IND Vs PAK Asia Cup 2023 LIVE | nd vs pak live cricket score | भारत vs पाकिस्तान, एशिया कप 2023 सुपर-4, लाइव स्कोरकार्ड, अपडेट्स

हेल्थ
IND Vs PAK Asia Cup 2023 LIVE
IND Vs PAK Asia Cup 2023 LIVE

INDvsPAK : आज भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में सुपर-फोर का मैच खेला जा रहा है। इस मैच पर भी बारिश का साया मंडरा रहा है। हालांकि, इसके लिए कल एक रिजर्व-डे भी रखा गया है। दोनों के बीच ग्रुप स्टेज का मैच बेनतीजा रहा था। अगर बारिश नहीं होती है तो दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।भारतीय टीम में दो बदलाव हुआ है। जसप्रीत बुमराह और केएल राहुल की प्लेइंग-11 में वापसी हुई है। श्रेयस अय्यर प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं हैं।

दोनों टीमों का स्क्वाड:

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): फखर जमां, इमाम उल हक, बाबर आजम (C), मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान (VC), फहीम अशरफ, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

बता दें कि एशियन क्रिकेट काउंसिल ने भारत-पाकिस्तान के मैच के लिए एक रिजर्व डे रखा गया है, जिसके मुताबिक अगर तय दिन में बारिश आती है, तो रिजर्व डे पर मैच वहीं से शुरू होगा, जहां से पिछले दिन रोका गया था.

दोनों टीमों का फुल स्क्वाड:

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रित बुमरा, एक्सर पटेल, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव , प्रसिद्ध कृष्णा, तिलक वर्मा

पाकिस्तान: फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, सऊद शकील, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर , अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद वसीम जूनियर

IND Vs PAK Asia Cup 2023 LIVE
IND Vs PAK Asia Cup 2023 LIVE

SEP 10, 2023 4:35 PM IST

IND vs PAK Asia Cup 2023 LIVE: केएल राहुल-विराट कोहली की जोड़ी क्रीज पर, 20 ओवर के बाद भारत 135/2

SEP 10, 2023 4:31 PM IST

IND vs PAK Asia Cup 2023 LIVE: पिछले दो ओवर में अपने दोनों ओपनरों का विकेट गंवाने के बाद अब सारा दारोमदार विराट कोहली और केएल राहुल के ऊपर आ गया है. इस समय कोहली और राहुल की जोड़ी क्रीज पर है. 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 131 रन है.

SEP 10, 2023 4:28 PM IST

IND vs PAK Asia Cup 2023 LIVE: भारत ने 17.5 ओवर में 123 के स्कोर पर अपने दोनों ओपनरों को खो दिया है. रोहित के बाद शुभमन गिल भी आउट हो गए. गिल को शाहीन अफरीदी ने अपना शिकार बनाया. गिल 52 गेंदें खेलने के बाद 10 चौकों के सहारे 58 रन बनाकर आउट हुए.

SEP 10, 2023 4:26 PM IST

IND vs PAK Asia Cup 2023 LIVE: रोहित के बाद शुभमन गिल भी हुए आउट, भारत का दूसरा विकेट गिरा

SEP 10, 2023 4:23 PM IST

IND vs PAK Asia Cup 2023 LIVE: शादान खान ने 17वें ओवर में आते ही पाकिस्तान को पहली सफलता दिला दी है. लेग स्पिनर ने कप्तान रोहित शर्मा को पवेलियन भेजकर भारत को पहला झटका दे दिया. रोहित ने 49 गेंदों पर 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 56 रन की पारी खेली.

SEP 10, 2023 4:21 PM IST

IND vs PAK Asia Cup 2023 LIVE: भारत को लगा पहला झटका, शादाब ने रोहित को भेजा पवेलियन

SEP 10, 2023 4:16 PM IST

IND vs PAK Asia Cup 2023 LIVE: गिल-रोहित की धमाकेदार फिफ्टी, 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 118/0, रोहित 56 और गिल 55 रन पर नाबाद है.

SEP 10, 2023 4:12 PM IST

IND vs PAK Asia Cup 2023 LIVE: गिल-रोहित की धमाकेदार फिफ्टी, भारतीय बल्लेबाजों ने की छक्के-चौकों की बारिश

SEP 10, 2023 4:09 PM IST

IND vs PAK Asia Cup 2023 LIVE: रोहित शर्मा ने छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. 15वें ओवर में आए 12रन, भारत का स्कोर 115/0

SEP 10, 2023 4:07 PM IST

IND vs PAK Asia Cup 2023 LIVE: रोहित शर्मा ने छक्का लगाकर पूरा किया अपना अर्धशतक, भारत 100 के पार

SEP 10, 2023 4:06 PM IST

IND vs PAK Asia Cup 2023 LIVE: भारत ने 14वें ओवर में 100 का आंकड़ा पार कर लिया है. गिल 52 और रोहित 44 रन पर नाबाद हैं.

