में कालिदास सम्मान और 2010 में पद्म विभूषण सहित देश के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

जोहरा सेहगल (Zohra Sehgal) को याद करने के लिए बनाया गया Doodle पार्वती पिल्लई द्वारा डिजाइन किया गया है। इस इमेज की खास बात यह है कि आप इसे देखकर आसानी से पहचान जाएंगे कि यह जोहरा सहगल (Zohra Sehgal) हैं।

इस Doodle में जोहरा (Zohra Sehgal) क्लासिकल डांस करती हुई नजर आ रही हैं। यह डूडल (Doodle) काफी इनोवेटिव है, इस डूडल (Doodle) पर क्लिक करने पर आपको जोहरा सहगल (Zohra Sehgal) से संबंधित जानकारी मिल जाएगी।

जोहरा सहगल (Zohra Sehgal) का वास्तविक नाम साहिबज़ादी ज़ोहरा बेगम मुमताज़ उल्लाह खान था। उनका जन्म 27 अप्रैल 1912 एक सुन्नी मुस्लिम परिवार में हुआ था। महज सात वर्ष की आयु में मोतियाबिंद ने उनकी बायीं आंंख की रोशनी छीन ली थी। 102 वर्ष की उम्र में 10 जुलाई 2014 (27 April 1912 – 10 July 2014) को द‍िल के दौरे की वजह से उनका न‍िधन हो गया था।

उन्होंने जिंदगी के लगभग 80 साल अभिनय और नृत्य किया। जोहरा सहगल (Zohra Sehgal) उन मह‍िलाओं में से थीं ज‍िन्‍होंने जीवन अपनी शर्तों पर ज‍िया।जोहरा सहगल (Zohra Sehgal) अभिनय और नृत्यांगना के साथ एक बहुत अच्छी कोरियोग्राफर (Zohra Sehgal is an Indian actress, dancer, and choreographer) भी थी

जोहरा (Zohra Sehgal) ने मां की इच्‍छा को पूरा करने के ल‍िए 1929 में मेट्रिक पास किया और 1933 में लाहौर के क्वीन मैरी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया।

और पर‍िवार के ख‍िलाफ जाकर जोहरा (Zohra Sehgal) ने जर्मनी के एक मशहूर डांस स्कूल में दाखिला ले लिया। 1935 में जोहरा (Zohra Sehgal) ने पंडित उदयशंकर की नृत्य मंडली में दाख‍िला ल‍िया और दुनियाभर के देशों में प्रस्तुति दी।

उदयशंकर सांस्कृतिक केंद्र (अलीगढ़) में नृत्य सिखाने के दौरान इंदौर से आए एक छात्र कामेश्वर सहगल से उन्हें प्रेम हुआ हो गया और फिर अपने से आठ साल छोटे कामेश्‍वर से उन्‍होंने शादी कर ली ।

उसके बाद दोनों (जोहरा सहगल और कामेश्वर सहगल) ने मिलकर लाहौर में जोरेश डांस इंस्टिट्यूट की स्थापना की। परन्तु विभाजन के कारण जोहर सहगल और कामेश्वर सहगल (Zohra Sehgal and Kameshwar Sehgal) को लाहौर छोड़ मुंबई में बसना पड़ा और लाहौर का ये इंस्टिट्यूट बंद हो गया।

कहा तो यह भी जाता है क‍ि भारत की आजादी की खबर सुनकर जोहरा सारी परेशानियों को भूलकर आजादी के जुलूस (मुंबई) के साथ पूरी रात नाची थीं।

जोहरा सहगल के पत‍ि (Kameshwar Sehgal) ने 1959 में बार बार असफल होने के गम में आत्‍महत्‍या कर ली इसके बाद जोहरा 1962 में लंदन चली गईं वह पर उन्होंने टीवी, रेडियो और फिल्म के लिए बहुत काम क‍िया।

1990 के दशक में जोहरा ने एक बार हिंदी सिनेमा के परदे पर अपनी वापसी की और हम दिल दे चुके सनम, वीर जारा, दिल से, चीनी कम,द मिस्ट्रेस ऑफ स्पाइसेज, कौन है जो सपनों में आया?,सांवरिया, साया, द मिस्टिक मसियूर, तेरा जादू चल गया जैसी अनेको फिल्मों में काम किया है।

जोहरा सहगल के विषय में जानकारी कैसी लगी कमेंट करके अवश्य बताये आपके कमेंट हमें काम के प्रति और प्रोत्साहित करते है अपना बहुमूल्य समय देने के लिए आप सभी पाठको का धन्यवाद। ऐसी ही खास खबरों के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करे

Leave a Reply