International Girl Child Day 2022 | International Girl Child Day 2022 | know the history, theme, significance and importance of International Girl Child Day

हेल्थ
International Girl Child Day 2022 | International Girl Child Day 2022 | know the history, theme, significance and importance of International Girl Child Day
International Girl Child Day 2022

International Girl Child Day 2022 | International Girl Child Day 2022 | know the history, theme, significance and importance of International Girl Child Day | जानें क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय बालिक दिवस

Internationa Girl Child Day 2022 : 11 अक्टूबर का दिन दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस (International Day of the Girl Child) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का खास उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों और महिला सशक्तीकरण के बारे में बताना है।

जिससे वो अपने सामने आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना कर सकें और अपनी जरूरतों के साथ ही अपने सपनों को भी पूरे कर सकें। तो कैसे हुई थी इस दिन को मनाने की शुरुआत और दुनियाभर में कैसे सेलिब्रेट किया जाता है यह दिन,

International Day of the Girl Child | अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस (International Day of the Girl Child) हर साल 2012 से मनाया जा रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और उन्हें उनके अधिकार प्रदान करने में मदद करना, ताकि दुनिया भर में उनके सामने आने वाली चुनौतियों का वे सामना कर सकें और अपनी जरूरतों को पूरा कर सकें.

International Day of the Girl Child History | अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का इतिहास 

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने की शुरुआत एक एनजीओ यानी गैर सरकारी संगठन ‘प्लान इंटरनेशनल’ के प्रोजेक्ट के रूप में की गई थी। इस संगठन ने “क्योंकि मैं एक लड़की हूं” नाम से एक अभियान की भी शुरुआत की थी। इस अभियान के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार के लिए कनाडा सरकार से संपर्क किया गया।

कनाडा सरकार ने 55वें आम सभा में इस प्रस्ताव को रखा और 19 दिसंबर, 2011 को संयुक्त राष्ट्र ने इस प्रस्ताव को पारित किया। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के लिए 11 अक्तूबर की तारीख तय की गई और 2012 से हर साल यह मनाया जाने लगा।

International Girl Child Day 2022 | International Girl Child Day 2022 | know the history, theme, significance and importance of International Girl Child Day
International Girl Child Day

International Day of the Girl Child theme | अंतर्राष्ट्रीय बालिक दिवस 2022 की थीम

साल 2022 के अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस की थीम है- ‘अब हमारा समय है- हमारे अधिकार हमारा भविष्य’ (Our Time is now- our rights, our Future)

International Day of the Girl Child Aim | अंतरराष्ट्रीय बालिक दिवस मनाने का उद्देश्य

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस (International Day of the Girl Child) हर साल 11 अक्टूबर को दुनिया के 50 से ज्यादा देशों द्वारा मनाया जाता है। इस दिन (International Day of the Girl Child)को मनाने का मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति की ओर लोगों को जागरूक करना और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना होता है। दुनिया के सभी देशों में स्त्री को उसका सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं,

भाषण दिए जाते हैं और एक-दूसरे को मैसेज, कोट्स भेजकर लोग अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाते हैं।International Day of the Girl Child इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह लिंग-आधारित चुनौतियों को समाप्त करता है. जिसका सामना दुनिया भर में लड़कियां करती हैं, जिसमें बाल विवाह, उनके प्रति भेदभाव और हिंसा शामिल है।

Leave a Reply