SEP 10, 2023 4:06 PM IST

IND vs PAK Asia Cup 2023 LIVE: शुभमन गिल ने जड़ा 8वां अर्धशतक, भारत का स्कोर 100 के पार

ind vs pak match in hindi
ind vs pak match in hindi

भारत vs पाकिस्तान, एशिया कप 2023 सुपर-4, लाइव स्कोरकार्ड, अपडेट्स

SEP 10, 2023 4:01 PM IST

IND vs PAK Asia Cup 2023 LIVE: 

रोहित शर्मा ने 13वें ओवर में दो छक्का और एक चौका लगाकर भारत को 100 के करीब पहुंचा दिया है. 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 96/0

SEP 10, 2023 3:55 PM IST

IND vs PAK Asia Cup 2023 LIVE: शुभमन गिल अपने अर्धशतक के करीब, 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 77/0

SEP 10, 2023 3:46 PM IST

IND vs PAK Asia Cup 2023 LIVE: 10वें ओवर में कप्तान रोहित शर्मा ने नसीम शाह के खिलाफ लगाए लगातार दो चौके, 10 ओवर के बाद भारत ने बनाए 61/0

SEP 10, 2023 3:42 PM IST

IND vs PAK Asia Cup 2023 LIVE: नौवें ओवर से आए 6 रन. 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 53/0

SEP 10, 2023 3:40 PM IST

IND vs PAK Asia Cup 2023 LIVE: गिल ने अशरफ की गेंद को भेजा बाउंड्री के पार. भारत का स्कोर 50 के पार पहुंचा

SEP 10, 2023 3:39 PM IST

IND vs PAK Asia Cup 2023 LIVE: नसीम शाह के ओवर में तीसरी गेंद पर बाहरी किनारा और गेंद स्लिप्स के बीच गई. शुभमन गिल को मिला जीवनदान. 8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 47/0

SEP 10, 2023 3:33 PM IST

IND vs PAK Asia Cup 2023 LIVE: फ़हीम अशरफ़ के ओवर में आए सिर्फ 1 रन, 7 ओवर के बाद भारत 38/0

SEP 10, 2023 3:28 PM IST

IND vs PAK Asia Cup 2023 LIVE: नसीम शाह ने फेंके मेडन ओवर. 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर-37/0

SEP 10, 2023 3:23 PM IST

IND vs PAK Asia Cup 2023 LIVE: शुभमन गिल की शानदार बल्लेबाजी, शाहीन शाह अफरीदी के ओवर में तीन चौके जड़े. शाहीन शाह अफरीदी के ओवर में बने 13 रन. पांच ओवर में भारत का स्कोर-37/0

SEP 10, 2023 3:17 PM IST

IND vs PAK Asia Cup 2023 LIVE: पाकिस्तान ने पहला डीआरएस गंवाया.

SEP 10, 2023 3:15 PM IST

IND vs PAK Asia Cup 2023 LIVE: नसीम शाह लगातार गेंद को स्विंग कर रहे हैं. और रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने संभाल रखा है मोर्चा.

SEP 10, 2023 3:14 PM IST

India vs Pakistan LIVE Score: कोलंबो के आसमान में बादल छा गए हैं, मैच में बारिश खलल डाल सकती है.

SEP 10, 2023 3:13 PM IST

India vs Pakistan LIVE Score: तीन ओवर का खेल खत्म, भारत का स्कोर-23/0

SEP 10, 2023 3:12 PM IST

India vs Pakistan LIVE Score: शाहीन शाह अफरीदी के ओवर में गिल ने जड़ा तीसरा चौका.

SEP 10, 2023 3:10 PM IST

India vs Pakistan LIVE Score: शुभमन गिल का आक्रामक अंदाज, मिड विकेट पर जड़ा एक और चौका. लगातार दो गेंदों पर दो चौका.

SEP 10, 2023 3:10 PM IST

India vs Pakistan LIVE Score: तीसरे ओवर की चौके के साथ शुरुआत, शाहीन शाह अफरीदी की गेंद पर शुभमन गिल ने चौका जड़ा.

SEP 10, 2023 3:08 PM IST

India vs Pakistan LIVE Score: रोहित का आक्रामक शॉट, नसीम शाह की गेंद पर जड़ा शानदार चौका. दो ओवर का खेल खत्म. भारत का स्कोर-11/0

SEP 10, 2023 3:06 PM IST

Ind vs Pak Asia Cup 2023: दूसरे ओवर की पहली बॉल पर शुभमन गिल को मिला जीवनदान. शाहीन शाह अफरीदी गेंद तक पहुंच नहीं सके.

SEP 10, 2023 3:04 PM IST

India vs Pakistan LIVE Score: रोहित शर्मा ने छक्के के साथ की पारी की शुरुआत. पहले ओवर में भारत का स्कोर-6/0

SEP 10, 2023 3:02 PM IST

India vs Pakistan LIVE Score: रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर, पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी पहला ओवर डाल रहे हैं.

Leave a Reply