jamun | jamun benefits | benefits of black berry | जामुन के फायदे

हेल्थ

Jamun : जामुन गहरे बैंगनी रंग का एक छोटा सा फल है। ये सिर्फ देखने में छोटा होता है लेकिन जामुन खाने के फायदे बड़े बड़े फलों से ज़्यादा हैं। यह गर्मियों का एक ऐसा फल है जिसमें बहुत सारे उपचार शामिल हैं और अनेकों लाभ भी हैं। जामुन का स्वाद मीठा होता है और साथ ही ये कई औषधीय गुणों से भरपूर भी होता है।

इसे ब्लैक प्लम या जावा प्लम भी कहा जाता है। जामुन खाने के फायदे बहुत हैं। ये पेट दर्द, पेचिश, डायबिटीज, गठिया और डाइजेशन संबंधी बहुत सी समस्याओं को ठीक करने में बहुत काम आता है। डाइबिटीज़ में तो जामुन रामबाण का काम करता है।

जामुन नुट्रिएंट्स से भरपूर फल है। यह एंटीऑक्सिडेंट, फास्फोरस, कैल्शियम और फ्लेवोनोइड से भी भरा होता है। इसमें हमारे शरीर के लिए बहुत से आवश्यक दूसरे नुट्रिएंट्स भी शामिल हैं, जैसे फाइबर, फोलिक एसिड, फैट, प्रोटीन, सोडियम, राइबोफ्लेविन, थायमिन, कैरोटीन, आदि। इसके औषधीय गुण प्राचीन काल में भी प्रचलित थे से और तब आयुर्वेदिक उपचारों में इसका बहुत उपयोग किया जाता था। उसी तरह आज भी बहुत से उपचारों में जामुन का उपयोग किया जाता है।

Leave a Reply